Author: विनोद जायसवाल

कोरबा। कटघोरा एसडीएम कार्यालय में पदस्थ बाबू और एसईसीएल प्रभावित गांवों के मुआवजा प्रकरण निर्धारण से लेकर जमीन संबंधी अन्य कार्यों, भू विस्थापितों को नौकरी के मामले में आवश्यक कार्यों के लिए बिना चढ़ावा लिए काम नहीं करने और अनाप-शनाप मुआवजा बनाकर चुनिंदा लोगों को लाभ पहुंचाने तथा मनमानी करने के तमाम आरोपों से घिरे मनोज गोभिल को आखिरकार हटा दिया गया है। मनोज गोभिल को लेकर कई शिकायतें शासन-प्रशासन स्तर पर की गई थी लेकिन राजनीतिक संरक्षण प्राप्त होने के कारण अब तक वे यहीं पदस्थ रहकर मनमानी करते आ रहे थे। सर्वाधिक तौर पर ग्राम मलगांव के भूविस्थापित…

Read More

कोरबा। कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल अंतर्गत कोरबी चोटिया सर्किल क्षेत्र के ग्राम कांपानवापारा के पास स्थित एनएच-130 अम्बिकापुर-कटघोरा सड़क मुख्य मार्ग में शुक्रवार 7 जून के शाम करीब 4:30 बजे एक दतैल हाथी ने घंटों दशहत मचाया। वाहन चालकों एवं यात्रियों में अफरा-तफरी मची रही। एक मोटरसाइकिल को हाथी ने कुचल डाला। वाहन चालक एवं परिचालकों ने वाहन के ऊपर चढ़ कर अपनी जान को बचाया एवं एक मोटरसाइकिल चालक बाल-बाल बचा।

Read More

कोरबा । जिले के ऐसे हाई एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालय जहां शिक्षकों की कमी की वजह से स्कूल के विद्यार्थी ठीक से ज्ञान प्राप्त नहीं कर पाते हैं, उन स्कूलों में जिला खनिज न्यास निधि से अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। जिले में ऐसे 118 विद्यालय चिन्हित एवं चयनित किए गए हैं। नए सत्र से शीघ्र ही इन विद्यालयों में विषय वाले शिक्षक पहुंचेंगे और विद्यार्थियों को संबंधित विषय पढ़ाने के साथ ही समय पर सिलेबस भी पूरा कराएंगे। कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के लगभग 118 विद्यालयों में विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की मानदेय आधार पर नियुक्ति के संबंध में…

Read More

कोरबा। लोकसभा चुनाव के लिए 83 दिनों तक लगी आचार संहिता परिणाम आने के बाद हट गई है । बंदिशें हटने के साथ ही प्रशासनिक स्थानांतरण ,आदेश का दौर शुरू हो गया है । इसी कड़ी में शुक्रवार को क्लेक्टर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत करतला माखन सिंह नागेश को कार्यालय परियोजना प्रशासक एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना कोरबा में कार्य करने हेतु आदेशित किया है। प्रशासनिक व्यवस्था अंतर्गत मोहनीश देवांगन सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत कोरबा को आगामी आदेश पर्यंत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत करतला का संपूर्ण प्रभार दिया गया है। उक्त आदेश भले ही प्रशासनिक हो पर…

Read More

गर्मी के दिनों में सूरज की तेज तपिश ने सुबह के समय को कम कर दिया है. सुबह नौ बजे ही पारा चढ़ने लग रहा है. मई महीने में सुबह नौ बजे मैक्सिमम टेंप्रेचर की बात करें तो 29 मई को 37 डिग्री दर्ज किया गया. ऐसे में सुबह नौ बजे ही घर से बाहर निकलने पर तेज धूप जलाने लग रही है. इसके अलावा दिन चढ़ने पर 11 बजे टेंप्रेचर 40.4 डिग्री था. एक्सपर्ट्स का कहना है कि बीते 15-20 साल पहले जो टेंप्रेचर सुबह के 11 बजे होता था वह अब नौ बजे होने लगा है. इसका सीधा…

Read More

नौतपा या अधिक गर्मी पड़ने पर लू (तापाघात) से सुरक्षा आवश्यक स्वास्थ्य विभाग ने लू के लक्षण व बचाव के संबंध में दिए उचित परामर्श,, कोरबा 31 मई 2024/ ग्रीष्म कालीन मौसम प्रारंभ होने तथा नौतपा शुरू होते ही लोग प्रचंड गर्मी के हालात को लेकर लोग हलाकान हो रहे है। नौतपे में चल रही लू के कारण लोगों के स्वास्थ्य में भी असर दिख रहा है, अस्पतालों में डीहाईड्रेशन के तथा लू लगने के मामले बढ़ने लगे हैं, जो कि घातक या जानलेवा हो सकती है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने…

Read More

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज यहां रायपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान(आईआईएम) में आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर का शुभारंभ किया। चिंतन शिविर में मुख्यमंत्री साय सहित उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण सावएवं विजय शर्मा तथा मंत्रिमंडल के अन्य सहयोगी हिस्सा ले रहे हैं। प्रथम सत्र को नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रमण्यम ने संबोधित किया। अपने संबोधन में सुब्रमण्यम ने विकसित भारत की संकल्पना और इसे प्राप्त करने की रणनीति के संबंध में विस्तार से अपनी बातें साझा की। उन्होंने कहा कि बीते दस सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ा है और दुनिया…

Read More

लखनऊ, 30 मई 2024। पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। बुंदेलखंड में प्रचंड गर्मी और लू की चपेट में आने से बुधवार को 31 लोगों की जान चली गई। इसमें महोबा में आठ, हमीरपुर में सात, चित्रकूट में छह, फतेहपुर में पांच, बांदा में तीन और जालौन में दो व्यक्ति की मौत हो गई। इनमें से ज्यादातर लोग किसी काम से बाहर निकले थे और रास्ते में ही अचेत होकर गिर गए। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। बहराइच में लू की चपेट में आने नानपारा व कैसरगंज तहसील क्षेत्र में दो लोगों की…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ती गर्मी को लेकर एक बार फिर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को मौसम विभाग ने बताया कि, प्रदेश के 20 जिलों में हीट वेव चलने की संभावना है। अगले दो घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के बालोद, बलौदाबाज़ार, बेमेतरा, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, गौरेला पेंड्रा मरवाही, जांजगीर चांपा, कबीरधाम, कोरबा, महासमुंद, मोहला मानपुर-अंबागढ़ चौकी, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, रायगढ़, राजनांदगाव, सक्ति, सारंगढ-बिलाईगढ़ में हीट वेव चलने की संभावना जताई है।

Read More

अनावश्यक खदान बंद कराने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही कोरबा । एसईसीएल दीपका परियोजना अन्तर्गत ग्राम मलगांव के कुछ भू-विस्थापितों द्वारा अधिग्रहित भूमि के विरूद्ध कम मुआवजा दिए जाने की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने एसईसीएल प्रबंधन सहित एसडीएम कटघोरा को जांच कर समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर कक्ष में बैठक लेते हुए श्री वसंत ने ग्रामीणों द्वारा दिए गये आवेदन पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने एसईसीएल प्रबंधन के अधिकारियों की उपस्थिति में नियमानुसार आवेदनों को पारदर्शी तरीके से वास्तविक अधिग्रहित भूमि का नाप-जोख कर मूल्यांकन करने और मुआवजा प्रकरण तैयार…

Read More