Author: विनोद जायसवाल

बिलासपुर । बिलासपुर केंद्रीय जेल की सुरक्षा व्यवस्था उस वक्त सवालों के घेरे में आ गई, जब चोरी के आरोप में बंद एक कैदी ने 22 फीट ऊंची दीवार फांदकर जेल से फरार हो गया। हालांकि कुछ घंटों की तलाश के बाद पुलिस ने उसे फिर से गिरफ्तार कर लिया है। घटना 8 जून की शाम की है। फरार हुआ कैदी राजा गौड़ उर्फ उत्तम उर्फ फैसल खान गौड़, 3 जून को मनसुख तिरंगा चौक से चोरी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। घटना के वक्त वह बैरक से बाहर टहल रहा था, तभी उसने जेल परिसर…

Read More

मध्यप्रदेश । टूरिस्ट गाइड अल्बर्ट के बयान ने इंदौर राजा रघुवंशी हत्याकांड में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अल्बर्ट ने बताया कि 23 मई को लापता होने से पहले राजा और सोनम के साथ तीन अनजान आदमी भी थे। इस बयान के बाद पुलिस ने जांच की दिशा बदली और नए सिरे से मामले की जांच शुरू की और कातिल को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। अपने पति की हत्या के आरोप में पुलिस ने मास्टर माइंड सोनम और चार अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा हैं सोनम और उसके कथित प्रेमी राज कुशवाहा ने पूरी योजना…

Read More

कोरबा,कोरबी-चोटिया। जिले के सीमांत कोरबी पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम कोठीखर्रा में एक युवक की हत्या हो गई है। जानकारी के मुताबिक युवक मातिन क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना बीती रात की है। ग्रामीणों ने पुलिस चौकी कोरबी में प्रथम सूचना दे दी है। खाट पर मृत मिले ग्रामीण का नाम अज्ञात है। कोरबी चौकी पुलिस घटनास्थल पहुंच कर प्रारम्भिक पड़ताल कर रही है।

Read More

रायपुर – कोयला लेवी घोटाले में निलंबित आईएएस अधिकारी रानू साहू, सूर्यकांत तिवारी और सौम्या चौरसिया को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने जमानत के लिए सख्त शर्तें लगाई हैं। इनमें यह भी शामिल है कि वे छत्तीसगढ़ में नहीं रहेंगे क्योंकि वे गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं। और भी घोटालों में नाम होने के चलते जेल से बाहर आने पर फ़िलहाल सस्पेंश बना हुआ है। छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाला बता दें कि छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय की जांच से पता चला है कि निजी व्यक्तियों का एक समूह, राज्य के वरिष्ठ राजनेताओं…

Read More

*शासन ने की अभिनव पहल,पहाड़ी कोरवा बच्चों का भविष्य हुआ उज्ज्वल* *नियमित शिक्षको की नियुक्ति के साथ ही दूर हुई समस्या* *अतिशेष शिक्षकों के समायोजन से विद्यार्थियों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा* कोरबा 06 जून 2025/ शहर से लगभग 80 किलोमीटर दूर यह गाँव है बरपानी…इस गाँव में जाने के लिए रास्ते हैं..छोटे बच्चों के लिए आंगनबाड़ी है… स्कूल में पढ़ने के लिए ठीक ठाक भवन भी है…और यहाँ पढ़ाई करने वाले ज्यादातर बच्चे पहाड़ी कोरवा जनजाति के ही है। शासन ने यहाँ रहने वाले कोरवा जनजाति के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए स्कूल ही नहीं खोले, भवन भी…

Read More

रायपुर, 6 जून 2025/ छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज अटल नगर, नवा रायपुर स्थित एम-9 शासकीय निवास में विधिवत गृह प्रवेश किया। रायपुर, 6 जून 2025/ छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज अटल नगर, नवा रायपुर स्थित एम-9 शासकीय निवास में विधिवत गृह प्रवेश किया। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना संपन्न हुई। स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि यह नवीन निवास उन्हें जनसेवा की जिम्मेदारी को और अधिक निष्ठा व समर्पण के साथ निभाने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने मां महामाया से प्रार्थना…

Read More

नई दिल्ली: कोरोना वायरस फिर से डराने लगा है. देशभर में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 498 नए मामले सामने आए हैं. इसी के साथ देशभर में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 5,364 तक पहुंच गई है. वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय और राज्यों से मिली जानकारी के अनुसार, बीते 24 घंटे में 4 लोगों को मौत हुई है. केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या 5,000 के आंकड़े को पार कर 5,364 तक पहुंच गई है. केरल सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है. इसके बाद…

Read More

कटनी। कटनी से स्थानांतरण हुईं डीएसपी ख्याति मिश्रा ने मैहर में अपनी आमद तो दर्ज करा दी, लेकिन वहां के अमरपाटन में ज्वाइनिंग नहीं ली। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने एसपी को लिखा है कि यहां ड्यूटी के दौरान उन्हें खतरा हो सकता है, क्योंकि उनके पति तहसीलदार पति शैलेंद्र बिहारी शर्मा पूर्व में अमरपाटन में तैनात रह चुके हैं। शैलेंद्र बिहारी वर्तमान में दमोह जिले के पटेरा तहसीलदार हैं। दूसरी ओर, तहसीलदार के स्वजन ने तीसरे दिन भी जबलपुर जोन के डीआईजी अतुल सिंह के समक्ष बयान दर्ज नहीं कराए। डीआईजी का कहना है कि ख्याति मिश्रा व उनके…

Read More

बसाहट स्थल पर बुनियादी सुविधाओं के साथ अन्य खेल मैदान, पार्क, जिम आदि के संबंध में दिए निर्देश कोरबा ।कलेक्टर अजीत वसंत ने एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र द्वारा अधिग्रहित ग्राम चंद्रनगर (जटराज ) में एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र द्वारा पुनर्वास के लिए तैयार किए जा रहे पुनर्वास एवं पुनर्स्थापना स्थल का मुआयना किया। इस दौरान कलेक्टर ने अभी तक किये जा चुके कार्यों के बारे मे अधिकारियों से अद्यतन जानकारी ली। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जब तक ग्राम चंद्रनगर (जटराज) के बसाहट के लिए पुनर्वास एवं पुनर्स्थापना स्थल तैयार नहीं हो जाता है, तब तक विस्थापन के कार्य की शुरुआत नहीं…

Read More

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य में चल रही युक्तियुक्तकरण (rationalization) प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने महासमुंद के टीचर की याचिका पर सुनवाई करते हुए युक्तियुक्तकरण पर रोक लगाई है। हालांकि, यह स्थगन प्रदेश के स्कूलों के लिए नहीं है। लेकिन, इस आधार पर कोर्ट का रुख करने वाले शिक्षकों को राहत मिल सकती है। यहां बताना होगा कि युक्तियुक्तकरण में प्रदेश के सभी जिलों में नियमों को दरकिनार कर गड़बड़ी करने का आरोप है। महासमुंद जिले के गवर्नमेंट अभ्यास प्राइमरी स्कूल में पदस्थ कल्याणी थेकर ने वकील अवध त्रिपाठी के जरिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है,…

Read More