Author: विनोद जायसवाल

कोरबा। जिले में साइबर सेल कोरबा एवं थाना दर्री की संयुक्त कार्यवाही में फर्जी सी.बी.आई. अधिकारी गिरफ्तार किया गया है।आरोपी का नाम सत्यनारायण रात्रे उर्फ चाकनू पिता दाऊरा उम्र 28 साल निवासी कुलीपोटा थाना कोतवाली जॉजगीर चांपा है। उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक- 94/24 धारा 170, 419, 465, 467, 468, 471 भादविका जुर्म दर्ज किया गया है। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक सि‌द्धार्थ तिवारी द्वारा वर्तमान में आगामी लोक सभा चुनाव 2024 एवं होली त्यौहार के मद्देनजर कराये जा रहे वाहन चेंकिग / संदिग्ध व्यक्तियों की चेंकिग के दिये निर्देश के परिपालन में साइबर सेल…

Read More

कटघोरा– राज्यसभा सांसद व कोरबा लोकसभा की बीजेपी प्रत्याशी सरोज पांडे मंगलवार को पाली तानाखार विधानसभा में सघन जनसंपर्क में रही, उनका काफिला चोटिया, पोंडी उपरोडा होते हुए शाम कटघोरा पहुंचा जहां न्यू बस स्टैंड के पास पशु चिकित्सालय के प्रांगण में संचालित गढ़ कलेवा की श्रीया महिला स्वसहायता समूह से मुलाकात की । इस दौरान उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह व बड़ी संख्या बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने श्रीया महिला स्वसहायता समूह की अध्यक्ष नीलम सोनी से बातचीत की , सरोज पांडे ने समूह की महिलाओं छत्तीसगढ़ी के पारंपरिक व्यंजनों को…

Read More

अकांक्षी जिला कोरबा में भ्रष्टाचार की नींव पर बनी मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना का शेड तेज हवा के झोंकों में हुआ ढेर ,छज्जा गिरने से दर्जनों स्कूली बच्चे घायल,7 की छुट्टी,5 अस्पताल दाखिल ,डीईओ ने दिए जांच के आदेश  कोरबा कटघोरा– । आकांक्षी जिला कोरबा में बुधवार को जिले के सीमावर्ती वनांचल ब्लॉक पोंडी उपरोड़ा के पसान तहसील के अंतिम छोर पर अवस्थित प्राथमिक शाला दर्रीपारा में बड़ा हादसा हो गया। यहां मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत बनाए गए गुणवत्ताहीन शेड (छज्जा)तेज हवाओं के झोंकों के बीच उड़कर मध्यान भोजन कर रहे विद्यालय के अध्ययनरत बच्चों के ऊपर जा…

Read More

मीडिया अनुप्रमाणन एवं मॉनिटरिंग समिति के सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण पेड न्यूज,राजनीतिक विज्ञापन सहित सोशल मीडिया पर चुनावी प्रचार को चिन्हिंत करने के संबंध में दी गई जानकारी कोरबा 20 मार्च 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 की तैयारियों के संबंध में आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत के निर्देशन में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय मीडिया अनुप्रमाणन एवं मॉनिटरिंग समिति एवं एमसीएमसी कमिटी के सदस्यों का प्रशिक्षण आयोजित हुई। मास्टर ट्रेनर्स श्री श्रीकांत वर्मा एवं डॉ. एम.एम.जोशी द्वारा समिति के सदस्यों को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया के लिये भारत निर्वाचन आयोग के मार्गदर्शी बिन्दुओं के अनुरूप…

Read More

कोरबा। प्रधानमंत्री ई बस योजना के तहत कोरबा शहर को 40 ई बस की सौगात मिली है। वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा की इससे शहरी परिवहन को नई दिशा मिलेगी। मंत्री श्री देवांगन ने कहा की प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शिता का ही परिणाम है की पहले कोरबा शहर को मोदी जी ने पेयजल के लिए 300 करोड़ रुपए की सौगात दी। हर घर नल कनेक्शन दिया गया, आज शहर में कहीं भी पानी की कमी नहीं है। छत्तीसगढ़ के चार प्रमुख शहरों रायपुर, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर…

Read More

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक 21 मार्च को,, कोरबा 19 मार्च 2024/ होलिका दहन, होली पर्व, गुड फ्राइडे, ईद-उल-फितर व रामनवमी पर्व शांति पूर्वक मनाए जाने हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन 21 मार्च 2024 गुरूवार को दोपहर 12ः30 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया जाएगा।

Read More

करतला विकासखण्ड में उल्लास महापरीक्षा में 752 शिक्षार्थी शामिल हुए,, कोरबा 19 मार्च 2024/ उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अन्तर्गत आयोजित नवसाक्षर महापरीक्षा अभियान में करतला विकासखण्ड के ग्राम पंचायतों के निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में 752 शिक्षार्थी शामिल हुए। इन ग्राम पंचायतों में एक सप्ताह पूर्व सर्वेयर शिक्षकों के माध्यम से गॉंव में सर्वे करते हुए ऐसे साक्षरों का चयन किया गया था जो पढ़ने व लिखने एवं संख्यात्मक ज्ञान में योग्य थे, साथ में उन शिक्षार्थियों का चिन्हांकन किया गया जिनकों प्रमाण पत्र प्राप्त नहीे हुआ था। करतला विकासखण्ड के निर्धारित कई केन्द्रों में एक ही परिवार के…

Read More

अवैध शराब के भण्डारण, विक्रय के नियंत्रण हेतु टोल फ्री नंबर-14405, मोबाइल नम्बर-92445-17388 पर की जा सकती है शिकायत,, कोरबा 19 मार्च 2024/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अजीत वसंत के निर्देशन में सहायक आयुक्त आबकारी श्री सौरभ बख्शी द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान जिले में अवैध शराब के विरूद्ध सतत् कार्यवाही करने विभागीय अमला को निर्देशित किया है। आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा सूचना मिलने पर त्वरित छापा मारकर आरोपियों के विरूद्ध चालान न्यायालय में प्रस्तुत कर रही है। इस हेतु जिले में अवैध शराब के भण्डारण, विक्रय के नियंत्रण हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित कर…

Read More

सी-विजिल ऐप द्वारा आम नागरिक आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की गतिविधि को रोकने कर सकेंगे मदद,, कोरबा 19 मार्च 2024/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन में पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए सी-विजिल मोबाइल एप्लीकेशन उपलब्ध कराया गया है। सी-वीजिल का अर्थ सिटिजन वीजिलेंस यानि नागरिकों की सतर्कता है। सी-विजिल के माध्यम से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों की कुशलतापूर्वक त्वरित रिपोर्ट प्रस्तुत किया जा सकता है। इसके माध्यम से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की गतिविधि को रोकने में मदद मिलती है और निर्वाचन प्रक्रिया पारदर्शी एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाती है। सी-विजिल मोबाइल एप्लीकेशन…

Read More

होली पर्व के अवसर पर 25 मार्च को शुष्क दिवस घोषित,, कोरबा 19 मार्च 2024/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आगामी होली पर्व पर 25 मार्च 2024 दिन सोमवार को शुष्क दिवस घोषित करते हुए उक्त समयावधि में सभी प्रकार की मदिरा दुकानें आदि बंद रखने के आदेश दिए हैं। कलेक्टर ने छ.ग. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 की उप धारा (1) में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए 25 मार्च को होली पर्व के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित करते हुए जिले में स्थित समस्त देशी, विदेशी, कम्पोजिट मदिरा दुकानों, एफ.एल.3 बार एवं मद्यभण्डागार को उक्त शुष्क…

Read More