गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।—— जिले के कोटमी क्षेत्र में एक स्कूल संचालक ने शासकीय शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय और सुरक्षा की मांग की है। नवचेतना केरला इंग्लिश मीडियम स्कूल का संचालन करने वाले लिजो जॉन ने आरोप लगाया है कि स्कूल एवं आवास खाली कराने के दबाव में उन्हें लगातार मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। इतना ही नहीं, चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देने और परिवार के सदस्यों के साथ अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया गया है।











