What's Hot
Author: विनोद जायसवाल
कोरबा । जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी के चार वारदातों में अज्ञात आरोपियों ने लाखों रुपए की चोरी को अंजाम दिया है। माल-मशरूका के साथ-साथ बकरा-बकरी की भी चोरी कर ली गई है। चोरों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कर पता-तलाश किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कटघोरा थाना अंतर्गत जटगा पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम पुटुवा में अहिरन नदी पर पुल का निर्माण कराया जा रहा है। कार्य का ठेका विशंभर दयाल अग्रवाल कंस्ट्रक्शन चाम्पा के द्वारा लिया गया है। इसमें हीरा कुर्रे इंजीनियर का काम करता है। वर्तमान में बरसात के कारण निर्माण कार्य बंद होने से…
सक्ती :– जिले में गुणवत्ताहीन बीज बेचने वाले विक्रेता पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। विक्रेता का बीज लायसेंस निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर सक्ती नूपुर राशि पन्ना के द्वारा पूर्व में निर्देश दिए गए है की किसी भी विक्रेता द्वारा अमानक स्तर का खाद,बीज,दवा विक्रय किया जाता है तो उस पर सख्त कार्यवाही किए जाए। जिसके तहत कृषि विभाग के निरीक्षकों द्वारा दुकानों से धान दलहन तिलहन के बीज का सैम्पल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया था। जांच में निजी विक्रेता नेगी कृषि केंद्र फरसवानी डभरा का धान बीज स्वर्णा अमानक स्तर का पाया गया। निरीक्षण…
कभी अजीत जोगी के सहायक माने जाने वाली जेसीसीजे नेता धर्मजीत सिंह कल BJP प्रवेश करेंगे। वर्तमान में धर्मजीत सिंह लोरमी से JCCJ पार्टी से ही विधायक हैं। कल कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सुबह 11 बजे वे भाजपा में प्रवेश करेंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी मनसुख मंडाविया, और छत्तीसगढ़ बीजेपी सह प्रभारी नितिन नबीन के समक्ष वे BJP की सदस्तयता ग्रहण करेंगे। इसके साथ ही अब ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि धर्मजीत सिंह BJP प्रत्याशी भी बनाए जा सकते हैं। बता दें धर्मजीत सिंह के बीजेपी में जाने की अटकलें काफी समय से लग रही…
नई दिल्ली। भारत से पाकिस्तान गई अंजू निकाह के बाद पति नसरुल्लाह के साथ रह रही है। उसने अपना धर्म भी बदल लिया है। पाकिस्तान सरकार द्वारा उसका वीजा भी बढ़ाए जाने की तमाम अटकलें लग रही हैं। इस बीच, उसे अब पछतावा होने लगा है। कुछ समय पहले तक काफी खुश नजर आ रही अंजू ने एक इंटरव्यू में अपना दुख बताया है। उसने कहा है कि उससे जल्दबाजी में मिस्टेक हो गई। उसने कुछ और सोचा था, लेकिन कुछ और हो गया। अंजू को अब अपने बच्चों की याद आ रही है। ‘बीबीसी’ को दिए एक इंटरव्यू में…
विश्व आदिवासी दिवस पर जगदलपुर में आयोजित आक्रोश रैली में शामिल होने के बाद पिकअप वाहन पलटने से 15 ग्रामीण घायल हो गए, जिनमें से 1 ग्रामीण की इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं 14 घायल ग्रामीणों का इलाज डिमरापाल अस्पताल में चल रहा है। केशलूर एसडीओपी ऐश्वर्या चंद्राकर ने बताया कि आक्रोश रैली से लौटते समय पंडरीपानी मोड़ के पास ड्राइवर ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया, जिससे गाड़ी पलट गई. वाहन में 32 ग्रामीण सवार थे, जिसमें 15 ग्रामीण घायल हो गये। डिमरापाल को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है. एक ग्रामीण की हालत गंभीर होने…
नगर निगम कोरबा द्वारा लगातार की जा रही कार्यवाही कोरबा द्वारा सड़कों पर स्वच्छंद विचरण करने वाले 45 घुमंतू मवेशियों को काऊकेचर के माध्यम से सड़कों से उठाकर गोकुलनगर गोठान एवं कोरबा कांजीघर पहुंचाया गया, साथ ही संबंधित पशुपालकों को कड़ी हिदायत दी गई कि वे अपने पालतू मवेशी सड़कों पर खुला न छोड़े। पशुपालकों को द्वारा अपने पालतू मवेशियों को सड़क पर खुला छोड़ दिया जाता है जिसके कारण सड़क दुर्घटना की संभावना, आवागमन का बाधित होना तथा यातायात व्यवस्था आदि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, वहीं सड़क दुर्घटनाओं में जान-माल के नुकसान व मवेशियों के घायल होने की…
नगर निगम कोरबा द्वारा लगातार की जा रही कार्यवाही कोरबा द्वारा सड़कों पर स्वच्छंद विचरण करने वाले 45 घुमंतू मवेशियों को काऊकेचर के माध्यम से सड़कों से उठाकर गोकुलनगर गोठान एवं कोरबा कांजीघर पहुंचाया गया, साथ ही संबंधित पशुपालकों को कड़ी हिदायत दी गई कि वे अपने पालतू मवेशी सड़कों पर खुला न छोड़े। पशुपालकों को द्वारा अपने पालतू मवेशियों को सड़क पर खुला छोड़ दिया जाता है जिसके कारण सड़क दुर्घटना की संभावना, आवागमन का बाधित होना तथा यातायात व्यवस्था आदि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, वहीं सड़क दुर्घटनाओं में जान-माल के नुकसान व मवेशियों के घायल होने की…
कोरबा । कोरबा जिला नगर पालिक निगम महापौर राजकिशोर प्रसाद के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी विपक्ष के 30 पार्षदों के द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। विभिन्न 21 बिंदुओं में महापौर के कार्यकाल की कमियों और नाकामियों को रेखांकित करते हुए नगर निगम नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल की अगुवाई में अविश्वास प्रस्ताव जिलाधीश सौरभ कुमार को सौंपा गया है। महापौर के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने के बाद नगर निगम के गलियारे में राजनीतिक सरगर्मी में बढ़ गई साथ ही नगर जनों की निगाहें भी इस ओर टिकी हैं कि अविश्वास प्रस्ताव पर आगामी दिनों में क्या होगा ? इस मौके…
कोरबा। छत्तीसगढ़ में राजस्व मामले में सबसे धनी कोरबा जिले में विधानसभा चुनाव पूर्व केंद्रीय आईटी की छापेमारी जारी है। आईटी की टीम ने दिग्गज ठेकेदार नरेश वर्मा (बी.बी वर्मा ) के ऑफिस में ट्रांसपोर्ट नगर स्थित ऑफिस में दबिश दी है। केंद्रीय आईटी के 8 अधिकारी 2 वाहन से पहुंचे हैं। टीम ठेकेदारी से जुड़े कागजात खंगाल रही है। कोरबा जिले में लगातार ईडी आईटी की कार्रवाई से हड़कम्प मचा हुआ है।
कटघोरा—- विश्व आदिवासी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजक रामप्रसाद कोराम, कटघोरा ब्लॉक के समाज सेवी, ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया था। इसके द्वारा समाज में फैली अबेवस्था के बारे में सोचकर आदिवासी संस्कृति को बचाने के उद्देश्य से मंचस्व पदाधिकारियों ने समाजिक संरचना के विचार पर उद्बोधन किया। श्री कोराम ने बताया कि कटघोरा के कस्तूरबा आश्रम और अन्य छात्रावासों में आदिवासी बच्चों के प्रति शिक्षा संस्थानों के अधिकारियों द्वारा चलाए जाने वाले दुर्व्यवहार के मामले सामने आए हैं। इस मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की जाएगी। आईए, देखें कि समाज के लोगों ने इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम पर क्या…
