Author: विनोद जायसवाल
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय कोरबा में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन,, कोरबा 24 जनवरी 2025/ 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में कोरबा के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, विद्युत गृह क्रमांक-01 में 25 जनवरी 2025 को सबेरे 10 बजे जिला स्तरीय समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में आयुक्त नगर निगम श्री आशुतोष पाण्डेय, सीईओ जिला पंचायत श्री दिनेश नाग शामिल…
शनिवार 25 जनवरी को भी होगा नामांकन कार्यछत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश,, कोरबा 24 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 25 जनवरी को जिले सभी नगरीय निकायों के निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन पत्र जमा करने की प्रक्रिया सामान्य रूप से की जाएगी। उल्लेखनीय है कि सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर की ओर से 25 जनवरी 2025 को कोई सार्वजनिक अवकाश घोषित नहीं किया गया है। क्र/मनोज/
26 जनवरी को केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू करेंगे ध्वजारोहण,, *गणतंत्र दिवस पर आकर्षक झांकियां का होगा प्रदर्शन* कोरबा 24 जनवरी 2025/ गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में आवासन एवं शहरी कार्य केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के कोरबा जिले में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक एवं जीवंत झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह फुटबॉल ग्राउंड सीएसईबी कोरबा (पूर्व) में आयोजित होगा। प्रातः 08ः59 बजे मुख्य अतिथि का समारोह स्थल…
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कलेक्ट्रेट के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली लोकतांत्रिक कर्तव्यों के पालन व मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ,, कोरबा 24 जनवरी 2025/ जिले के सभी कार्यालयों में आज 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत के निर्देशन में निष्ठापूर्वक शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को बनाए रखने और लोकतांत्रिक कर्तव्यों के पालन करने की शपथ ली। इस दौरान सभी ने लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखते हुए स्वतंत्र निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर धर्म वर्ग जाति समुदाय भाषा अथवा…
प्रशिक्षण में निर्वाचन की प्रक्रियाओं को गंभीरता से सीखे – कलेक्टर,,नो *निर्वाचन के दौरान गलती की गुजाइंश न रहे- कलेक्टर* *कलेक्टर ने प्रशिक्षण स्थल का किया निरीक्षण* कोरबा 24 जनवरी 2025/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने आज नगरीय निकाय व त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 अंतर्गत प्रशिक्षण स्थल विद्युत गृह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक एक एवं एनसीडीसी मुड़ापार का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले मतदान दलों के अधिकारियों को ईवीएम संचालन सहित अन्य प्रक्रियाओं का बारीकी से प्रशिक्षण प्राप्त करने प्रेरित किया। कलेक्टर श्री वसंत ने सभी को जिले में निष्पक्ष,…
दुलाल मुखर्जी जी के जन्मदिन पर विशेष: संघर्ष, सेवा और सफलता की प्रेरक , जन्मदिन विशेष: प्रेरणा की कहानी,, बिलासपुर—- दुलाल मुखर्जी, डीएमवीवी भारतीय महिला शक्ति फाउंडेशन के संस्थापक सह निदेशक और SERS ANSHIKA UDHYOG PRIVATE LIMITED के मैनेजिंग डायरेक्टर, का जन्मदिन पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। उनके जीवन की कहानी संघर्ष, सेवा और सफलता का प्रतीक है। कठिनाइयों और चुनौतियों से भरे जीवन को अवसरों में बदलते हुए, उन्होंने समाज सेवा और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। संघर्ष से सफलता तक का सफर दुलाल मुखर्जी का जीवन कठिन परिस्थितियों में बीता। बचपन में पिता…
रायपुर, : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में छत्तीसगढ़ वाणिज्य उद्योग विभाग की ओर से आयोजित ‘इन्वेस्टर्स कनेक्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ को पहली बार 6,000 करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) प्रस्ताव प्राप्त हुआ है. मुख्यमंत्री ने कहा कि समिट में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बनाए गए उद्योग के अनुकूल माहौल को सभी उद्योगपतियों ने खूब सराहा. उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, “गुरुवार को मुंबई में छत्तीसगढ़ वाणिज्य उद्योग विभाग की ओर से आयोजित ‘इन्वेस्टर्स कनेक्ट’ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उद्योगपतियों ने भाग लिया. इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़…
कोरबा। पाली तानाखार के पूर्व विधायक राम दयाल उइके जिला पंचायत का चुनाव लड़ने का मन बना रहे है। पार्टी का सपोर्ट मिला तो जिला पंचायत की पंचायती में वे मुख्य किरदार निभा सकते है। बता दें पाली तानाखार से लगातार विधानसभा चुनाव लड़ने वाले कट्टर आदिवासी नेता राम दयाल उइके पंचायत की पंचायती में हाथ आजमाने वाले है। सूत्रधार की माने तो वे कौन सी सीट से चुनाव लडेंगे उसका खुलासा नहीं किया है,लेकिन सबकुछ ठीकठाक रहा तो जिला पंचायत सदस्य बनने जोर आजमाइश कर सकते है।
जिला अंत्यावसायी अंतर्गत 735 बकायादार हितग्राही नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के लिए होंगे अपात्र चुनाव लड़ने के लिए बकाया ऋण राशि जमा कर मुक्त प्रमाण पत्र प्राप्त करना होगा कलेक्टर ने एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ को दिए निर्देश,, कोरबा 23 जनवरी 2025/जिला अन्त्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित अन्तर्गत विभिन्न योजनाओं में स्व रोजगार स्थापित करने के उद्देश्य से कम ब्याज दर पर ऋण प्राप्त कर समय पर ऋण की किश्त जमा नही करने वाले जिले के लगभग 735 बकायादार हितग्राही नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। ऐसे बकायादारों को निर्वाचन लड़ने से पूर्व अन्त्यावसायी विभाग में…
सीएसईबी ग्राउंड में गणतंत्र दिवस की तैयारियों का कलेक्टर और एसपी ने किया निरीक्षण, मंच व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में दिए आवश्यक निर्देश,, कोरबा 23 जनवरी 2025/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत और पुलिस अधीक्षक श्री सिद्दार्थ तिवारी ने सीएसईबी ग्राउंड में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारी का निरीक्षण किया। उन्होंने मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, गाड़ियों की पार्किंग एवं सुरक्षा व्यवस्था के बारे में चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर श्री वसंत ने सभी तैयारियों को समय में पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने नगर पालिक निगम को आयोजन…
