What's Hot
Author: विनोद जायसवाल
दिल्ली -कोरबा । छत्तीसगढ़ प्रदेश के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर ने सरगबुंदिया रेलवे साइडिंग में कोयला चोरी और भू विस्थापितों की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी कोयला और खान विभाग से की मुलाकात कर शिकायत पत्र सौंप उचित कार्रवाई की मांग की है। छत्तीसगढ़ व अविभाजित मध्यप्रदेश के सबसे वरिष्ठ आदिवासी भाजपा नेता व पूर्व मंत्री श्री ननकी राम कंवर ने रेलवे विभाग के द्वारा किए गए सरगबुंदिया रेलवे साइडिंग में कोयला चोरी की गलत जांच पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है। ननकी राम कंवर ने रेलवे विभाग के द्वारा की गई जांच को गलत ठहराया…
मुंबई। 29 जून को 2024 आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के फाइनल मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम को सात रनों से हराकर दूसरी बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के खिताब पर अपना कब्जा जमाई हैं। टीम इंडिया का अपने देश भारत में जोरदार स्वागत किया गया । टीम इंडिया आज सुबह 6:09 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची। एयरपोर्ट से टीम इंडिया सीधे होटल पहुंची। इसके बाद टीम इंडिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने उनके आवास पर पहुंची। जश्न का अगला कार्यक्रम मुंबई में हुआ। जहां भारतीय टीम…
अपने उत्पादों की मार्केटिंग के लिए भरपूर प्रयास करें एफपीओ : कलेक्टर एफपीओ के गठन एवं संवर्धन के तहत जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक हुई संपन्न,, कोरबा 02 जुलाई 2024/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में केंद्र षासन के 10 हजार एफपीओ (किसान उत्पादक संगठन) के गठन एवं संवर्धन के तहत जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में एफपीओ से संबंधित सभी आवश्यक विषयों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि जिले के सभी एफपीओ को अपने उत्पादों की मार्केटिंग के लिए भरपूर प्रयास करें, जिससे ग्रामीणों, किसानों को लाभ…
हाथियों को रिहायशी क्षेत्रों से दूर रखने वन विभाग की टीम रहे सतर्क: कलेक्टर कलेक्टर की अध्यक्षता में मानव-हाथी द्वन्द रोकने हेतु गठित जिला स्तरीय समिति की हुई बैठक कोरबा 02 जुलाई 2024/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मानव-हाथी द्वन्द्व रोकने हेतु गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। उन्होंने जिले के वनांचल क्षेत्रों में हाथी-मानव द्वंद को कम करने तथा जंगली हाथियों से किसी तरह की जनहानि न हो, इस संबंध में प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर वनमण्डलाधिकारी कोरबा श्री अरविंद पीएम, वनमण्डलाधिकारी कटघोरा श्री कुमार निशांत,…
लंबित प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करें, विलंब पर होगी नोटिस जारी : कलेक्टर अजीत वसंत,, कोरबा 02 जुलाई 2024/ कलेक्टर अजीत वसंत ने आज समय सीमा की बैठक लेकर टीएल के संबंधित पत्र, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन और अन्य गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने जनचौपाल में प्राप्त आवेदनों तथा टीएल के लिए प्रेषित प्रकरणों पर समय सीमा में कार्यवाही नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बैठक में दिए गए निर्देशों एवं टीएल में दर्ज प्रकरणों पर गंभीरता के साथ कार्यवाही सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने लंबे समय से दर्ज प्रकरणों को एक…
कटघोरा की बेटी रेखा ने परिवार की आर्थिक स्थिति के मजबूत इरादों के रास्ते में नहीं बन सकी रुकावट अतिथि शिक्षक के रूप में नियुक्ति मिलने पर रेखा के चेहरे में झलक रही खुशी की लहरो सपनों की मंजिल को हासिल करने के लिए पहली सीढ़ी मिली है, मेहनत से आगे सफलता करूंगी हासिल: कु. रेखा कोरवा रोजगार मिलने से मिला है आर्थिक संबल, अपनी आवश्यकताओं व घरेलू जरूरतों की पूर्ति करने में होंगी सक्षम कोरबा 25 जून 2024/ जिला प्रशासन द्वारा जिले में निवासरत संरक्षित जनजाति पहाड़ी कोरवा एवं बिरहोर जनजाति के शिक्षित युवाओं को रोजगार से जोड़ने और…
कटघोरा– ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कटघोरा के द्वारा पोडीउपरोडा ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत रामपुर के भारत भवन में संचालित एस्पायर संस्था द्वारा कन्या आवासीय विद्यालय संचालित है जिसमें विश्व योग दिवस के अवसर पर प्रजापति ब्रह्मकुमारी के बहनों द्वारा अध्ययन रत छात्रों को योगासन कराया गया साथ ही साफ सफाई की जानकारी देते हुए योग से स्वस्थ रहने की विभिन्न जानकारी दी गई, वी के आशा बहन ने बताया कि योग विश्व का बहुत पुराना चिकित्सा विधि है उन्होंने कहा कि आज हजारों साल पूर्व इस योग का उत्पत्ति संत महर्षि योगियो ने सिद्धि तप से अपने शरीर को वज्र के…
कोरबा कटघोरा– पोडीउपरोडा ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत कोनकोना के आशिक ग्राम चमेलीभाठा जो की बिरहोर जनजातियों की बस्ती है जहां विगत एक माह से लोग पेयजल समस्या को लेकर सुबह 7:00 बजे से लेकर 10:11 बजे रात तक हैंडपंप का बाट जोहते रहते हैं, ग्रामीणों ने बताया कि इस मोहल्ले में तीन हैंडपंप लगाया गया है जिसमें दो खराब है एक हैंडपंप बोर के रिसाव के हिसाब से घंटों इंतजार के बाद पानी देता है, मोहल्ले की महिला रजनी ने बताया कि रात से ही हैंड पंप में नंबर लग जाता है, उन्होंने बताया कि हमारे द्वारा कई बार सरपंच…
नई दिल्ली: मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में दिहाड़ी मजदूरों के अच्छे दिन आने वाले हैं. बजट से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) के साथ हुई बैठक में दिहाड़ी मजदूरों का न्यूनतम वेतन बढ़ाने और मनरेगा के तहत काम का समय दोगुना करने की मांग की गई है. माना जा रहा है कि इस पर जुलाई में पेश होने वाले बजट में फैसला हो सकता है. बजट से पहले तमाम व्यापारिक और श्रमिक संगठनों ने वित्तमंत्री के साथ सोमवार 24 जून को प्री-बजट मीटिंग की, जिसमें यह मांग उठाई है. संगठनों ने कहा है कि मिनिमम वेज…
ग्राम सचिवों की समस्याओं का हुआ निराकरण, समय पर मिलेगा वेतन कोरबा 24 जून 2024/ उप संचालक पंचायत जिला कोरबा द्वारा जिले की विभिन्न जी गई ग्राम पंचायतों में कार्यरत् पंचायत सचिवों की मांग/समस्याओं का निराकरण किया गया है। उप संचालक पंचायत कोरबा ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य में सचिवों के कार्य प्रगति अनुसार उनका माह अप्रैल एवं मई 2024 का वेतन भुगतान किया जा चुका है। सचिवों के वेतन भुगतान एक निश्चित तारीख तक किए जाने के संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पत्र जारी किया गया है। जनपद पंचायत से प्राप्त पे-डाटा अनुसार माह की…
