Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    पुष्प वाटिका में उकेरी गई जल संरक्षण की तस्वीर: संस्कार भारती ने रंगोली के जरिए दिया ‘भू-जल’ बचाने का दिया संदेश,,

    22/04/2026

    जनगणना 2027ः डिजिटल स्व-गणना और सटीक आंकड़ों से मजबूत होगी विकास की नींव’ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी’*आम नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील,,

    22/04/2026

    चोटिया ग्राम पंचायत में समस्याओं का अंबार, बूंद बूंद पानी से तरस रहे लोग, कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा सोलर पंप,,

    22/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » 15 फरवरी को आयोजित ब्यूटी कॉन्टेस्ट, मॉडलिंग शो और ब्राइडल कंपिटीशन में शिरकत करेंगी मिस इंडिया जोया अफरोज, प्रदेश भर के प्रतिभागी दिखाएंगे अपना हुनर,,
    Uncategorized

    15 फरवरी को आयोजित ब्यूटी कॉन्टेस्ट, मॉडलिंग शो और ब्राइडल कंपिटीशन में शिरकत करेंगी मिस इंडिया जोया अफरोज, प्रदेश भर के प्रतिभागी दिखाएंगे अपना हुनर,,

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल05/02/2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    15 फरवरी को आयोजित ब्यूटी कॉन्टेस्ट, मॉडलिंग शो और ब्राइडल कंपिटीशन में शिरकत करेंगी मिस इंडिया जोया अफरोज, प्रदेश भर के प्रतिभागी दिखाएंगे अपना हुनर,,

    छत्तीसगढ़
    कोरबा: ट्रांसपोर्ट नगर स्थित राजीव गांधी ऑडिटोरियम में 15 फरवरी 2024 दिन गुरुवार को जागृति फाउंडेशन द्वारा सेलिब्रिटी अवॉर्ड शो रखा गया है। इस शो में मिस्टर, मिस एंड मिसेस का मॉडलिंग शो और ब्राइडल कंपिटीशन आयोजित है।

    दिव्यांगजन और ट्रांसजेंडर लोगों को भी अपना हुनर दिखाने का मिलेगा सुनहरा मौका

    शो की ऑर्गेनाइजर अंजू कुर्रे ने बताया कि हमारे बीच ऐसे भी दिव्यांगजन और ट्रांसजेंडर लोग हैं जो समाज की मुख्य धारा से दूर होते हैं । लिहाजा इस दूरी को खत्म कर समाज में उन्हें आगे लाने के लिए एक प्लेटफार्म हमारी संस्था द्वारा दिया जा रहा है। उनमें भी कुछ खूबियां और टैलेंट होते हैं जिनको वे दुनिया के सामने नहीं दिखा पाते। इसलिए मिस्टर, मिस एंड मिसेस मॉडलिंग शो में सामान्य प्रतिभागियों के साथ उन्हें भी टैलेंट दिखाने का एक सुनहरा अवसर दिया जा रहा है।

    छत्तीसगढ़ में मेकअप आर्टिस्ट की नहीं है कोई कमी- अंजू कुर्रे

    अंजू कुर्रे ने बताया कि छत्तीसगढ़ में कई बेहतर मेकअप आर्टिस्ट हैं जिनको प्लेटफार्म नहीं मिल पाता है, ऐसे मेकअप आर्टिस्ट के लिए ब्राइडल मेकअप कंपटीशन का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें वे भाग लेकर अपनी कला एवं हुनर का प्रदर्शन कर सकते हैं ।

    सेलिब्रिटी अवॉर्ड शो में शामिल होंगी जानी-मानी हस्तियां

    इस भव्य आयोजन में बॉलीवुड की सेलिब्रिटी और मिस इंडिया जोया अफरोज के अलावा छत्तीसगढ़ फिल्म के भीष्म पितामह कहे जाने वाले मोहन सुंदरानी, छत्तीसगढ़ फ़िल्म अभिनेत्री मोना सेन समेत प्रदेश की अनेक सेलिब्रिटियों भी शिरकत करेंगी। वहीं नीरा प्रधान, सूरज टांडेकर, श्रुति सर्वाशा, संगीता निर्मलकर, माधुरी सोनी और विजय अरोड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे । जूरी के तौर पर लाडो दुआ और यसु सोनी शामिल होंगी ।

    अब तक कर चुके हैं अनेक सफल आयोजन

    जागृति फाउंडेशन की डायरेक्टर अंजू कुर्रे ने बताया कि इससे पहले नागपुर और रायपुर में एक-एक बार, बिलासपुर में दो बार और कोरबा में तीन बार अवार्ड सेरेमनी का आयोजन किया जा चुका है जिसमें कहां किसके नंबर में रख हमसे बातचीत होती रहती है उसका बड़े और छोटे पर्दे की अभिनेत्री सारा खान, उर्मिला मातोड़कर रजा मुराद, अमीषा पटेल, रितु शिवपुरी, मिसेस अर्थ व रशियन अभिनेत्री एलेना टुटेजा, छत्तीसगढ़ अभिनेता मन कुरैशी को आमंत्रित किया जा चुका है।

    कोरबा वासियों के लिए ऐतिहासिक शो साबित होगा यह ब्यूटी कॉन्टेस्ट- अंजू कुर्रे

    जिले में 15 फरवरी को आयोजित अवार्ड सेरेमनी की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि यह शो ऊर्जाधानी के लोगों के लिए ऐतिहासिक शो साबित होगा ।

    इस आयोजन की भव्य तैयारी में जागृति फाउंडेशन की डायरेक्टर अंजू कुर्रे के अलावा उनकी टीम के को-डायरेक्टर धनकुमारी गर्ग, अमृता दास, नाजनीन बानो, मिनाक्षी श्रीवास, प्रीति कोशले, ज्योति शर्मा, चेतना आनंद, जानकी साहू, अंजू यादव, दामिनी साहू, कमला साहू, अनिता राजपूत, सिमरन साहू, प्रकृति शर्मा, अश्वनी अनंत, दीपक साहू, गौरव गर्ग, शिवम सांडे, वैभव गर्ग, आशिष भार्गव और भक्तराज द्वारा विशेष योगदान दिया जा रहा है ।

    इनकी नहीं लगेगी एंट्री फीस

    आयोजकों ने बताया कि शो में ऐसे गरीब बच्चे जिनके माता-पिता नहीं है एवं विधवा व परित्यक्ता महिलाओं के लिए एंट्री फीस नहीं ली जाएगी। शो में भाग लेकर वे भी एक मुकाम हासिल कर सकते हैं या फिर अपने हुनर के जरिए स्वरोजगार का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

    पंजीयन के लिए संपर्क करें-

    1) अंजू कुर्रे – 91655 30579
    2) अश्वनी अनन्त -98934 36317
    3) दीपक साहू – 89827 10004
    4) गौरव गर्ग – 62668 33816
    5) अमृता दास – 93017 68554

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    पुष्प वाटिका में उकेरी गई जल संरक्षण की तस्वीर: संस्कार भारती ने रंगोली के जरिए दिया ‘भू-जल’ बचाने का दिया संदेश,,

    22/04/2026

    जनगणना 2027ः डिजिटल स्व-गणना और सटीक आंकड़ों से मजबूत होगी विकास की नींव’ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी’*आम नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील,,

    22/04/2026

    चोटिया ग्राम पंचायत में समस्याओं का अंबार, बूंद बूंद पानी से तरस रहे लोग, कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा सोलर पंप,,

    22/04/2026

    नेशनल हाईवे 130: चोटिया में शो-पीस बनीं स्ट्रीट लाइट, अंधेरे में हो रहे रोजाना दुर्घटनाएं; सरपंच प्रतिनिधि ने कलेक्टर से की शिकायत,,

    22/04/2026

    कोरबा में जमीन का बड़ा खेल: रिकॉर्ड में 100 गुना बढ़ा दिया रकबा, पटवारी दीपक सिंह सस्पेंड,,

    21/04/2026

    चोटिया NH-130 पर मौत का जाल: सड़क पर बिखरी बजरी और गिट्टी से राहगीर बेहाल, प्रशासन मौन,,

    21/04/2026
    Editors Picks

    पुष्प वाटिका में उकेरी गई जल संरक्षण की तस्वीर: संस्कार भारती ने रंगोली के जरिए दिया ‘भू-जल’ बचाने का दिया संदेश,,

    22/04/2026

    जनगणना 2027ः डिजिटल स्व-गणना और सटीक आंकड़ों से मजबूत होगी विकास की नींव’ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी’*आम नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील,,

    22/04/2026

    चोटिया ग्राम पंचायत में समस्याओं का अंबार, बूंद बूंद पानी से तरस रहे लोग, कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा सोलर पंप,,

    22/04/2026

    नेशनल हाईवे 130: चोटिया में शो-पीस बनीं स्ट्रीट लाइट, अंधेरे में हो रहे रोजाना दुर्घटनाएं; सरपंच प्रतिनिधि ने कलेक्टर से की शिकायत,,

    22/04/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.