Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ सहित देशभर में रक्षाबंधन की धूम: अटूट प्रेम और विश्वास के साथ मनाया गया भाई-बहन का पावन पर्व,,

    28/08/2026

    नेपाल त्रासदी: बाढ़ और भूस्खलन में 32 देशों के 1400 से अधिक लोग फंसे, छत्तीसगढ़ की डॉ. मीना गुप्ता समेत 290 भारतीय लापता,,

    28/08/2026

    सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक निर्णय: राजस्व रिकॉर्ड में बदलाव से नहीं बदलता संपत्ति का मालिकाना हक, 

    28/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में नशा तस्करी से गिरोह की सरगना गिन्नी जांगड़े ने बनाई करोड़ों की संपत्ति, पुलिस ने किया जप्त
    Uncategorized

    छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में नशा तस्करी से गिरोह की सरगना गिन्नी जांगड़े ने बनाई करोड़ों की संपत्ति, पुलिस ने किया जप्त

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल15/12/2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में नशा तस्करी से गिरोह की सरगना गिन्नी जांगड़े ने बनाई करोड़ों की संपत्ति, पुलिस ने किया जप्त,,

    बिलासपुर। पुलिस द्वारा नशीले पदार्थो से संबंधित अवैध गतिविधियों को समाप्त करने की दिशा में, एनडीपीएस एक्ट के तहत पंजीबद्ध मामलो में एंड टू एंड एवं फायनेंसियल इंवेस्टिगेशन किया जा रहा हैं। इसी कड़ी में एक मामले में छानबीन के बाद नशे की तस्करी करने वाले गिरोह की सरगना गिन्नी जांगड़े की संपत्ति जब्त की गई है।

    पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के मुताबिक मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपिया सृष्टि कुर्रे मिनी बस्ती जरहाभाठा को नशीली दवाई रेक्सोजेसिक बुफोनार्फिन के साथ पकडा गया था, जिससे 150 नग नशीला इंजेक्शन जप्त किया गया। तत्पश्चात जांच में पाया गया आरोपियां सृष्टि कुर्रे, गिन्नी जांगडे उर्फ गोदावरी के साथ मिलकर नशे का कारोबार करती थी, जिसे उक्त प्रकरण में संलिप्ता पाये जाने से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। मामले में एंड टू एंड एवं फायनेंसियल इंवेस्टिगेशन के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। प्रकरण की विवेचना में आरोपियां कल्पना कुर्रे एवं सृष्टि कुर्रे से पूछताछ के दौरान नशीली दवाई गिन्नी जांगडे उर्फ गोदावरी से खरीदना बताया गया।
    गिन्नी जांगडे उर्फ गोदावरी को गिरफ्तार कर पूछताछ के दौरान नशीली दवाई रायपुर छत्तीसगढ़ के राजधानी मेडिकल एवं रवि इंटरप्राईसेज से खरीदना बताया गया। विवेचना में रवि इंटरप्राईजेस के संचालक रवि मरकाम को गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया हैं। अपराध में अन्य लोगों की संलिप्ता के संबंध में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) रायपुर से समन्वय स्थापित कर अग्रिम विवेचना की जा रही हैं।

    फायनेंसियल इंवेस्टिगेशन में मिली करोड़ो की संपत्ति..

    उक्त प्रकरण के वित्तीय जांच में आरोपियां गिन्नी जांगडे उर्फ गोदावरी नशे के व्यवसाय से कमाई गई रकम की जांच कि गई, जिसके एकाउन्ट की जानकारी बैंक से लेकर अकाउंट की सूक्षमता से जांच करने पर पाया गया की आरोपियां के बैंक अकाउन्ट पर पिछले 1 वर्ष में करोड़ो का लेनदेन किया गया हैं। जिसका वैध आय का स्त्रोत या अन्य कोई व्यवसाय नही होना पाया गया हैं जिसकी पुष्टि आयकर विभाग से भी की गई।

    नशे के कारोबार से बनाई संपत्ति का खुलासा

    आरोपियां गिन्नी उर्फ गोदावरी जांगडे के द्वारा अलग अलग क्षेत्रों में जमीन मकान खरीदने की जानकारी मिलने पर प्रॉपर्टी की जानकारी राजस्व विभाग व रजिस्ट्री कार्यालय से लेने पर पाया गया की जून 2023 में अमेरी हाफा रोड पर 12 लाख का श्यामा रेसीडेन्सी में फ्लेट नंबर 307 को खरीदा गया इसी प्रकार दिनांक 01.03.2024 को सकरी हाफा रोड में 1785 वर्गफुट की भूमि 20 लाख में खरीदा गया। इसी प्रकार आरोपिया गिन्नी उर्फ गोदावरी जांगडे के द्वारा आईसीआईसी प्रूडेंशियल लाईफ इंश्योरेंस से बीमा पॉलिसी लेने की जानकारी मिलने पर आईसीआईसी प्रूडेंशियल लाईफ इंश्योरेंस से जानकारी इकत्र की गई जो दिनांक 10.05.2023 से लेकर 09.08.2023 के बीच करीब 2 लाख की पॉलिसी खरीदी गई।
    उक्त संपत्तियों के विषय में जांच करने पर पाया गया की आरोपियां गिन्नी जांगडे उर्फ गोदावरी ने उक्त संपत्ति अवैध मादक पदार्थ की बिकी से अर्जित राशि से खरीदना पाया गया एनडीपीएस एक्ट 1985 के अध्याय VA धारा 68F में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए उक्त संपत्ति को जप्त कर सक्षम प्राधिकारी एवं प्रशासक SAFEMA COURT MUMBAI को अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन भेजा जायेगा।
    बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा अन्य सभी एनडीपीएस एक्ट के तहत पंजीबद्ध मामलो में फायनेंसियल इंवेस्टिगेशन करने निर्देशित किया गया हैं। उक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन निमितेश सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली अक्षय प्रमोद साबद्रा,विवेचना अधिकारी उपनिरीक्षक अमृत साहू, उपनिरीक्षक अवधेश सिंह, आरक्षक राकेश बंजारे, आरक्षक मुकेश वर्मा एससीसीयू टीम का विशेष योगदान रहा।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ सहित देशभर में रक्षाबंधन की धूम: अटूट प्रेम और विश्वास के साथ मनाया गया भाई-बहन का पावन पर्व,,

    28/08/2026

    नेपाल त्रासदी: बाढ़ और भूस्खलन में 32 देशों के 1400 से अधिक लोग फंसे, छत्तीसगढ़ की डॉ. मीना गुप्ता समेत 290 भारतीय लापता,,

    28/08/2026

    सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक निर्णय: राजस्व रिकॉर्ड में बदलाव से नहीं बदलता संपत्ति का मालिकाना हक, 

    28/08/2026

    नेपाल में बाढ़-भूस्खलन का तांडव: फंसे छत्तीसगढ़ियों के लिए राज्य सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर,,

    28/08/2026

    नेपाल प्राकृतिक आपदा: ताज़ा स्थिति और यूपी-बिहार पर प्रभाव

    28/08/2026

    रक्षाबंधन (28 अगस्त 2026): विशेष न्यूज़ और मुहूर्त

    28/08/2026
    Editors Picks

    छत्तीसगढ़ सहित देशभर में रक्षाबंधन की धूम: अटूट प्रेम और विश्वास के साथ मनाया गया भाई-बहन का पावन पर्व,,

    28/08/2026

    नेपाल त्रासदी: बाढ़ और भूस्खलन में 32 देशों के 1400 से अधिक लोग फंसे, छत्तीसगढ़ की डॉ. मीना गुप्ता समेत 290 भारतीय लापता,,

    28/08/2026

    सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक निर्णय: राजस्व रिकॉर्ड में बदलाव से नहीं बदलता संपत्ति का मालिकाना हक, 

    28/08/2026

    नेपाल में बाढ़-भूस्खलन का तांडव: फंसे छत्तीसगढ़ियों के लिए राज्य सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर,,

    28/08/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.