What's Hot
Author: विनोद जायसवाल
कटघोरापोडीउपरोडा–चोटियाकोरबी में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम कि शुभ आरंभ में मां सरस्वती के पुजन से किया गया। कार्यक्रम कि अध्यक्षता दिनकर द्वारा कि गई। मुख्य अतिथि में कोरबी सरपंच पति राजू मराबी एवं लकमी मराबी थे।विद्यालय में प्रवेश लेने वाले सभी विधार्थियों को तिलक लगाकर,पुष्प माला पहनाकर, मिठाई खिलाई गई और पुस्तक एवं स्कूल ड्रेस को प्राचार्य जी.सी.गढलवाल शिक्षकों और प्रतिनिधियों द्वारा वितरण किया गया। प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए विधार्थीयों को भी किया गया सम्मानित 10 वीं में विधालय व क्षेत्र का नाम रौशन करने वाले विधार्थी इंग्लिश मीडियम में प्रथम स्थान प्राप्ति पटेल,…
कोरबा । कलेक्टर अजीत वसंत ने 01 जुलाई 2024 को समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार आंगनबाड़ी के 05 हजार बच्चों की थाली में उधार का चांवल के संबंध में जांच किए जाने हेतु तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है। जिसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, जिला खाद्य अधिकारी एवं जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम शामिल हैं। कलेक्टर ने कमेटी को तीन दिवस के भीतर जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की ओर से आयोजित दसवीं-बारहवीं की दूसरी परीक्षा के लिए 82 हजार से अधिक आवेदन आए है। पहली बार माशिमं ने दसवीं-बारहवीं बोर्ड की परीक्षा साल में दो बार आयोजित किया जा रहा है। जबकि मार्च में हुए पहली परीक्षा में दोनों कक्षाओं से छह लाख आवेदन मिले थे। माशिमं के अधिकारियों का कहना है कि यह आंकड़ा बढ़ सकता है। अभी सभी जिले के जिला शिक्षा अधिकारियों से फाइनल लिस्ट मांगी जा रही है। इसके बाद आवेदनों की संख्या को देखकर परीक्षा केंद्र तय की जाएगी। यह तीन से चार दिन में पूरी…
रायपुर : शेयर मार्केट में निवेश पर मोटी कमाई का झांसा देकर ठगी को अंजाम दिया जा रहा है। इसमें डाक्टर, कारोबारी और बैंक के मैनेजर तक झांसे में फंस चुके हैं। राजधानी में पिछले चार माह में इस पैटर्न से आठ करोड़ से ज्यादा की ठगी हो चुकी है। दो दर्जन से ज्यादा लोग ठगी का शिकार हुए हैं। ठग इंटरनेट मीडिया, वाट्सएप, टेलीग्राम में शेयर मार्केट निवेश पर मुनाफा का मैसेज के साथ लिंक भेजते हैं। वह फर्जी एप होता है। ठग फिर डीमैट अकाउंट के नाम पर नया खाता खुलवाते हैं, जो एप से लिंक होता है। उसमें पैसा…
राजस्व प्रकरणों का पंजीयन और पेशी की तारीख अपडेट नहीं करने वाले अधिकारियों पर होगी कड़ी कार्यवाही। मंत्री टंकराम वर्मा ने फौती, नामांतरण एवं बटवारा, जैसे प्रकरणों के निराकरण के लिए गांवों में शिविर लगाने का आदेश दिया रायपुर—राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने राज्य में चलाए जा रहे राजस्व पखवाड़ा, राजस्व प्रकरणों एवं अन्य राजस्व विषयों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sail) की मंशानुरूप राज्य में सुशासन स्थापित करने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आमजनों को सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। राजस्व पखवाड़ा में राजस्व विभाग से संबंधित समस्याओं के त्वरित…
रायपुर/दुर्ग श छत्तीसगढ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल Health Minister Shyam Bihari Jaiswal आज IIT भिलाई में आयोजित “हेल्थ इनोवेशन केयर इन छत्तीसगढ़” के दूसरे राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। इस कॉन्फ्रेंस में IIT, IIM, AIIMS, NIT और मल्टी नेशनल कंपनी के पदाधिकारियों के साथ छत्तीसगढ़ के दूरस्थ अंचल तक बेहतर मेडिकल सुविधा कैसे पहुंचे इस पर सकारात्मक चर्चा हुई। कॉन्फ्रेंस में स्वास्थ्य के क्षेत्र में नए सुझाव और तकनीक को लेकर चर्चा हुई जो आने वाले दिनों में राज्य के लिए काफी फायदेमंद साबित होंगे। कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जायसवाल ने कहा कि स्वास्थ्य एक ऐसा…
रिश्वत की भूख:महिला थाना प्रभारी व नायब तहसीलदार को ACB ने पकड़ा दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराने मांग रही थी रकम रायपुर/धमतरी। जिला रायपुर में महिला थाना प्रभारी एवं जिला धमतरी में नायब तहसीलदार को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ कर गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि प्रार्थी प्रीती बंजारे निवासी मोवा रायपुर द्वारा एण्टी करप्शन ब्यूरो रायपुर में शिकायत प्रस्तुत किया गया था कि उसके द्वारा महिला थाना रायपुर में उसके पति एवं ससुराल वालो के खिलाफ दहेज के लिए मारपीट एवं प्रताड़ित…
रायपुर : गर्मी के बाद अब छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री हो गई है। यहां अब कई हिस्सों में बारिश का दौर शुरु हो गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, बिलासपुर और सरगुजा समेत बस्तर संभा के लिए अलर्ट जारी किया है। विभाग ने इस हिस्सों में वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, सरगुजा, बिलासपुर, रायगढ़, जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, मुंगेली, कोरबा तथा जांजगीर जिला भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग की माने तो जून में हुई…
KORBA: कोरबा-चांपा रेलखंड पर सरगबुंदिया के पास एक घटना होते-होते टल गई। यहां यात्री बोगी को छोड़कर रेल का इंजन लगभग आधा किलोमीटर तक आगे बढ़ गया। इससे नाराज यात्रियों ने रेलवे प्रशासन को खरी-खरी सुनाया और हंगामा किया। कोरबा से यात्रियों को लेकर उरगा के रास्ते शिवनाथ एक्सप्रेस बिलासपुर की ओर जा रही थी। सरगबुंदिया रेलवे स्टेशन के पास सिग्नल नहीं होने के कारण गाड़ी लगभग एक घंटे तक खड़ी रही। इसके बाद सिग्नल मिला तो चालक ने गाड़ी को आगे बढ़ाया। कुछ मीटर चलते ही गाड़ी का इंजन बोगी से अलग हो गया और इंजन दौड़ते हुए लगभग आधा…
कोरबाकटघोरा— जांजगीर चांपा जिले के पाच मौत के बाद आज उसी तरह कोरबा जिला के कटघोरा मे जहरीली गैस की बात कही जा रही है, जुराली के कापूबहरा स्कूल के पीछे में चार लोगों की कुएं में डूबने से मौत हो गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक ग्रामीण कुएं में गिर गया उसे बचाने के लिए उसकी बेटी भी कुएं में कूद गई ।इसके बाद परिवार के ही दो अन्य सदस्य भी कुआ में उतरे लेकिन सभी की मौत हो गई.चार लोगों के मौत की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं कलेक्टर और…
