What's Hot
Author: विनोद जायसवाल
स्कूल बसों की जांच व चालक-परिचालकों का नेत्र परीक्षण 11 फरवरी को कोरबा 06 फरवरी 2024/ सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु जिले के स्कूल बसों का निरीक्षण एवं उनके चालक परिचालकों का नेत्र परीक्षण किए जाने हेतु 11 फरवरी 2024 को प्रातः 10 बजे से शासकीय ई. वी.स्नाकोत्तर महाविद्यालय खेल मैदान परिसर में शिविर का आयोजन किया गया है।
कलेक्टर ने विकसित भारत यात्रा के तहत मुड़ापार में लगाए गए शिविर का किया निरीक्षण विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का किया अवलोकन,,पात्र हितग्राहियो को योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश शिविरों में आमजनों की सहायता हेतु हेल्प डेस्क की करें व्यवस्था : कलेक्टर,, कोरबा 06 फरवरी 2024/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज विकसित भारत संकल्प यात्रा के द्वितीय चरण अंतर्गत कोरबा नगरीय क्षेत्र के मुड़ापार बाजार में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन करते हुए पात्र हितग्राहियों को योजना का प्राथमिकता से लाभ दिलाने के निर्देश…
ईवीएम और वीवीपैट मशीन की फर्स्ट लेवल चेकिंग शुरूकलेक्टर ने एफएलसी कार्य का किया निरीक्षण कोरबा 06 फरवरी 2024/ भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत जिला स्तर पर ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपीएटी मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच 5 फरवरी से 14 फरवरी तक किया जाना है। इसी कड़ी में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने आज झगरहा स्थित आईटी कोरबा महाविद्यालय में किए जा रहे ईव्हीएम व व्हीव्हीपेट मशीनों का फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने प्रथम स्तरीय जांच कार्य में लगे इंजीनियरों एवं कर्मचारियों से…
अवैध शराब पर आबकारी विभाग की कार्यवाही जारी, अब तक 1093 प्रकरण दर्ज कोरबा 06 फरवरी 2024/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अजीत वसंत एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री सौरभ बख्शी कोरबा ने विभाग को अवैध शराब के विरूद्ध सतत् कार्यवाही करने निर्देशित किया है। इस हेतु नियंत्रण कक्ष मंे आबकारी अधिकारी श्री रमेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई है जो सूचना मिलने पर त्वरित छापामार कार्यवाही कर अवैध शराब जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध चालान न्यायालय में प्रस्तुत कर रही है। उपनिरीक्षक श्री आशीष उप्पल ने छूरी क्षेत्र के अनुराधा संतराम के द्वारा शराब बनाकर बेचने…
महतारी वंदन योजना के नाम पर उगाही, गलत फॉर्म भराने, भ्रामक जानकारी देने पर होगी कड़ी कार्यवाही कलेक्टर ने सभी एसडीएम को दिए निर्देश समय सीमा की बैठक में हुई विभागीय कार्यों की समीक्षा,, कोरबा 06फरवरी 2024/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज समय सीमा की बैठक में महतारी वंदन योजना अंतर्गत आवेदन फॉर्म वितरण और जमा लेने के संबंध में समीक्षा की। उन्होंने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में फॉर्म वितरण, पात्र महिलाओं का आवेदन जमा करने शिविर लगाने, आवेदन की जाँच, दावा आपत्ति और आगे की प्रक्रिया के संबंध में जिला पंचायत सीईओ और नगर निगम आयुक्त, डीपीओ महिला…
रायपुर । पूर्ववर्ती कांग्रेस शासनकाल में जिला खनिज संस्थान न्यास मद एवं अन्य मदों से स्वामी आत्मानंद स्कूलों के रेनोवेशन एवं सामाग्री आपूर्ति के नाम पर नियमों एवं गुणवत्ता की अनदेखी कर करोड़ों रुपए की शासकीय राशि का बंदरबाट करने वाले जिम्मेदार अफसर एवं फर्म नपेंगे। पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस मामले की शिकायत करते हुए प्रदेश स्तरीय जांच टीम गठित कर संबंधित अधिकारी ,कर्मचारी एवं ठेकेदार के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज किए जाने की बात कही है। प्रदेश के सबसे वरिष्ठ एवं कद्दावर आदिवासी नेता श्री कंवर के इस पत्र से बजट सत्र के…
15 फरवरी को आयोजित ब्यूटी कॉन्टेस्ट, मॉडलिंग शो और ब्राइडल कंपिटीशन में शिरकत करेंगी मिस इंडिया जोया अफरोज, प्रदेश भर के प्रतिभागी दिखाएंगे अपना हुनर,, छत्तीसगढ़ कोरबा: ट्रांसपोर्ट नगर स्थित राजीव गांधी ऑडिटोरियम में 15 फरवरी 2024 दिन गुरुवार को जागृति फाउंडेशन द्वारा सेलिब्रिटी अवॉर्ड शो रखा गया है। इस शो में मिस्टर, मिस एंड मिसेस का मॉडलिंग शो और ब्राइडल कंपिटीशन आयोजित है। दिव्यांगजन और ट्रांसजेंडर लोगों को भी अपना हुनर दिखाने का मिलेगा सुनहरा मौका शो की ऑर्गेनाइजर अंजू कुर्रे ने बताया कि हमारे बीच ऐसे भी दिव्यांगजन और ट्रांसजेंडर लोग हैं जो समाज की मुख्य धारा…
महतारी वंदन योजना की फेक ऑनलाइन पोर्टल से सर्तक रहने की आवश्यकता निर्धारित लिंक के अतिरिक्त अन्य लिंक में न करें आवेदन,, कोरबा, 05 फरवरी 2024। राज्य शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश में महतारी वंदन योजना 01 मार्च 2024 से लागू की गई है। महतारी वंदन योजना के लाभ लेने के लिए पात्र महिलाएं राज्य शासन की अधिकृत वेबसाइट,ऑनलाइन पोर्टल https://www.mahtarivandan.cgstate.gov.in तथा मोबाइल एप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। योजना से जुड़ी फेक वेबसाइट बनाकर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मो के माध्यम से वायरल की जा रही है। ऑनलाइन पोर्टल https://www.mahtarivandanyojana.info/beneficiary-apply के…
जिले के 43,412 किसानों से बेचा 28.67 लाख क्विंटल से अधिक धान का किया गया उपार्जन कोरबा 5 फरवरी 2024/ प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का सिलसिला 01 नवम्बर 2023 से शुरू हुआ था। चालू खरीफ विपणन वर्ष में धान खरीदी की अंतिम तारीख 31 जनवरी निर्धारित थी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा किसानों की मांग पर उनकी समस्या को ध्यान में रखते हुए धान खरीदी की अवधि 31 जनवरी से आगे बढ़ाकर 4 फरवरी की गई थी। मुख्यमंत्री के इस संवेदनशील फैसले का लाभ जिले के ऐसे किसान जिन्होंने 31 जनवरी तक कतिपय कारणों से अपना…
//समाचार// आईटीआई परीक्षा फार्म भरने अंतिम तिथि 07 फरवरी तक कोरबा 05 फरवरी 2024/ शासकीय आईटीआई पोड़ी-उपरोड़ा में राज्य व्यावसायिक परीक्षा माह फरवरी 2024 में शामिल होने हेतु फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 07 फरवरी 2024 निर्धारित की गई है। प्राचार्य आईटीआई पोड़ी-उपरोड़ा ने पात्र परीक्षार्थियों से निर्धारित तिथि तक संस्था में उपस्थित होकर फार्म भरने की अपील की है।
