Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    मौसम महा-अलर्ट: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक आंधी-तूफान और झमाझम बारिश की चेतावनी! चक्रवाती सिस्टम ने बदला मौसम का मिजाज ​बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और ओडिशा के ऊपर बने चक्रवाती चक्रव्यूह से बिगड़ेगा मौसम; तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की भी आशंका!,,

    21/05/2026

    बड़ा -एक्शन: चोटिया पोडीउपरोडा में गरजा प्रशासन का बुलडोजर! अंतर-राज्यीय भू-माफियाओं के चंगुल से मुक्त हुई NH-130 की लाखो की बेशकीमती जमीन!,,

    21/05/2026

    जनपद CEO के ट्रांसफर पर भारी हंगामा: जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों ने खोला मोर्चा, ‘सुशासन तिहार’ का किया पूर्ण बहिष्कार,,

    21/05/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » घरवाली बिना किस काम की ये जिंदगी!छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में शादी नहीं होने से व्यथित युवक ने रेल पटरी पर लेट की सुसाईड करने की कोशिश ,ट्रेन आने से पहले पहुंच डायल 112 के जवानों ने बचाई जान , दी समझाईश, जानें पूरा मामला …
    Uncategorized

    घरवाली बिना किस काम की ये जिंदगी!छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में शादी नहीं होने से व्यथित युवक ने रेल पटरी पर लेट की सुसाईड करने की कोशिश ,ट्रेन आने से पहले पहुंच डायल 112 के जवानों ने बचाई जान , दी समझाईश, जानें पूरा मामला …

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल30/03/2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    घरवाली बिना किस काम की ये जिंदगी!छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में शादी नहीं होने से व्यथित युवक ने रेल पटरी पर लेट की सुसाईड करने की कोशिश ,ट्रेन आने से पहले पहुंच डायल 112 के जवानों ने बचाई जान , दी समझाईश, जानें पूरा मामला ,,

    बिलासपुर । छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में शादी नहीं होने से परेशान एक व्यक्ति सुसाइड करने रेलवे ट्रैक पर लेट गया। गनीमत थी कि पुलिस को वक्त रहते जानकारी मिल गई और वह मौके पर पहुंच गई। इस दौरान पटरी पर लेटे व्यक्ति को उठाया और समझाइश देकर उसके परिजन को सौंप दिया। व्यक्ति का कहना था कि वह पारिवारिक कारणों से परेशान था।

    एडिशनल एसपी ग्रामीण अर्चना झा ने बताया कि गुरुवार दोपहर पुलिस के डॉयल 112 के जरिए जानकारी मिली कि एक व्यक्ति सुसाइड करने के लिए चकरभाठा ओवरब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक पर लेट गया है। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। इस दौरान आरक्षक त्रिलोक सिंह और ड्राइवर ने हिमेश्वर सिंह नाम के व्यक्ति को पटरी से उठाकर किनारे किया।

    पुलिस की सक्रियता से बच गया हिमेश्वर

    दरअसल, चकरभाठा थाना क्षेत्र के अचानकपुर का रहने वाला हिमेश्वर राव (32 वर्ष) मजदूरी करता है। वह घर से आत्महत्या करने की बात कहकर निकला था। इससे घबराए उसके भाई जगेश्वर ने डायल 112 में कॉल किया और अपने भाई के रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या करने के लिए घर से निकलने की जानकारी दी।
    सूचना पर पुलिस ने सक्रियता दिखाई और पटरी पर ट्रेन आने से पहले ही मौके पर पहुंचकर हिमेश्वर की जान बचा ली। जगेश्वर ने अपने भाई की जान बचाने के लिए पुलिस का आभार माना है।

    ट्रैक से बाहर निकालते ही आ गई ट्रेन

    आरक्षक ने आसपास के लोगों की मदद से जैसे ही युवक को पटरी से बाहर किया। उसके कुछ ही देर बाद धड़धड़ाते हुए ट्रेन आ गई। समय रहते पुलिस वहां नहीं पहुंचती तो शायद उसकी जान चली जाती।

    शादी नहीं होने से परेशान है युवक

    पुलिस की पूछताछ में हिमेश्वर ने बताया वह शादीशुदा नहीं है, घर में केवल बूढ़ी दादी रहती हैं। जिसके चलते वह परेशान रहता है। घरेलू समस्या के चलते वह जिंदगी से तंग आ चुका है। पुलिस ने उसे भविष्य में इस तरह का कदम न उठाने की सलाह दी और शांतिपूर्ण तरीके से जीवनयापन करने की समझाइश दी।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    मौसम महा-अलर्ट: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक आंधी-तूफान और झमाझम बारिश की चेतावनी! चक्रवाती सिस्टम ने बदला मौसम का मिजाज ​बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और ओडिशा के ऊपर बने चक्रवाती चक्रव्यूह से बिगड़ेगा मौसम; तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की भी आशंका!,,

    21/05/2026

    बड़ा -एक्शन: चोटिया पोडीउपरोडा में गरजा प्रशासन का बुलडोजर! अंतर-राज्यीय भू-माफियाओं के चंगुल से मुक्त हुई NH-130 की लाखो की बेशकीमती जमीन!,,

    21/05/2026

    जनपद CEO के ट्रांसफर पर भारी हंगामा: जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों ने खोला मोर्चा, ‘सुशासन तिहार’ का किया पूर्ण बहिष्कार,,

    21/05/2026

    छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 20 से ज्यादा जिलों में बारिश और बिजली का अलर्ट,,

    10/05/2026

    बड़ी सफलता: ‘जन-जन की आवाज’ की खबर का हुआ दमदार असर, नवापारा में एक महीने बाद बहाल हुई पेयजल आपूर्ति,,

    09/05/2026

    बड़ी खबर: ‘जन-जन की आवाज’ की रिपोर्ट का जोरदार असर, नेशनल हाईवे-130 पर सुरक्षा सुधारने खुद उतरे कलेक्टर और एसपी,,

    09/05/2026
    Editors Picks

    मौसम महा-अलर्ट: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक आंधी-तूफान और झमाझम बारिश की चेतावनी! चक्रवाती सिस्टम ने बदला मौसम का मिजाज ​बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और ओडिशा के ऊपर बने चक्रवाती चक्रव्यूह से बिगड़ेगा मौसम; तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की भी आशंका!,,

    21/05/2026

    बड़ा -एक्शन: चोटिया पोडीउपरोडा में गरजा प्रशासन का बुलडोजर! अंतर-राज्यीय भू-माफियाओं के चंगुल से मुक्त हुई NH-130 की लाखो की बेशकीमती जमीन!,,

    21/05/2026

    जनपद CEO के ट्रांसफर पर भारी हंगामा: जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों ने खोला मोर्चा, ‘सुशासन तिहार’ का किया पूर्ण बहिष्कार,,

    21/05/2026

    छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 20 से ज्यादा जिलों में बारिश और बिजली का अलर्ट,,

    10/05/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.