What's Hot
Author: विनोद जायसवाल
रायपुर– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ राज्य की कमान संभालने के साथ साथ अपने पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी बखूबी संभाल रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को अपने गृह ग्राम बगिया में मानसून की आहट को देखते हुए पुश्तैनी खेतों में खेती-किसानी की शुरूआत की। उन्होंने स्वयं एक किसान की तरह धान की बोनी कर परंपरा का निर्वहन किया। मुख्यमंत्री ने परंपरा के मुताबिक पांच बार बीजों को अपने हाथों में लेकर खेतों में बिखरा दिया, इसके बाद परिवारजनों ने भी उनका अनुसरण किया। खेती-किसानी को लेकर जशपुर, सरगुजा अंचल के किसानों में ऐसी परंपरा है, जिसमें परिवार के लोग मुखिया के…
कोंडागांव। जिले में नाबालिग लड़की को किडनैप कर रेप के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी इंस्टाग्राम से दोस्ती कर नाबालिग को MP के इंदौर ले गया था, जहां उसने 4 महीने तक रखा। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। दरअसल, 1 फरवरी 2024 को पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर कहीं ले गया है। रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू की और अज्ञात आरोपी की तलाश में जुट गई। बहला फुसलाकर ले गया था इंदौर…
रायपुर : राजधानी से लगे खरोरा के फरहदा गांव में असामाजिक तत्वों ने भगवान कृष्ण की मूर्ति और गोवर्धन पर्वत को खंडित कर दिया है. इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है. गांव वाले दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. यह घटना रविवार शाम की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, असामाजिक तत्वों ने मूर्ति को बड़े पत्थर से तोड़ा है, जिससे भगवान कृष्ण की सिर गायब हो गई है. मूर्ति तोड़े जाने की जानकारी गांव में फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हुए और देर रात…
रायपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में सरकार लोगों को कैश पैसे देगी। ये पैसे तेंदूपत्ते के संग्रहण का काम करने वालों को दिए जाएंगे। अब तक राशि खातों में ट्रांसफर करने का नियम रहा है। इस बार सरकार लोगों की सहूलियत को देखते हुए कैश पेमेंट करने जा रही है। वनमंत्री केदार कश्यप ने बताया कि इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। वन मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि ग्रामीण अंचलों में जिलों की बैंक की शाखाएं गांवों से बहुत दूर होती है। साथ ही नेटवर्क जैसी कई परेशानियां भी होती हैं। इस…
टकोरबा में डीएमएफ से महिला हितग्राहियों को बंटे 69 लाख 57 हजार के सिलाई मशीन में भ्रष्टाचार के आरोप ,जिला प्रशासन ने लिया संज्ञान , त्रिसदस्यीय जांच कमेटी गठित ,भौतिक सत्यापन कर जल्द सौंपेंगे रिपोर्ट,नपेंगे जिम्मेदार !देखें जांच के आदेश कोरबा। आकांक्षी जिला कोरबा में डीएमएफ के फंड से (हितग्राहीमूलक योजनाओं के क्रियान्वयन) महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने ग्राम पंचायतों में 10-10 सिलाई मशीन वितरण के कार्य में 69 लाख 57 हजार के आबंटन में भ्रष्टाचार के आरोप संबंधी मीडिया में प्रकाशित खबरों से आखिरकार जिला प्रशासन हरकत में आ गया । मुख्य कार्यपालन अधिकारी सह सचिव प्रबंध कार्यकारिणी जिला खनिज…
विवेकानंद शैक्षणिक परिसर, लाइब्रेरी, इंदिरा स्टेडियम परिसर,रिवर व्यू गार्डन का किया अवलोकन कोरबा । कलेक्टर अजीत वसंत ने सोमवार को नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत डीएमएफ मद से किए जा रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री संबित मिश्रा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं क्रियान्वयन इकाई के प्रतिनिधि उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने नगरीय क्षेत्र कोरबा के विवेकानंद शैक्षणिक परिसर, ई-लाइब्रेरी, इंदिरा स्टेडियम परिसर, अशोक वाटिका, दर्री के रिवर व्यू गार्डन का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी निर्माण कार्यों का अवलोकन कर प्रगतिरत अपूर्ण कार्य को…
कटघोरा- कोरबा जिले के वनमंडल कटघोरा में घूम रहा बायसन ग्राम सलोरा तक पहुंच गया। ग्राम के पास खेत की ओर गई मूक बधिर एक युवती को बायसन ने हमला कर दिया। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार कटघोरा रेंज के ग्राम सलोरा निवासी साधना केवट उम्र (18 वर्ष) पिता फागु केवट अपनी बहन चंद्रिका के साथ ग्राम के बाहर खेत की ओर गई थी। वहा से दोनों वापस लौट रही थी। इसी दौरान बायसन ने दौड़ते हुए उस पर…
कटघोरा— छत्तीसगढ़ सहकारी समिती कर्मचारी संघ गठन करते हुए जिले भर के सभी लेंस प्रबंधक एवं धान खरीदी फल प्रभारी के उपस्थिति में आज कोरबा जिला कटघोरा के अग्रसेन भवन में आज जिला सहकारी समिति का चुनाव कराया गया जिसमें कटघोरा लेंस प्रबंधक श्री विनोद भट्ट को समिति द्वारा सर्वसम्मति से अध्यक्ष नियुक्त किये गये है, जिसके कारण सहकारी समिति कर्मचारी संघ मे खुशी का माहौल देखा जा रहा है, साथ ही नए अध्यक्ष ने कहा कि किसान हित में अपने दायित्व को निभाते हुए सेवा करते रहेंगे, एवं कर्मचारी हित मे शासन प्रशासन से अपनी उचित मांगों को लेकर…
रायपुर। नगरीय निकायों में एनर्जी ऑडिट करने का फैसला लिया गया है। सभी निकायों में ऊर्जा खपत की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद निकायों को धीरे धीरे सौर ऊर्जा की ओर ले जाने का काम किया जाएगा। इससे आर्थिक बचत और पर्यावरण की रक्षा भी होगी। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने शनिवार को यह बातें कही है। रायपुर आवास में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए साव ने कहा कि सभी कलेक्टर्स को पत्र लिखकर नगरीय निकायों में परिसीमन करने के निर्देश दिए हैं और जिलों में परिसीमन के काम शुरू हो गए हैं। इसके बाद चुनाव की प्रकिया शुरू होगी।…
रायपुर : छत्तीसगढ़ में मानसून का आगमन हो चुका है। मानसून के आगमन के बाद से ही प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। मानसून लगभग एक हफ्ते पहले छत्तीसगढ़ पहुंचा था। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने कहा कि, बस्तर संभाग में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। भारी बारिश की चेतावनी देते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में आज तेज आंधी-तूफ़ान के साथ भारी बारिश होने की…
