कटघोरा-चोटिया—– नेशनल हाईवे 130 पर विकास के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। चोटिया बस स्टैंड से लेकर टोल प्लाजा तक का हिस्सा पिछले कई सालों से अंधेरे में डूबा हुआ है। प्रबंधन ने सड़क को रोशन करने के लिए खंभों पर लाइटें तो टांग दी हैं, लेकिन विद्युत प्रवाह न होने के कारण ये लाइटें महज ‘शो-पीस’ बनकर रह गई हैं।
