What's Hot
Author: विनोद जायसवाल
कोरबा । छत्तीसगढ़ राज्य के कोरबा जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विकास सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जिले के सीमांत क्षेत्र से उन्हें पकड़ा गया है। बता दें कि विकास सिंह के विरुद्ध दीपका थाना में अपराध क्रमांक 75/ 2020 पर धारा 354 क(1)(2),354 घ, 506, 509 भादवि तथा एससी-एसटी एक्ट की धारा 3,2,5 क, के तहत अपराध दर्ज है। विकास सिंह के द्वारा विशेष न्यायालय(एक्ट्रोसिटी),कोरबा में अग्रिम जमानत हेतु आवेदन अपने अधिवक्ता के जरिये प्रस्तुत किया गया था जो दो दिन पहले विशेष न्यायाधीश(एक्ट्रोसिटी) डीएल…
कटघोरा एसडीएम ऋचा सिंह एक्शन में ,7 बिना नम्बरों के ट्रैक्टरों को अवैध रेत उत्खनन करते किया जब्त ,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कम् कोरबा। जिले के बांकीमोगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाली कसरेंगा के रेत घाट में अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर रहे 7 ट्रैक्टरों और गाड़ी मालिक पर कटघोरा एसडीएम ऋचा सिंह ने बड़ी कार्यवाही की है। इस कार्यवाही में कोई भी ट्रैक्टर ड्राइवर पकड़ में नहीं आया है। जानकारी के अनुसार बीते दिन दोपहर लगभग 3:30 बजे कटघोरा एसडीएम ऋचा सिंह व उनकी टीम निरीक्षण करने के दौरान जवाली के कसरेंगा घाट पर अवैध रूप से रेत…
मेष राशि- मन परेशान हो सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। शैक्षिक एवं शोध आदि कार्यों के सार्थक परिणाम मिलेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। कारोबार में कठिनाइयां आएंगी। वृष राशि- धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। कारोबार में कठिनाइयां का सामना करना पड़ सकता है। बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। किसी मित्र के सहयोग से…
भारतीय जनता पार्टी के चुनावी घोषणापत्र समिति के संयोजक व दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल आज कोरबा जिले के प्रवास पर पहुंचे उन्होंने आज पाली , चैतमा ,पोड़ी उपरोड़ा व कटघोरा मंडल के कार्यकर्ताओ, विभिन्न संगठनों सहित आमजनों से लेंगे भाजपा के घोषणा पत्र पर सुझाव लिया l घोषणा पत्र समिति के संयोजक विजय बघेल आज कटघोरा समेत पाली तानाखार विधानसभा के दौरे पर रहे इस दौरान उन्होंने कहा कि हर वर्ग नाराज रहा। 5 सालों तक धरना स्थल पर उन्होंने वक्त बिताया अपनी मांग रखी, चाहे कर्मचारी आंगनबाड़ी या मितानिन हो, न्यायालय से लेकर मंत्रालय तक के अधिकारी…
रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में अचानक बदलाव हुआ है. अमित शाह सरायपाली से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद अचानक बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचे. उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन समेत संगठन के कई नेता शामिल थे। अमित शाह को जनजातीय सम्मेलन में शामल होने के बाद शाम को दिल्ली लौटना था. सरायपाली से एयरपोर्ट पहुंचने के बाद शाह अचानक बीजेपी कार्यालय पहुंचे. पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी…
भारतीय संस्कृति में प्राचीन काल से ही गुरु-शिष्य के बीच एक पवित्र रिश्ता रहा है. शिक्षक को सम्मानित करने के उद्देश्य से भारत में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है. गौरतलब है कि इसी दिन शिक्षक से राष्ट्रपति बनें डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ था और यह शिक्षक दिवस उन्हीं के सम्मान में मनाया जाता है. शिक्षक दिवस मनाने का तात्पर्य है कि शिक्षक और शिष्य को अपने-अपने कर्तव्य का बोध हो. गुरु की शिष्य के प्रति कैसी भावना होनी चाहिए और शिष्य की गुरु के प्रति कैसी श्रद्धा होनी चाहिए, इन सबका बोध कराने के लिए…
छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बीते दिनों प्रदेश के कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश हुई है। मानसून पर लगा ब्रेक हट गया है। आज भी प्रदेश में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। इसके साथ ही हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से पिछले कुछ दिनों से लगातार देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की संभावना जताई जा रही है. 3 सितंबर को भी पूर्वी भारत और इससे सटे इलाकों में बारिश की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक आज ओडिशा में कुछ जगहों पर बादल छाए रहेंगे. आज कुछ जगहों…
सत्ता के नशे में चूर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नें युवक को अभद्र गाली देते कर दी पिटाई September 2, 2023 जिला कांग्रेस कमेटी जांच के नाम पर निभा रही हैं औपचरिकता बीजापुर- भोपालपटनम / मैं सरपंच हूं मुझे से जुबान लड़ाने और सवाल करने की तेरी हिम्मत कैसी हुई, इन शब्दों का इस्तेमाल करते हुए एक युवक को बीच रास्ते में अभद्र गालियां देते हुए मारपीट करने वाला कोई और नहीं बल्कि भोपाल पटनम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का का अध्यक्ष एवं गोल्लागुड़ा का सरपंच रमेश पांमभोई है। इंसान को पद और पावर दोनों मिलने के बाद मगरूर हो जाता है…
उधमपुर – पंचैरी तहसील के गांव नरोल में शनिवार शाम को घर के बाहर से चार वर्ष की बच्ची को तेंदुआ घर से बाहर से उठा ले गया। जब परिवार को इसका पता चला तो शोर मचा कर गांववासियों को इकट्ठा किया और तलाशी अभियान शुरू कर दिया। जानकारी मिलने पर उधमपुर पुलिस स्टेशन से भी एक टीम नरोल की तरफ रवाना हो गई। समाचार लिखे जाने तक बच्ची को कोई पता नहीं लगा था। जानकारी अनुसार शाम करीब साढ़े सात बजे मुंशी राम की पोत्री घर के बाहर खेल रही थी और परिवार के सदस्य अपने अपने काम में…
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के साथ अपनी दिलचस्प मुलाकात का एक वीडियो शनिवार को यूट्यूब पर जारी किया. इसमें दिख रहा है कि दोनों नेता मटन बना रहे हैं. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी के लिए भी लालू यादव के हाथ का बना मटन लेकर गए। बता दें कि राज्यसभा सदस्य और लालू प्रसाद की पुत्री मीसा भारती के दिल्ली स्थित आवास पर राहुल गांधी के लिए लालू प्रसाद ने मटन बनाया. वीडियो में बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव कहते हैं कि उन्होंने यह मटन…
