गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जीपीएम जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच मरवाही थाना क्षेत्र से एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राम उषाढ़ में अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े एक किराना व्यापारी का कथित रूप से अपहरण कर लिया। घटना के बाद क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पूरी घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास मौजूद लोगों को संभलने का अवसर नहीं मिल पाया। घटना के बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मरवाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।