What's Hot
Author: विनोद जायसवाल
ब्रेकिंग न्यूज़ कोरबा कटघोरा — पोडीउपरोडा ब्लाक अंतर्गत ग्रामपंचायत कटोरीनगोई के कन्या छात्रावास के बच्चों ने 1 अक्टूबर दिन मंगलवार रात के भोजन पश्चात अचानक लगभग 16 छात्राओ का तबीयत बिगड़ गया जिसके कारण पूरे आश्रम में हड़कंपमच गया, घटना की जानकारी संबंधित उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया साथ ही कटघोरा पुलिस एसडीओपी सहित मौके पर उपस्थित रहे जिन्हें उपचार हेतु कटघोरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, सभी छत्रों का इलाज किया जा रहा है इस घटना का कारण जांच के बाद ही पता चलगा, इस मामले से आश्रम संचालिका की लापरवाही का हुआ उजागर, अब देखना…
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जुदेव ने की कटघोरा के कार्यकर्ताओं से मुलाकात,, कोरबा कटघोरा—- जसपुर के राजा हृदय हिंदू सम्राट प्रबल प्रताप सिंह अपने गृह ग्राम जिले जसपुर से रायपुर प्रवास के दौरान गढ़कलेवा जलपान गृह मे कटघोरा के कार्यकर्ताओं ने की सौजन्य मुलाकात मे, भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष व हिंदू कुल तिलक घर वापसी के प्रमुख, श्रीजुदेव ने कार्यकर्ताओं से अपील की है की, सदस्यता अभियान को आगे बढ़ते हुए आम जनमानस के मूल समस्याओं के समाधान पर बात कही, साथ ही धर्म परिवर्तन करने वालों की घर वापसी पर स्वागत की बात की…
कटघोरा विधायक ने किसानो की मुआवजा समस्या को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ सडक केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात,,, कोरबा कटघोरा—-नेशनल हाईवे 130 में अर्जित भूमि को लेकर विगत वर्षों से कटघोरा विधानसभा के ग्राम जुराली के किसानो की भूमि नेशनल हाईवे मुख्य मार्ग पर अर्जित की गई है जिसका मुआवजा आज तक किन्हीं करणो से लंबित है, जिसे लेकर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल अपने कार्यकर्ताओं के साथ नागपुर कार्यालय में जाकर सड़क एवम परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी से की मुलाकात, जुराली मुवावजे को लेकर किसानों के पक्ष में रखी बात साथ ही विधायक जी ने विभिन्न…
सुदूरवर्ती ग्रामीणों के लिए लाभदायक हुआ सिरमिना का शिविर जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर मे 556 आवेदन प्राप्त 24 का हुआ निराकरण,,, *शासन की योजनाओं से हितग्राही हुए लाभान्वित* *विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र, किसानों को मोटर पम्प सहित परिवार सहायता का मिला चेक* कोरबा 28 सितंबर 2024/ पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के सुदूरवर्ती ग्राम पंचायत सिरमिना में आज जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर ग्रामीणों के लिए बहुत लाभदायक साबित हुआ। कलेक्टर, प्रभारी जिला पंचायत सीईओ, अपर कलेक्टर सहित जिले के सभी विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में क्षेत्र के ग्रामीणों ने अपनी मांगों को…
बिलासपुर, 27 सितम्बर। संयुक्त संचालक ने गुरुवार को आदेश जारी करते हुए संभाग के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे स्कूलों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करें। जारी पत्र में तीन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है, जिनमें शिक्षकों की अनुपस्थिति, जर्जर भवन और पढ़ाई की कमी शामिल है। संकुल समन्वयकों को भी हर माह अपने अंतर्गत स्कूलों का दो बार अवलोकन करना अनिवार्य होगा, ताकि शालाओं की मानिटरिंग बेहतर ढंग से हो सके। शिक्षकों की अनुपस्थिति और जर्जर भवनों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता जारी पत्र में जेडी ने स्कूलों…
कोरबा कटघोरा भी : छत्तीसगढ़ के पावर हब कोरबा जिले में कई स्थानों पर बिजली की समस्या लोगों को परेशान कर रही है और इसके चलते आए दिन चुनौतियां खड़ी हो रही है। अहिरन नदी पुल पर ऐसे ही परेशान लोगों ने चक्का जाम करने के साथ अपनी नाराजगी जताई। उनके प्रदर्शन के कारण पुल के दोनों तरफ वाहनों की लम्बी लाइन लग गई। वहीं आम लोग परेशान हो गए जो अलग-अलग गंतव्य के लिए जाने निकले थे। फिलहाल प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर शाम 4 बजे तक बिजली बहाल करने का आश्वासन दिया और चक्काजाम समाप्त कराया। यह लोग…
कलेक्टर-एसपी ने लेमरू में किया थाने एवं वन मण्डल के रेंज ऑफिस का निरीक्षण थाने में संधारित पंजियों का किया निरीक्षण और आवश्यक व्यवस्था की ली जानकारी रेंजर को जंगल की अवैध कटाई और अवैध उत्खनन रोकने के दिए निर्देश ग्राम पंचायत नकिया में विद्युतीकृत हेतु स्थल का किया अवलोकन,,, कोरबा 25 सितंबर 2024/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी और कोरबा वनमण्डलाधिकारी श्री अरविंद पीएम ने आज सुदुरवर्ती ग्राम लेमरू तथा नकिया क्षेत्र का भ्रमण कर लेमरू थाना, लेमरू रेंज ऑफिस वन विभाग का अवलोकन किया। लेमरू थाना के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर और एसपी ने…
पीएम जनमन आवास योजना पहाड़ी कोरवा सुमतरी बाई के लिए बना वरदान जीवन की सबसे बड़ी जरूरत “पक्के मकान“ की आस योजना से हुई पूरी : हितग्राही सुमतरी आवास का लाभ दिलाने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश सरकार का किया आभार,,, कोरबा 25 सितंबर 2024/ टूटे-फूटे मकान में जैसे-तैसे करके अपनी जिंदगी गुजार रही राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले पहाड़ी कोरवा श्रीमती सुमतरी बाई के जीवन की सबसे बड़ी जरूरत “पक्के मकान“ की आस, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की लोककल्याणकारी योजना से साकार हुआ है। कोरबा जनपद के अजगरबहार पंचायत अंतर्गत ग्राम नरबदा की रहने वाली पहाड़ी…
नशामुक्ति केंद्र संचालन हेतु 08 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित कोरबा 25 सितंबर 2024/ जिले में 15 बिस्तरों का एकीकृत पुनर्वास केंद्र (नशामुक्ति केंद्र) संचालन हेतु इच्छुक स्वैच्छिक संस्था/धर्मार्थ निजी चिकित्सालय अथवा शासकीय चिकित्सालय अथवा अन्य अभिकरण से निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। इच्छुक संस्था 08 अक्टूबर 2024 तक साधारण/रजिस्टर्ड/स्पीड पोस्ट के माध्यम से अथवा स्वयं उपस्थित होकर कार्यालय उपसंचालक समाज कल्याण विभाग कोरबा में कार्यालयीन समय प्रातः 10 बजे शाम 05 बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं। विलंब से प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उप संचालक समाज…
ग्राम सभा का आयोजन 02 अक्टूबर को कोरबा 24 सितंबर 2024/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने जिले के समस्त ग्रामों में विशेष ग्राम सभा आयोजित करने हेतु आदेश जारी किए हैं। उक्त आदेश के तहत 02 अक्टूबर 2024 को ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ पंचायती राज अधिनियम 1993 की धारा 129 (ख) (3) के तहत ग्रामसभा में गणपूर्ति कराने का दायित्व पंच, सरपंच एवं सचिव का होगा। ग्राम सभा के एजेण्डाओं में विशेष पिछड़ी जनजाति के पात्र व्यक्ति जिनके पास आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं उनके जाति प्रमाण पत्र तथा पात्र हितग्राहियों के वनाधिकार पत्र का ग्राम…
