Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    पुष्प वाटिका में उकेरी गई जल संरक्षण की तस्वीर: संस्कार भारती ने रंगोली के जरिए दिया ‘भू-जल’ बचाने का दिया संदेश,,

    22/04/2026

    जनगणना 2027ः डिजिटल स्व-गणना और सटीक आंकड़ों से मजबूत होगी विकास की नींव’ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी’*आम नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील,,

    22/04/2026

    चोटिया ग्राम पंचायत में समस्याओं का अंबार, बूंद बूंद पानी से तरस रहे लोग, कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा सोलर पंप,,

    22/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » लोकतंत्र में आमनागरिक का सबसे बड़ा हथियार है ज्ञान: जिला सत्र न्यायाधीश श्री साहू उपभोक्ता अपने हितों व अधिकारों के प्रति रहे सजग: कलेक्ट कलेक्ट्रेट में मनाया गया विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस
    Uncategorized

    लोकतंत्र में आमनागरिक का सबसे बड़ा हथियार है ज्ञान: जिला सत्र न्यायाधीश श्री साहू उपभोक्ता अपने हितों व अधिकारों के प्रति रहे सजग: कलेक्ट कलेक्ट्रेट में मनाया गया विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल15/03/2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    लोकतंत्र में आमनागरिक का सबसे बड़ा हथियार है ज्ञान: जिला सत्र न्यायाधीश श्री साहू उपभोक्ता अपने हितों व अधिकारों के प्रति रहे सजग: कलेक्ट कलेक्ट्रेट में मनाया गया विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस

    कोरबा 15 मार्च 2024/विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर पर जिला व सत्र न्यायाधीश श्री सत्येंद्र कुमार साहू की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में उपभोक्ताओं को जागरूक बनाने के उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अजीत वसंत, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती शीतल निकुंज, जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग की अध्यक्ष श्रीमती रंजना दत्ता, सदस्य सुश्री ममता दास , श्री पंकज कुमार देवड़ा , खाद्य अधिकारी श्री आशीष चतुर्वेदी सहित नापतौल विभाग, चिकित्सा विभाग सहित जिला चेम्बर ऑफ कामर्स के सदस्य, जिला अधिवक्ता संघ, बैक एवं बीमा कंपनी के अधिकारी, स्कूल एवं कॉलेज के छात्र/छात्राएं एवं अन्य संस्था के सदस्य तथा आमजन उपस्थित रहे।
    कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि श्री साहू कलेक्टर श्री वसंत सहित अन्य अतिथियों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
    जिला व सत्र न्यायाधीश श्री साहू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी को उपभोक्ता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य उभोक्ताओं या ग्राहकों को उनके हितों के लिए बनाए गए उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम और उसके अंतर्गत आने वाले कानूनों की जानकारी देना है। मौजूदा समय में उपभोक्ता को अधिकारों के प्रति सचेत व जागरूक होना आवश्यक है। जिससे वह अपने साथ धोखाधड़ी होने से बच सके एवं शोषण के प्रति कानूनी कदम उठा सकें। जिला न्यायधीश श्री साहू ने कहा कि हमारे देश में विधि का शासन है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में आमनागरिक का सबसे बड़ा हथियार ज्ञान है। ज्ञान से आमजन अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनेंगें। इस हेतु जमीनी स्तर तक उपभोक्ताओं के अधिकारों पर जागरूकता अभियान चलाने की नितांत आवश्यकता है। सभी उपभोक्ताओं के अधिकारों को मान्यता और उनकी रक्षा की जाए। जिला न्यायाधीश ने कहा कि उपभोक्ता अपने साथ हुए शोषण एवं धोखा के विरुद्ध न्यायालय का द्वार खटखटा सकता है। उपभोक्ता फोरम में न्याय पाना बहुत ही सरल है, उपभोक्ता खुद ही लिखित में शिकायत उपभोक्ता फोरम में कर सकता है।
    कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कहा कि उपभोक्ताओं के हितों और कल्याण की रक्षा के लिए विधि द्वारा उपभोक्ता संरक्षण के तहत कानून बनाया गया है। सभी नागरिकों के पास उपभोक्ता के रूप में बहुत सारे अधिकार है। उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों से परिचित होना जरूरी है जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनके साथ शोषण न हो। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता गतिविधियों में सुधार के लिए उपभोक्ता अपने हितों की रक्षा के लिए कानूनी कार्रवाई का सहारा ले सकते है। कार्यशाला में अतिथियों द्वारा उपस्थित आमजनों के शंका एवं प्रश्नों का समाधान भी किया गया।
    गौरतलब है कि जागो ग्राहक जागो भारत सरकार द्वारा उपभोक्ता एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अधीन उपभोक्ता मामलों के विभाग द्वारा एक उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया गया है। विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस का मुख्य उद्देश्य अनुचित व्यवहार या बाजार शोषण से बचाव है । साथ ही ग्राहक को अपने अधिकारों और हितों के बारे में जानकारी देकर दैनिक जीवन में उनका उपयोग के प्रति जागरूक करना है।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    पुष्प वाटिका में उकेरी गई जल संरक्षण की तस्वीर: संस्कार भारती ने रंगोली के जरिए दिया ‘भू-जल’ बचाने का दिया संदेश,,

    22/04/2026

    जनगणना 2027ः डिजिटल स्व-गणना और सटीक आंकड़ों से मजबूत होगी विकास की नींव’ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी’*आम नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील,,

    22/04/2026

    चोटिया ग्राम पंचायत में समस्याओं का अंबार, बूंद बूंद पानी से तरस रहे लोग, कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा सोलर पंप,,

    22/04/2026

    नेशनल हाईवे 130: चोटिया में शो-पीस बनीं स्ट्रीट लाइट, अंधेरे में हो रहे रोजाना दुर्घटनाएं; सरपंच प्रतिनिधि ने कलेक्टर से की शिकायत,,

    22/04/2026

    कोरबा में जमीन का बड़ा खेल: रिकॉर्ड में 100 गुना बढ़ा दिया रकबा, पटवारी दीपक सिंह सस्पेंड,,

    21/04/2026

    चोटिया NH-130 पर मौत का जाल: सड़क पर बिखरी बजरी और गिट्टी से राहगीर बेहाल, प्रशासन मौन,,

    21/04/2026
    Editors Picks

    पुष्प वाटिका में उकेरी गई जल संरक्षण की तस्वीर: संस्कार भारती ने रंगोली के जरिए दिया ‘भू-जल’ बचाने का दिया संदेश,,

    22/04/2026

    जनगणना 2027ः डिजिटल स्व-गणना और सटीक आंकड़ों से मजबूत होगी विकास की नींव’ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी’*आम नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील,,

    22/04/2026

    चोटिया ग्राम पंचायत में समस्याओं का अंबार, बूंद बूंद पानी से तरस रहे लोग, कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा सोलर पंप,,

    22/04/2026

    नेशनल हाईवे 130: चोटिया में शो-पीस बनीं स्ट्रीट लाइट, अंधेरे में हो रहे रोजाना दुर्घटनाएं; सरपंच प्रतिनिधि ने कलेक्टर से की शिकायत,,

    22/04/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.