What's Hot
Author: विनोद जायसवाल
कोरबा कटघोरा— आई.सी.आई.सी.आई फाउंडेशन द्वारा विद्यालयों को सोलर लाईट से जोड़ने का एक अनोखा प्रयास किया जा रहा है जिससे कि ग्रामीण आँचल के विद्यार्थियों को शिक्षा में सहयोग मिल सके। इस प्रयास से गर्मी व बरसात हर समय मे शिक्षको तथा विद्यार्थियों को पढ़ने व पढ़ाने में काफी राहत मिल सकेगी ।अभी इस जनपद के 5 ग्राम पंचायत (पिपरिया, लैंगि,पसान, सेन्हा व बैरा ) के 8 विद्यालयों को सोलर लाईट युक्त किया गया है। जिसकी कियान्वयन हेतु आई.सी.आई.सी.आई. कोरबा के डी.ओ. चिरंजीवी साहू ने समस्त विद्यालय प्रशासन व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के इस सहयोग व स्वीकृति की सराहना की…
भोपाल। देशभर में अपना असर दिखा रहे बिपरजॉय अब मध्य प्रदेश में भी अपने तेवर दिखाने जा रहा है। तूफान के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। बता दें बादलों ने प्रदेशभर में डेरा डाल लिया है। जिसके चलते 22 से 24 जून तक एमपी के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। भोपाल समेत 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बता दें मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटे में कई जिलों में भारी बारिश होगी। अलावा इसके कई जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जबता…
कोरबा । शासकीय हाईस्कूल हायर सेकेंडरी स्कूलों में 2017 -18 से अतिथि शिक्षक (व्याख्याता )के पदों पर सेवाएं दे रहे आदिवासी बाहुल्य कोरबा जिले के समस्त 60 अतिथि शिक्षकों ने राज्य शासन घोषित 2 बोनस अंक लिए जाने से इंकार कर नियमितीकरण की मांग मुखर कर दी है।आक्रोशित विद्यामितानों ने गुरुवार को डीईओ कार्यालय में ज्ञापन सौंप राज्य शासन पर चुनावी जन घोषणा पत्र में वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए संविलियन की मांग की है। चुनावी वर्ष में शिक्षक वर्गों के हड़ताल ने विभाग की चिंता बढ़ा दी है। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के आदेशानुसार प्रदेश में शिक्षकों के 12…
गरियाबंद लंबे समय से कार्य से अनुपस्थित रहने और शासकीय दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन नहीं करने के कारण जिले के दो ग्राम पंचायत सचिवों को बर्खास्त कर दिया गया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जनपद पंचायत फिंगेश्वर अंतर्गत ग्राम पंचायत सिर्रीखुर्द में पदस्थ सचिव गणेश राम वर्मा एवं ग्राम सोनासिल्ली में पदस्थ सचिव लालूराम साहू पर बर्खास्तगी की कार्यवाही की गई है। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव ने बताया कि दोनों सचिवों पर सेवा में लगातार अनुपस्थित रहने तथा अनुशासनहीनता के कारण पूर्व में भी निलंबन की कार्यवाही गई थी। साथ ही संचयी प्रभाव से वेतन वृद्धि…
पुलिस को गुमराह करने की कोशिश हुई नाकाम हत्या में प्रयुक्त हथियार भी जप्त दिलीप कुमार वैष्णव कोरबा छत्तीसगढ़ -(चौकी कोरबी, थाना पसान) मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सूचक कृष्ण कुमार साकिन नवापारा पण्डरीपानी दिनांक 15.06.2023 को चौकी कोरबी उपस्थित आकर मर्ग इंटीमेशन चाक कराया कि इसका चाचा रूपसिंह उर्रे दिनांक 14.06.2023 को गांव रूपचंद के घर राजमिस्त्री का काम करने गया था जो रात्रि में घर नही आया और दिनांक 15.06.2023 को गांव के ही पुलिया के पास रोड किनारे मृत हालत में मिला है उसके सिर, शरीर, माथा, आंख, सीना में गंभीर चोट लगा है,…
बिलासपुर/ भारत योग शक्ति परिषद प्रदेश इकाई छत्तीसगढ़ द्वारा 21जून 2023 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर “योगमय भारत – योगमय विश्व” के ध्येय वाक्य के साथ “एक विश्व – एक स्वास्थ्य” थीम पर योगाभ्यास कार्यक्रम का शहरी- ग्रामीण क्षेत्रों में सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। राजा रघुराज सिंह स्टेडियम बिलासपुर में शुद्ध योग केंद्र के सहयोग से प्रात:काल संपन्न हुए योगाभ्यास कार्यक्रम में योग से जुड़े हुए छात्र-छात्राएं, योग प्रशिक्षक एवं गणमान्य नागरिकों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी सहभागिता देकर योगाभ्यास किए। इस अवसर पर सभी उपस्थितजनों के द्वारा अपने दैनिक जीवन में योग को आत्मसात कर प्रति दिन योगाभ्यास…
सांसद ज्योत्सना महंत पहुंचीं आगजनी स्थल, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए देने की घोषणा घायलों से भी की मुलाक़ात-समुचित चिकित्सा का दिया आश्वासन कोरबा,, जिले के टी.पी. नगर क्षेत्र में भीषण अग्निकांड के बाद कोरबा लोकसभा क्षेत्र की लोकप्रिय संवेदनशील सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत आज दुर्घटनास्थल में पहुंची। जहां घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस भीषण अग्निकांड में 3 लोगों की मौत हो गई थी। इतना ही नहीं कई दुकानें जलकर खाक हो गई थीं। जिसमे व्यापारीयो को करोड़ो का नुकसान हुआ था। कोरबा शहर के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में स्थित इंदिरा कमर्शियल कंपलेक्स में दो दिन…
जिला कोरबा थाना पसान में हो रहे अन्याय के खिलाफ गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने लिखित शिकायत दे दिया है बता दें की मामला पसान थाना की है दिनांक 20/03 2023 तथा 05/04 /2023 को घटित घटना ने पीड़ित पक्ष को किसी प्रकार से पुलिस थाना प्रभारी पसान द्वारा कोई जांच और कार्यवाही नहीं किया गया है ! जिससे पीड़ित पक्ष को अनावेदक द्वारा लगातार झूठे मामलों में फसाने तथा मारने पीटने की धमकी देने जैसे कृत्य से पीड़ित पक्ष भयभीत है। तथा अनावेदक का मनोबल और बढ़ रहा है और पीड़ित पक्ष का रोज उसी रास्ते में आना जाना…
कोरबा । सामाजिक कार्यकर्ता विनोद सिन्हा ने जारी एक बयान में बताया कि कलेक्टर कोरबा को पत्र लिखकर कोरबा के मुख्य व्यवसाय क्षेत्र टीपी नगर में पिछले दिनों हुए भीषण अग्निकांड में आधा दर्जन से अधिक व्यवसायियों की संपत्ति जलकर भस्म हो गई है उन्हें पुनः अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए सभी व्यवसायियों को आपदा प्रबंधन तथा मुख्यमंत्री सहायता कोष से 50-50 लाख रुपए की सहायता दी जाए ताकि व्यापारी पुनः अपने पैरों पर खड़ा होकर व्यवसायिक गतिविधियां प्रारंभ कर अपने परिवार का भरण पोषण तथा पूर्व में ली गई करोड़ों के कर्ज से कुछ राहत मिल सके ।…
कोरबा। हम सबके आराध्य देव भगवान जगन्नाथ की आज दादरखुर्द में ऐतिहासिक रथयात्रा निकाली गई, जिसमें कोरबा विधायक एवं केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल अपने समर्थकों के साथ दादरखुर्द पहुंचे और भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर जिले की खुशहाली एवं समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। इसके बाद श्री अग्रवाल ने भगवान जगन्नाथ के सम्मान में रथ के आगे झाड़ू लगाई और रथ भी खींचा। रथ खींचने एवं झाड़ू लगाने से शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है और मन की व्याधियां दूर होती है। श्री अग्रवाल अपने समर्थकों के साथ काफी देर तक रथयात्रा में शामिल हुए और लोगों को…
