Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    कलचुरी राजवंश की पहली राजधानी छत्तीसगढ़ के तुमान गाँव में मिला 80 साल पुराना ब्रिटिश कालीन दस्तावेज: ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत बड़ी खोज,,

    25/05/2026

    कोरबा के राजमहल में मिली ऐतिहासिक धरोहर: ज्ञानभारतम् मिशन के सर्वेक्षण में 16वीं शताब्दी की 400 वर्ष पुरानी कल्चुरीकालीन पांडुलिपियाँ बरामद,,

    24/05/2026

    हरा सोना’ लाया खुशहाली: कोरबा के लेमरू में तेंदूपत्ता संग्रहण की मची धूम तेज धूप और तपन पर भारी पड़ रही ग्रामीणों की उम्मीदें,,

    24/05/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » CG BIG UPDATE : आज से छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र, आरक्षण पर जमकर हंगामा होने की आशंका
    Uncategorized

    CG BIG UPDATE : आज से छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र, आरक्षण पर जमकर हंगामा होने की आशंका

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल02/01/2023
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर। छत्त्तीसगढ़ विधानसभा का पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र सोमवार यानी आज से शुरू होने जा रहा है। इसमें आरक्षण पर जमकर हंगामा होने की आशंका है। विपक्षी दल भाजपा केविधायक दल की रविवार को हुई बैठक मेें सदन मेें सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की गई। जनता कांग्रेस छत्त्तीसगढ़ (जकांछ) ने भी सरकार पर हमला करने की तैयारी की है। बता दें विधानसभा सत्र के लिए 715 सवाल पूछे गए हैं। इधर, आरक्षण संशोधन विधेयक पर राज्यपाल के हस्ताक्षर नहीं होने के विरोध मेें कांग्रेस तीन जनवरी को साइंस कालेज मैदान से राजभवन तक जन अधिकार रैली निकालने जा रही है। इसमें एक लाख से अधिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित पूरा मंत्रिमंडल इसमें शामिल होगा।

    विधानसभा मेें तीन दिसंबर को सर्वसम्मति से आरक्षण संशोधन विधेयक पास किया था, लेकिन एक महीने बाद भी राज्यपाल अनुसुईया उइकेने इस पर हस्ताक्षर नहीं किया है। कांग्रेस लगातार यह आरोप लगा रही है कि राज्यपाल भाजपा नेताओें केदबाव मेें विधेयक पर हस्ताक्षर नहीं कर रही हैैं। इसे लटकाने के लिए ही राज्य सरकार से लगातार सवाल पूछे जा रहे हैैं। बता दें कि आरक्षण संशोधन विधेयक में अनुसूचित जनजाति वर्ग केलिए 32 प्रतिशत, अनुसूचित जाति केलिए 13 प्रतिशत, ओबीसी केलिए 27 प्रतिशत और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए चार प्रतिशत आरक्षण का प्रविधान किया गया है।

    प्रदेश की बेहतरी केलिए करें हस्ताक्षर –

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को मीडिया से चर्चा मेें एक बार फिर कहा कि राज्यपाल को हठधर्मिता छोड़ना चाहिए। प्रदेश की बेहतरी के लिए उन्हें आरक्षण संशोधन विधेयक पर हस्ताक्षर करना चाहिए। यह बिल विधानसभा से पास है। दो जनवरी को पूरे एक महीने हो जाएंगे। प्रदेश की जनता की नजर राज्यपाल केहस्ताक्षर पर टिकी हुई है। विधानसभा सत्र की तैयारी को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम तैयार हैैं। चाहे विपक्ष के प्रश्न हों, ध्यानाकर्षण हो या फिर स्थगन, सरकार सभी का जवाब देगी।

    एक्सप्रेस-वे में गड़बड़ी पर होगी चर्चा –

    विधानसभा सत्र केपहले दिन भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक सावित्री मंडावी शपथ लेेंगी। अविभाजित मध्य प्रदेश मेें कोेंडागांव से विधायक रहे मंगलराम उसेेंडी को श्रद्धांजलि दी जाएगी। ध्यानाकर्षण मेें जलसंसाधन विभाग मेें मुआवजा वितरण मेें गड़बड़ी और एक्सप्रेस-वे केनिर्माण मेें गड़बड़ी के मुद्दे पर चर्चा होगी। विधानसभा केआला अधिकारियोें ने बताया कि वर्ष केपहले सत्र मेें राज्यपाल का अभिभाषण होता है, लेकिन यह सत्र दिसंबर मेें हुए सत्र का विस्तारित है, इसलिए राज्यपाल का अभिभाषण नहीं होगा।

    इधर शुरू हो गया पोस्टर वार –

    इधर, आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर पोस्टर वार भाी शुरू हो गया है। राजधानी के कई हिस्सों में ऐसे पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें लिखा है कि आरक्षण विधेयक के अटक जाने के जिम्मेदार भाजपा के नेता हैं। यह पोस्टर किसने लगाया है, उसकी जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन भाजपा कार्यालय केसामने लगे पोस्टर पर अब सियासत शुरू हो गई है। भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर के पास लगे पोस्टर मेें लिखा है, राजभवन संचालन केंद्र इधर है। पोस्टर पर भाजपा कार्यालय की तरफ तीर का निशान लगाया गया है। ऐसे पोस्टर तेलीबांधा चौक, शास्त्री चौक से लेकर शहर के प्रमुख स्थानोें पर लगे हैैं।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    कलचुरी राजवंश की पहली राजधानी छत्तीसगढ़ के तुमान गाँव में मिला 80 साल पुराना ब्रिटिश कालीन दस्तावेज: ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत बड़ी खोज,,

    25/05/2026

    कोरबा के राजमहल में मिली ऐतिहासिक धरोहर: ज्ञानभारतम् मिशन के सर्वेक्षण में 16वीं शताब्दी की 400 वर्ष पुरानी कल्चुरीकालीन पांडुलिपियाँ बरामद,,

    24/05/2026

    हरा सोना’ लाया खुशहाली: कोरबा के लेमरू में तेंदूपत्ता संग्रहण की मची धूम तेज धूप और तपन पर भारी पड़ रही ग्रामीणों की उम्मीदें,,

    24/05/2026

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सांगठनिक फेरबदल की सुगबुगाहट: भूपेश बघेल का बड़ा बयान,, पर

    24/05/2026

    करोड़ों की योजनाएं फेल! भीषण गर्मी में दूषित पानी पीने को मजबूर कटघोरावासी; जनसमस्या शिविर में फूटा जनता का गुस्सा ​अहिरन नदी और स्टॉप डैम के रहते भी गहराया जल संकट, बिजली कटौती और गंदे पानी की शिकायत लेकर नगर पालिका पहुंचे सैकड़ों लोग, जमकर हुआ हंगामा,,

    24/05/2026

    बच्चों की कला प्रतिभा को निखारने संस्कार भारती की अनूठी पहल: कटघोरा में 1 जून से शुरू होगी 10 दिवसीय चित्रकला कार्यशाला ​6 से 16 वर्ष के बच्चों को अनुभवी चित्रकार संदीप कुमार सारथी देंगे स्केचिंग और रंग संयोजन की ट्रेनिंग, पंजीयन शुरू,,

    24/05/2026
    Editors Picks

    कलचुरी राजवंश की पहली राजधानी छत्तीसगढ़ के तुमान गाँव में मिला 80 साल पुराना ब्रिटिश कालीन दस्तावेज: ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत बड़ी खोज,,

    25/05/2026

    कोरबा के राजमहल में मिली ऐतिहासिक धरोहर: ज्ञानभारतम् मिशन के सर्वेक्षण में 16वीं शताब्दी की 400 वर्ष पुरानी कल्चुरीकालीन पांडुलिपियाँ बरामद,,

    24/05/2026

    हरा सोना’ लाया खुशहाली: कोरबा के लेमरू में तेंदूपत्ता संग्रहण की मची धूम तेज धूप और तपन पर भारी पड़ रही ग्रामीणों की उम्मीदें,,

    24/05/2026

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सांगठनिक फेरबदल की सुगबुगाहट: भूपेश बघेल का बड़ा बयान,, पर

    24/05/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.