Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    कोरबा जिला वर्षा रिपोर्ट: 1 जून से अब तक औसतन 260.4 मिमी बारिश दर्ज, दीपका में सबसे ज्यादा बरसे बदरा,

    07/07/2026

    नशा मुक्ति अभियान को जनआंदोलन बनाने कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय ‘एनकॉर्ड’ की बैठक,,

    07/07/2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली समय-सीमा की बैठक: दिए कड़े निर्देश ​कोरबा | जन जन की आवाज़ (मुक्त प्रसार हेतु),

    07/07/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » मरवाही में नहीं थम रहा खूंखार भालूओं का आतंक, जंगल में लकड़ी लेने गए ग्रामीणों पर किया जानलेवा हमला, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल..*
    Uncategorized

    मरवाही में नहीं थम रहा खूंखार भालूओं का आतंक, जंगल में लकड़ी लेने गए ग्रामीणों पर किया जानलेवा हमला, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल..*

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल04/08/2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Bhupendra Jaiswal’s biodata गौरेला पेंड्रा मरवाही :- जिले के मरवाही वनमंडल में एक बार फिर भालुओं के हमले का गंभीर मामला सामने आया है।मरवाही वन परिक्षेत्र के बदरौड़ी गांव के पास जंगल में लकड़ी लेने गए ग्रामीणों पर भालू के हमले से एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।

    दरअसल, मरवाही रेंज के बदरौड़ी के रहने वाले छाबलाल गोंड़, संतलाल और सिवनी के रहने वाले घासीराम गोंड़ रविवार सुबह हरेली अमावस्या त्योहार मनाने के लिए तेंदू की लकड़ी लेने जंगल गए थे। सुबह जैसे ही वे जंगल पहुंचे, भालू ने उन पर हमला कर दिया। भालू ग्रामीणों को देखकर आक्रोशित हो गया और सीधे उनके सिर पर हमला कर दिया।

    भालू के हमले में ग्रामीणों को आंख, सिर और जांघ में गंभीर चोटें आईं। इस हमले से श्याम लाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल संतराम और घासीराम को 108 एंबुलेंस की मदद से मरवाही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया। वहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल बिलासपुर के लिए रेफर कर दिया गया। फिलहाल, संतराम और घासीराम की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

    इस दुखद घटना ने स्थानीय समुदाय में भय और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। बता दें कि इसके पहले भी 30 जुलाई को मरवाही रेंज के ही रटगा गांव में पति औऱ पत्नि पर भालू ने हमला कर दिया था। जंगलों में लगातार हो रहे उत्खनन और कटाई के चलते भालू लगातार हिंसक हो रहे हैं। वही वन विभाग के अधिकारियों के गैर जिम्मेदाराना रवैया की वजह से मासूम लगातार अपनी जान गवां रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    कोरबा जिला वर्षा रिपोर्ट: 1 जून से अब तक औसतन 260.4 मिमी बारिश दर्ज, दीपका में सबसे ज्यादा बरसे बदरा,

    07/07/2026

    नशा मुक्ति अभियान को जनआंदोलन बनाने कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय ‘एनकॉर्ड’ की बैठक,,

    07/07/2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली समय-सीमा की बैठक: दिए कड़े निर्देश ​कोरबा | जन जन की आवाज़ (मुक्त प्रसार हेतु),

    07/07/2026

    गिट्टी क्रेशर प्लांट में चोरी और आगजनी, चार आरोपी गिरफ्तार,,

    07/07/2026

    जीपीएम जिले में पंचायत सचिवों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 43 सचिवों का हुआ तबादला

    07/07/2026

    चलती बस बनी प्रसूति कक्ष: कोरबा से पटना जा रही बस में महिला ने दिया स्वस्थ शिशु को जन्म

    07/07/2026
    Editors Picks

    कोरबा जिला वर्षा रिपोर्ट: 1 जून से अब तक औसतन 260.4 मिमी बारिश दर्ज, दीपका में सबसे ज्यादा बरसे बदरा,

    07/07/2026

    नशा मुक्ति अभियान को जनआंदोलन बनाने कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय ‘एनकॉर्ड’ की बैठक,,

    07/07/2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली समय-सीमा की बैठक: दिए कड़े निर्देश ​कोरबा | जन जन की आवाज़ (मुक्त प्रसार हेतु),

    07/07/2026

    गिट्टी क्रेशर प्लांट में चोरी और आगजनी, चार आरोपी गिरफ्तार,,

    07/07/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.