
कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षक एवं ब्लॉक संयुक्त सचिव पोड़ी उपरोड़ा मनराखन अगरिया ने उपस्थित बच्चों और ग्रामीणों को योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित योग और प्राणायाम से शरीर स्वस्थ रहता है, मानसिक तनाव कम होता है तथा व्यक्ति सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहता है।
योग सत्र में प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार के प्राणायाम, योगासन एवं सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया गया। बच्चों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। योग प्रशिक्षक ने बताया कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने की एक वैज्ञानिक पद्धति है।