चोटिया ग्राम पंचायत में समस्याओं का अंबार, बूंद बूंद पानी से तरस रहे लोग, कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा सोलर पंप,,
कटघोरा चोटिया—— पोडीउरोडा ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत चोटिया में इन दोनों जल संकट गहराया हुआ है चोटिया का आश्रित मोहल्ला नवापारा में शाशन द्वारा नलजल योजना के तहत सोलर प्लेट सिस्टम लगाया गया है जो विगत एक महीने से खराब पड़ा है जिसकी सूचना सरपंच प्रतिनिधि राय सिंह बिझवार ने संबंधि क्रीडा विभाग को फोन कर सूचना दिया है किंतु सुधार नहीं होने पर इस भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए जनदर्शन कोरबा कलेक्टर से सोलर सिस्टम के सुधार हेतु लिखित शिकायत किया है
किंतु अब तक संबंधित विभाग द्वारा सुधार नहीं कराया गया है ग्राम वासी ढोड़ी नाला कुएं का दुसित पानी पीने को मजबूर हैं ऐसी स्थिति में डायरिया जैसे गंभीर बीमारी होने की संभावना देखी जा रही है,,
