What's Hot
Author: विनोद जायसवाल
वन मंत्री श्री केदार कश्यप 16 मार्च को कोरबा प्रवास पर कोरबा 15 मार्च 2024/ वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास तथा सहकारिता विभाग मंत्री श्री केदार कश्यप 16 मार्च को कोरबा प्रवास पर रहेंगे। वे रायपुर से प्रातः 10 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर प्रातः 10ः45 बजे कोरबा एसईसीएल मुड़ापार हेलीपेड पहुंचेंगे। दोपहर 12ः30 बजे वे कोरबा से कोण्डागांव जिला के लिए हेलीकॉप्टर से प्रस्थान करेंगे।
संपत्ति विरूपण हेतु निगरानी दल गठित,, कोरबा 15 मार्च 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान कोरबा जिला अंतर्गत विधानसभावार शहरी एवं ग्रामीण स्तर पर शासकीय/सार्वजनिक भवनों एवं परिसंपत्तियों के तहत संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत कार्यवाही करने हेतु अधिकारियों का निगरानी दल गठित किया गया है, जिसमें अनुविभागीय अधिकारी राजस्व संबंधित क्षेत्र के नोडल अधिकारी होंगे। इसके साथ ही विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 20-रामपुर के अंतर्गत जनपद पंचायत करतला व जनपद पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहायक नोडल अधिकारी होंगे। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 21-कोरबा अंतर्गत अपर आयुक्त नगर पालिक निगम सहायक नोडल अधिकारी होंगे। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-22 कटघोरा…
लोकतंत्र में आमनागरिक का सबसे बड़ा हथियार है ज्ञान: जिला सत्र न्यायाधीश श्री साहू उपभोक्ता अपने हितों व अधिकारों के प्रति रहे सजग: कलेक्ट कलेक्ट्रेट में मनाया गया विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस कोरबा 15 मार्च 2024/विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर पर जिला व सत्र न्यायाधीश श्री सत्येंद्र कुमार साहू की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में उपभोक्ताओं को जागरूक बनाने के उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अजीत वसंत, सचिव…
मतदान प्रतिशत बढ़ाने की दिशा में चलाएं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम कोरबा 15 मार्च 2024/ जिला स्तरीय स्वीप कोर कमेटी की बैठक आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में नोडल अधिकारी श्री संबित मिश्रा ने कमेटी के सभी सदस्यों को स्वीप की गतिविधियां आयोजित करने के साथ ही मतदान का प्रतिशत बढ़ाने मतदाता जागरूकता अभियान नियमित रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिना किसी दबाव व प्रलोभन के निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने जागरूक किया जाए। जिला पंचायत के सीईओ एवं नोडल अधिकारी स्वीप श्री मिश्रा ने विगत…
स्कूल, स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी केंद्रों की बदलेगी तस्वीर र्डीएमएफ से आधारभूत सुविधाओं का हो रहा विस्तार 92 नवीन स्कूल भवन, 04 नए आदिवासी छात्रावास बनेंगे 48 स्कूल, स्वास्थ्य केंद्रों में बनेंगे पहुंचमार्ग,, कोरबा 15 मार्च 2024/ जिले में ऐसे स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र जो जर्जर है, विद्युतविहीन है और पहुंचमार्ग का अभाव है। ऐसे स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र तथा स्वास्थ्य केंद्रों की तस्वीर जल्दी ही बदलने वाली है। डीएमएफ अंतर्गत शासी परिषद द्वारा लिए गए निर्णय के पश्चात् विभागीय अधिकारियों से सर्वे कराकर स्कूल, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक आधारभूत सुविधाओं को चिन्हित किया गया अपितु आमनागरिको से जुड़ी आवश्कताओं को…
पीएम सूरज पोर्टल के शुभारंभ में शामिल होंगे श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन रायपुर में हेलीकॉप्टर से दोपहर में पहुंचेंगे कोरबा,, कोरबा 13 मार्च 2024/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 13 मार्च को शाम 04 बजे वंचित वर्गों के लिए आउटरीच कार्यक्रम प्रधानमंत्री सामाजिक उत्थान एवं रोजगार आधारित जनकल्याण (पीएम-सूरज) पोर्टल का शुभारंभ वर्चुअली ऑनलाइन किया जाएगा। प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम में कोरबा विधायक तथा छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन प्रमुख रूप से शामिल होंगे। वे आज 13 मार्च को लगभग 02ः45 बजे रायपुर से हैलीकॉप्टर के माध्यम से रवाना होकर लगभग 03ः30 बजे…
छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में पाली महोत्सव का हुआ समापन,, कोरबा/ 9 मार्च 2024/ महाशिवरात्रि पर्व पर पाली में आयोजित दो दिवसीय पाली महोत्सव का आज समापन हो गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री लखनलाल देवांगन, उद्योग, वाणिज्य और श्रम मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पाली महोत्सव कोरबा वासियो के लिए गौरव की बात है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को महाशिवरात्रि एवं अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पाली देवाधिदेव भगवान शिव व महिषासुर मर्दिनी की नगरी है। यहां दूर-दूर से लोग भोलेनाथ…
रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दंतेवाड़ा के जावंगा में बस्तर फाइटर्स एवं दंतेश्वरी फाइटर्स से चर्चा संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से अपने जीवन का अनुभव साझा करते हुए राजकुमारी ने बताया कि उन्होंने नक्सल विचारधारा से तंग आकर पुलिस कमांडो बनने की ठानी। सुमित्रा ने बताया कि मैं एक समय में स्वयं ही नक्सली थीं, मुझे अपने गलत होने का जल्द ही अंदाज़ा हो गया इसलिए मैंने आत्मसमर्पण कर दिया। राजकुमारी ने बताया कि उनकी सगाई 17 वर्ष की उम्र में ही करा दी गई थी, वह शादी नहीं करना चाहती थी। इसलिए नक्सलियों के…
रायपुर। कांग्रेस पार्टी प्रदेश कार्यालय से सुरक्षा हटा ली गयी है। शंकर नगर स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस कार्यकाल में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी थी। प्रदेश कार्यालय में 1X4 का गार्ड तैनात रहता था, लेकिन अब सुरक्षाकर्मियों को हटा लिया गया है। इस मामले में कांग्रेस ने SSP को पत्र लिखकर तीखा ऐतराज जताया है। इधर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर दुर्भावनापूर्वक सुरक्षा हटाने का आरोप लगाया है। पीसीसी प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेंदू और संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने आरोप लगाया कि दुर्भावनावश राजीव भवन की सुरक्षा हटाई गई है। यहां एक चार का गार्ड 24…
बिलासपुर। प्रदेश के उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन जयसिंह अग्रवाल को कद्दावर नेता कहने पर भड़क गए और पत्रकार से प्रतिप्रश्न कर दिया की जय सिंह कब से कद्दावर नेता हो गए ? कौन बोलता है उसको कद्दवारा नेता ? पैसे के बल में दो तीन चुनाव जीत गए तो कद्दावर नेता हो गए ? कोरबा से बाहर उसको कोई जानता तक नहीं ? प्रदेश के उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन का कहना है कि अभी जो उद्योग नीति चल रही है वह 2024 तक के लिए है। जल्द ही नई उद्योग नीति बनेगी। इसके लिए…
