Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    कोरबा में जमीन का बड़ा खेल: रिकॉर्ड में 100 गुना बढ़ा दिया रकबा, पटवारी दीपक सिंह सस्पेंड,,

    21/04/2026

    चोटिया NH-130 पर मौत का जाल: सड़क पर बिखरी बजरी और गिट्टी से राहगीर बेहाल, प्रशासन मौन,,

    21/04/2026

    चोटिया: अस्पताल परिसर निर्माण में भू-माफियाओं का तांडव, तहसीलदार के आदेश को भी दिखाया ठेंगा,,

    21/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » एसडीएम कटघोरा ने भू-विस्थापितों से रोजगार एवं पुनर्वास के संबंध में की चर्चा नौकरी/रोजगार स्वीकृत होने पर नियुक्ति में विलंब नहीं करने के दिए निर्देश
    Uncategorized

    एसडीएम कटघोरा ने भू-विस्थापितों से रोजगार एवं पुनर्वास के संबंध में की चर्चा नौकरी/रोजगार स्वीकृत होने पर नियुक्ति में विलंब नहीं करने के दिए निर्देश

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल04/10/2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    एसडीएम कटघोरा ने भू-विस्थापितों से रोजगार एवं पुनर्वास के संबंध में की चर्चा नौकरी/रोजगार स्वीकृत होने पर नियुक्ति में विलंब नहीं करने के दिए निर्देश

    कोरबा 04 अक्टूबर 2024/ आज अनुविभागीय अधिकारी (रा०) कटघोरा श्री रोहित सिंह, तहसीलदार दर्री एवं तहसीलदार दीपका द्वारा एसईसीएल प्रभावित ग्राम जटराज, पाली, पडनिया, खोडरी, रिस्दी, का दौरा कर भूविस्थापितों से मिलकर रोजगार एवं पुर्नवास पर चर्चा की गई। चर्चा के दौरान ग्रामवासियों के द्वारा अवगत कराया गया कि रोजगार सत्यापन के दौरान एसईसीएल प्रबंधन के द्वारा भू-अर्जन पश्चात एवं पूर्व पुराने राजस्व अभिलेखों की मांग की जाती है एवं जिससे अनावश्यक विलंब होता है। एसडीएम द्वारा मौके पर ही तत्काल जीएम कुसमुण्डा को फोन कर ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराकर कहा गया कि अनावश्यक दस्तावेजों की मांग भू-विस्थापितों से ना किया करें। इस संबंध में दस्तावेज मांग करने पर उन्होंने एसडीएम एवं संबंधित तहसीलदार को तत्काल अवगत कराने कहा।
    एसडीएम द्वारा एसईसीएल प्रबंधन को यह भी कहा गया है कि जिनकी नौकरी रोजगार स्वीकृत हो चुकी है। उनकी नियुक्ति पत्र यह कहकर ना रोका जावें की मकान को पहले खाली करके देवें। पुर्नवास के संबंध में पाली एवं पडनिया के ग्रामवासियों से चर्चा की एवं ग्राम खम्हरिया में पुर्नवास हेतु विकसित किये जा रहे स्थल के बारे में अवगत कराया गया साथ ही भू-विस्थापितों के द्वारा भी यथाशीघ्र रोजगार दिलाने एवं विकसित पुर्नवास स्थल प्रदाय किये जाने की मांग एसडीएम से की गई। जिससे ग्रामवासी पुर्नवास स्थल पर पुर्नस्थापित हो सके। एसईसीएल प्रबंधन के अधिकारियों के साथ ग्राम खम्हरिया में पुर्नवास हेतु विकसित किये जा रहे स्थल में सुव्यवस्थित देव स्थल, विद्यालय, खेल के मैदान, आंगनबाड़ी, अस्पताल एवं मुक्तिधाम आदि सुविधाऐं यथाशीघ्र विकसित किये जाने निर्देशित किया गया। ग्राम पाली में परिसंपत्ति के सर्वे टीम द्वारा किये जा रहे सर्वे कार्य का निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
    स. क्र./सुरजीत/

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    कोरबा में जमीन का बड़ा खेल: रिकॉर्ड में 100 गुना बढ़ा दिया रकबा, पटवारी दीपक सिंह सस्पेंड,,

    21/04/2026

    चोटिया NH-130 पर मौत का जाल: सड़क पर बिखरी बजरी और गिट्टी से राहगीर बेहाल, प्रशासन मौन,,

    21/04/2026

    चोटिया: अस्पताल परिसर निर्माण में भू-माफियाओं का तांडव, तहसीलदार के आदेश को भी दिखाया ठेंगा,,

    21/04/2026

    पोड़ी उपरोड़ा के वनांचल में सहकारिता का विस्तार: सि. नवापारा और परला में नवीन समितियों का भव्य आगाज़

    17/04/2026

    खरहरकुड़ा में सजेगी सितारों की महफ़िल: 10वें स्थापना दिवस पर पहुँचेंगी बॉलीवुड

    17/04/2026

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम का भव्य स्वागत: 33% आरक्षण से महिलाओं को मिला सशक्त मंच, कोरबा में उमड़ा उत्साह,,

    17/04/2026
    Editors Picks

    कोरबा में जमीन का बड़ा खेल: रिकॉर्ड में 100 गुना बढ़ा दिया रकबा, पटवारी दीपक सिंह सस्पेंड,,

    21/04/2026

    चोटिया NH-130 पर मौत का जाल: सड़क पर बिखरी बजरी और गिट्टी से राहगीर बेहाल, प्रशासन मौन,,

    21/04/2026

    चोटिया: अस्पताल परिसर निर्माण में भू-माफियाओं का तांडव, तहसीलदार के आदेश को भी दिखाया ठेंगा,,

    21/04/2026

    पोड़ी उपरोड़ा के वनांचल में सहकारिता का विस्तार: सि. नवापारा और परला में नवीन समितियों का भव्य आगाज़

    17/04/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.