कोरबा/कटघोरा। कटघोरा तहसील दुर्गा उत्सव समिति के 44वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। समिति द्वारा प्रतिवर्ष तहसील प्रांगण में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। नवरात्रि को लेकर नगरवासियों में विशेष उत्साह रहता है।












