कोलकाता: पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारत और बांग्लादेश के बीच फैले सीमा पार किडनी तस्करी रैकेट के एक मुख्य आरोपी को धर दबोचा है। गिरफ्तार किया गया व्यक्ति बांग्लादेशी नागरिक है, जिसकी पहचान रसेल अहमद के रूप में हुई है। एसटीएफ ने उसे शनिवार की रात कोलकाता के उत्तरी क्षेत्र बागूइहाटी इलाके से हिरासत में लिया।












