Author: विनोद जायसवाल
मेकाहारा में पत्रकारों से बदसलूकी का मामला: बाउंसरों की गुंडागर्दी पर पुलिस ने कसा शिकंजा, संचालक वसीम समेत तीन गिरफ्तार,, रायपुर, 26 मई 2025 — राजधानी के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति अस्पताल (मेकाहारा) में रविवार देर रात मीडियाकर्मियों के साथ हुई बदसलूकी और मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घायल व्यक्ति की रिपोर्टिंग करने पहुंचे पत्रकारों को न सिर्फ रोका गया, बल्कि उनसे हाथापाई और अभद्र व्यवहार भी किया गया। इस घटना ने पूरे पत्रकार समुदाय को झकझोर कर रख दिया है। घटना की शुरुआत उस वक्त हुई जब एक चाकूबाजी की घटना में घायल युवक की जानकारी…
ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद सिविल डिफेंस को मजबूत करने की दिशा में काम शुरू,CG के रायपुर ,बिलासपुर ,कोरबा समेत 9 जिले को ‘सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्ट’ घोषित करने की तैयारी ,तैयार होंगे 2,700 वालेंटियर ,जानें क्या होगी इनकी भूमिका …. रायपुर। आतंकवाद के खिलाफ देश में चल रहे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने भी सिविल डिफेंस को मजबूत करने की दिशा में काम शुरू किया है। प्रदेश के राज्य के नौ शहरों को ‘सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्ट’ घोषित करने की तैयारी है। इन जिलों में रायपुर, कोरबा, रायगढ़, बिलासपुर, जगदलपुर, अंबिकापुर, जांजगीर-चांपा, धमतरी और दंतेवाड़ा शामिल हैं। दुर्ग-भिलाई में प्रारंभिक…
दावा-आपत्ति 20 मई तक आमंत्रित,, कोरबा 15 मई 2025/कार्यालय, महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा के द्वारा जिला कोरबा अंतर्गत सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 के तहत पूरक पोषण आहार व्यवस्था अंतर्गत रेडी टू ईट एवं फोर्टीफाईड आटा का परियोजना स्तर पर स्थापित युनिट के माध्यम से निर्माण एवं आपूर्ति हेतु महिला स्व सहायता समूहों के चयन एवं कार्य से पृथक करने की प्रक्रिया का निर्धारण हेतु अभिरूचि का प्रस्ताव इच्छुक सक्षम महिला स्व सहायता समूहों से दिनांक 07.04.2025 से 21.04.2025 तक कार्यालयीन समय सायं पांच बजे तक आवेदन डाक/कोरियर के माध्यम से आमंत्रित किया गया था। जिला स्तरीय रेडी…
गुलजार अली, सुरजार अली, जब्बार अली और नजीरून बी का पट्टा किया गया निरस्त कलेक्टर ने राजस्व अभिलेख दुरूस्त करने तहसीलदार को किया आदेश,, कोरबा 15 मई 2025/न्यायालय कलेक्टर द्वारा शासकीय पट्टा प्रदान करने के पश्चात पट्टे की शर्तों की कंडिका क्रमांक 13 के अनुसार पट्टे प्राप्ति वर्ष से पांच वर्ष की अवधि तक 75 प्रतिशत भूमि को काश्त नहीं होने से शासकीय पट्टा के नियम एवं उल्लंघन प्रमाणित होने पर पट्टा निरस्त कर छत्तीसगढ़ शासन की पक्ष में राजस्व अभिलेख दुरूस्त किये जाने हेतु तहसीलदार करतला को आदेशित किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार न्यायालय कलेक्टर के आदेश…
सुशासन तिहार के तहत सिरमिना में आयोजित हुआ समाधान शिविर,, ’2410 आवेदन प्राप्त, 1989 का हुआ मौके पर निराकरण’,, कोरबा 15 मई 2025/ जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम पंचायत सिरमिना में आज सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत क्लस्टर सिरमिना में एक दिवसीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहंचाया जा रहा। शिविर में 2410 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 1989 आवेदनों का तत्काल निराकरण कर संबंधित हितग्राहियों को मौके पर लाभ पहुँचाया गया। शिविर में शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों को जाति प्रमाण…
सोते वृध युवक पर हुआ जान लेवा हमला जबरदस्ती शराब पिलाकर जान से मारने की की गई कोशिश,, कोरबा पोड़ीउपरोड़ा घोंसरा का मामला —– कोरबा जिला के पुलिस चौकी कोरबी अंतर्गत ग्राम पंचायत घोंसरा स्थित है जहां 12 मई के दरमियानी रात को पीड़ित प्रार्थी राम प्रसाद पिता सीताराम उम्र 55 वर्ष ग्राम गदर अपने दामाद के घर विवाहिक कार्यक्रम में गया हुआ था, रात के समय था पीड़ित रामप्रसाद भोजन करके दामाद के घर सो रहा था इस बीच ग्राम के दो व्यक्ति शिवप्रसाद उर्फ पप्पू साहू वं भेन्दा बिंझवार पीड़ित रामप्रसाद को ढूंढते पहुंच गए, और सोते हुए…
कोरबा। पड़ोसी जिला जांजगीर- चाम्पा से रेत का परिवहन कर कोरबा जिले के बालको क्षेत्र में कार्य कर रही ठेका कंपनी एल एंड टी को रेत की सप्लाई करने में लगे एक टीपर वाहन के चालक ने तीन युवकों को चपेट में ले लिया। पहिए के नीचे आए दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीसरा गंभीर हालत में उपचाररत है। पुलिस द्वारा यह टीपर चाम्पा निवासी किसी गजानंद मोदी की बताई जा रही है। बालको पुलिस ने टीपर को जप्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया है। रेत की वैधता पर सवाल है। जानकारी के मुताबिक हादसा…
कोरबा। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मनरेगा में फर्जीवाड़ा व अधिकार से बाहर जाकर काम करने वाले कार्यक्रम अधिकारी(PO) एम आर कर्मवीर को कलेक्टर ने बर्खास्त कर दिया है। उसके विरुद्ध चल रही विभागीय जांच उपरांत मांगे गए जवाब को संतोषप्रद नहीं पाए जाने पर उक्त सख्त कार्रवाई की गई है।कलेक्टर की इस कार्रवाई से उन लोगों में हड़कंप मच गई है जो भ्रष्ट आचरण वर्षों से अपनाते हुए भ्रष्टाचार को अंजाम देते आ रहे हैं कि कहीं उनकी भी जांच ना बैठ जाए। जानकारी के मुताबिक श्री कर्मवीर ने इस पूरे फर्जीवाड़ा को तब अंजाम दिया था जब वह…
रेत माफियाओं का आतंक, पेट्रोलिंग पर निकले आरक्षक की निर्मम हत्या,, बलरामपुर (छत्तीसगढ़) – जिले के छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा क्षेत्र में रेत माफियाओं के बढ़ते आतंक ने एक बार फिर कानून व्यवस्था को चुनौती दी है। सनावल थाना क्षेत्र के लिब्रा गांव में पेट्रोलिंग पर निकली पुलिस टीम पर रेत माफियाओं ने जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें एक आरक्षक की दर्दनाक हत्या कर दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, झारखंड से सटे गांव लिब्रा में अवैध रेत उत्खनन की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान रेत माफियाओं ने हमला कर दिया, जिसमें एक आरक्षक की मौके पर…
सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सल उन्मूलन की दिशा में एक बड़ी सफलता मिली है. विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय 14 नक्सलियों ने पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है. आत्मसमर्पण करने वालों में 5 महिला नक्सली भी शामिल हैं. आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति के तहत प्रोत्साहन राशि दी गई और पुनर्वास नीति का लाभ दिया जायेगा. एसपी सुकमा किरण चह्वाण ने बताया कि सुकमा जिले में पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा जो नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही जो नियद नेल्लानार योजना है, उससे प्रभावित…
