Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    कोरबा जिला वर्षा रिपोर्ट: 1 जून से अब तक औसतन 260.4 मिमी बारिश दर्ज, दीपका में सबसे ज्यादा बरसे बदरा,

    07/07/2026

    नशा मुक्ति अभियान को जनआंदोलन बनाने कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय ‘एनकॉर्ड’ की बैठक,,

    07/07/2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली समय-सीमा की बैठक: दिए कड़े निर्देश ​कोरबा | जन जन की आवाज़ (मुक्त प्रसार हेतु),

    07/07/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » घर-घर गूंजेगी हनुमान चालीसा: बांकी मोंगरा में धर्मसेना का धार्मिक जनजागरण अभियान तेज, मातृ शक्ति का हुआ गठन
    Uncategorized

    घर-घर गूंजेगी हनुमान चालीसा: बांकी मोंगरा में धर्मसेना का धार्मिक जनजागरण अभियान तेज, मातृ शक्ति का हुआ गठन

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल21/06/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    घर-घर गूंजेगी हनुमान चालीसा: बांकी मोंगरा में धर्मसेना का धार्मिक जनजागरण अभियान तेज, मातृ शक्ति का हुआ गठन

    सामूहिक हनुमान चालीसा एवं आरती के माध्यम से सनातन संस्कृति के संरक्षण का संकल्प, गायत्री साहू बनीं मातृ शक्ति अध्यक्ष

    कोरबा/बांकी मोंगरा। सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं धार्मिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से धर्मसेना द्वारा “घर-घर हनुमान चालीसा, हर घर हनुमान चालीसा” अभियान को गति दी जा रही है। इसी कड़ी में बांकी मोंगरा के जंगल साइड क्षेत्र में धर्मसेना के हिन्दू वीरों द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान हनुमान की आराधना की तथा धर्म एवं संस्कृति के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

    धर्मसेना के पदाधिकारियों ने बताया कि सामूहिक हनुमान चालीसा एवं आरती का आयोजन पूरी तरह निःशुल्क किया जाता है। इसका उद्देश्य समाज में धार्मिक चेतना, आपसी भाईचारा, संस्कार और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है। अभियान के माध्यम से युवाओं और बच्चों को भी भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

    इस दौरान बांकी मोंगरा के कूदरी पारा में धर्मसेना मातृ शक्ति का गठन भी संपन्न हुआ। संगठन की बैठक में सर्वसम्मति से गायत्री साहू को मातृ शक्ति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नवगठित टीम ने महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के साथ धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

    धर्मसेना की टीम ने चैतमा मंडल क्षेत्र में भी संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। धर्मसेना के हिन्दू योद्धाओं ने चैतमा एवं आसपास के गांवों का दौरा कर स्थानीय स्तर पर धर्मसेना की टोली गठित करने तथा सामूहिक हनुमान चालीसा आयोजन की रूपरेखा तैयार की। संगठन का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाना है।

    धर्मसेना के पदाधिकारियों ने बताया कि आने वाले समय में क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मोहल्लों में नियमित रूप से सामूहिक हनुमान चालीसा, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक जागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके माध्यम से समाज में एकता, सद्भाव और धार्मिक मूल्यों को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।

    कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने धर्म, संस्कृति और राष्ट्रहित के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया तथा “जय श्रीराम” और “जय बजरंगबली” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

    संपर्क सूत्र : 9981997764

    विनीत : धर्मसेना एवं मातृ शक्ति

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल

    Related Posts

    कोरबा जिला वर्षा रिपोर्ट: 1 जून से अब तक औसतन 260.4 मिमी बारिश दर्ज, दीपका में सबसे ज्यादा बरसे बदरा,

    07/07/2026

    नशा मुक्ति अभियान को जनआंदोलन बनाने कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय ‘एनकॉर्ड’ की बैठक,,

    07/07/2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली समय-सीमा की बैठक: दिए कड़े निर्देश ​कोरबा | जन जन की आवाज़ (मुक्त प्रसार हेतु),

    07/07/2026

    गिट्टी क्रेशर प्लांट में चोरी और आगजनी, चार आरोपी गिरफ्तार,,

    07/07/2026

    जीपीएम जिले में पंचायत सचिवों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 43 सचिवों का हुआ तबादला

    07/07/2026

    चलती बस बनी प्रसूति कक्ष: कोरबा से पटना जा रही बस में महिला ने दिया स्वस्थ शिशु को जन्म

    07/07/2026
    Editors Picks

    कोरबा जिला वर्षा रिपोर्ट: 1 जून से अब तक औसतन 260.4 मिमी बारिश दर्ज, दीपका में सबसे ज्यादा बरसे बदरा,

    07/07/2026

    नशा मुक्ति अभियान को जनआंदोलन बनाने कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय ‘एनकॉर्ड’ की बैठक,,

    07/07/2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली समय-सीमा की बैठक: दिए कड़े निर्देश ​कोरबा | जन जन की आवाज़ (मुक्त प्रसार हेतु),

    07/07/2026

    गिट्टी क्रेशर प्लांट में चोरी और आगजनी, चार आरोपी गिरफ्तार,,

    07/07/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.