Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026

    बलरामपुर अफीम खेती कांड: झारखंड का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 2 करोड़ के नेटवर्क का भंडाफोड़

    12/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home»Uncategorized»सुशासन तिहार के तहत सिरमिना में आयोजित हुआ समाधान शिविर,, ’2410 आवेदन प्राप्त, 1989 का हुआ मौके पर निराकरण’,, 
    Uncategorized

    सुशासन तिहार के तहत सिरमिना में आयोजित हुआ समाधान शिविर,, ’2410 आवेदन प्राप्त, 1989 का हुआ मौके पर निराकरण’,, 

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल15/05/2025
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सुशासन तिहार के तहत सिरमिना में आयोजित हुआ समाधान शिविर,, ’2410 आवेदन प्राप्त, 1989 का हुआ मौके पर निराकरण’,, 

    कोरबा 15 मई 2025/ जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम पंचायत सिरमिना में आज सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत क्लस्टर सिरमिना में एक दिवसीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहंचाया जा रहा।

    शिविर में 2410 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 1989 आवेदनों का तत्काल निराकरण कर संबंधित हितग्राहियों को मौके पर लाभ पहुँचाया गया। शिविर में शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जनपद पंचायत द्वारा राशन कार्ड, जॉब कार्ड वितरित किए गए और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को प्रतीकात्मक चाबी सौंपी गई। शिविर के मुख्य अतिथि डॉ. पवन सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत ने ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील करते हुए ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सिरमिना में पुलिस चौकी और क्षेत्र में हाई मास्क सोलर लाइट लगाने की आवश्यकता भी बताई।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती माधुरी देवी सिंह तंवर अध्यक्ष जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा ने की। इस अवसर पर श्री प्रकाश चंद जाखड़, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत, श्री विद्वान सिंह मरकाम, जिला पंचायत सदस्य, श्री तुलाराम भारद्वाज अनुविभागीय अधिकारी (रा.) पोड़ी उपरोड़ा, स्थानीय जनपद सदस्य, तहसीलदार पोड़ी उपरोड़ा एवं पसान, सीईओ जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
    शिविर में ग्राम पंचायत सिरमिना सहित नवापारा, अटारी, सिमगा, घोसरा, जामकछार, छिंदिया, दम्हामुड़ा जैसे गांवों के नागरिक शामिल हुए। विभागीय अधिकारियों द्वारा शिविर में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा कर समस्याओं का समाधान किया गया।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    जनपद सदस्य अक्षय गर्ग पंचतत्व में विलीन, भारी सुरक्षा के बीच दी गई अंतिम विदाई ,,

    24/12/2025

    कटघोरा अक्षय हत्याकांड: राजनीतिक रंजिश की तरफ जा रहा मामला, साजिशकर्ता और मुख्य हमलावर गिरफ्त में,गाड़ी बरामद सहयोगी हमलावरों की तलाश जारी,,

    24/12/2025

    कोरबा: पोड़ी उपरोरा के पूर्व उपाध्यक्ष जनपद सदस्य बीजेपी नेता अक्षय गर्ग की निर्मम हत्या से दहल उठा पूरा जिला..! : हत्यारो की तलाश में पुलिस ने झोंकी पूरी ताकत..

    23/12/2025

    अवैध धान खपाने के मंसूबे प्रशासन ने किया नाकाम,सँयुक्त टीम की छापेमारी में 600 क्विंटल धान जब्त,बिचौलियों में मचा हड़कम्प

    03/12/2025

    पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर-कलेक्टर अजीत वसंत विवाद में बड़ा मोड़! ​ कमिश्नर की ‘सीक्रेट’ जांच रिपोर्ट शासन के पास; अब RTI के हथियार से ‘हाईकोर्ट’ का रास्ता!

    01/12/2025

    कोरबा: 22 साल के संघर्ष के बाद भूविस्थापित महिलाओं ने कुसमुंडा SECL दफ्तर में जड़ा ताला! अनिश्चितकालीन धरना शुरू,,

    01/12/2025
    Editors Picks

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026

    बलरामपुर अफीम खेती कांड: झारखंड का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 2 करोड़ के नेटवर्क का भंडाफोड़

    12/04/2026

    कटघोरा के ढपढप में हनुमंत कथा का शंखनाद: 21,000 कलशों की ऐतिहासिक यात्रा से होगा भव्य आगाज़, दानदाताओं ने खोला

    26/03/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.