Author: विनोद जायसवाल

धान खरीदी में अनियमितताओं पर कलेक्टर ने की सख्त कार्रवाईधान खरीदी केंद्र उतरदा एवं कुल्हरिया के समिति प्रबंधक एवं उपार्जन केंद्र प्रभारी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के दिए निर्देश,, कोरबा 23 जनवरी 2025/खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के अंतर्गत जिले के 65 धान खरीदी केन्द्रों में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य किया जा रहा है। धान खरीदी प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी बनाए रखने के लिए जिला कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने सभी केन्द्रों के सतत निरीक्षण एवं निगरानी के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में जिला स्तरीय निरीक्षण दलों के द्वारा धान खरीदी केन्द्रों…

Read More

कमिश्नर श्री महादेव कावरे ने कलेक्ट्रेट कार्यालय का किया औचक निरीक्षण तहसील, परिवहन, जिला शिक्षा कार्यालय, अस्पताल का भी किया अवलोकन अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस जारी करने और एक को निलंबित करने के दिए निर्देश,, कोरबा 22 जनवरी 2025/बिलासपुर संभाग आयुक्त श्री महादेव कावरे ने कलेक्टर श्री अजीत वसंत की उपस्थिति में बुधवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय की विभिन्न शाखाओं और विभागों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों में अनुशासन, समयबद्धता और कार्यकुशलता को लेकर सख्त दिशा-निर्देश दिए। कमिश्नर श्री कावरे ने अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यालयों में निर्धारित समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए बायोमेट्रिक थंब…

Read More

निष्पक्ष होकर पारदर्शी तरीके से निर्वाचन कराना हम सबकी जिम्मेदारी-कलेक्टर नगरीय निकाय एवं त्रि- स्तरीय पंचायतों के निर्वाचन की तैयारी को लेकर कलेक्टर ने ली नोडल अधिकारियों की बैठक प्रशिक्षण में गुणवत्ता और कर्मचारियों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चत कराने के दिए निर्देश नाम निर्देशन, प्रशिक्षण,सामग्री वितरण मतदान प्रक्रिया और मतगणना के संबंध में दिये आवश्यक दिशा निर्देश आयोग के दिशा निर्देश अनुसार कर्तव्यों का निर्वहन करने दिए निर्देश,, कोरबा 22 जनवरी 2025/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन की तैयारियों में संलग्न नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक…

Read More

नामांकन कक्षों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण रिटर्निंग अधिकारी सहित निर्वाचन में लगे कर्मचारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश,,, कोरबा 22 जनवरी 2025/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने आज नगरीय निर्वाचन 2025 अंतर्गत आवश्यक तैयारियों के संबंध में नाम-निर्देशन हेतु निर्धारित कक्षों का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर ने सभी कक्ष में रिटर्निंग अधिकारी और कार्य में लगे सहायक अधिकारियों-कर्मचारियों से निर्वाचन की तैयारियों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने नाम-निर्देशन कक्ष में आवेदन जमा करने के दौरान प्रत्याशियों और आर.ओ. के बीच सुविधाजनक दूरी निर्धारित करने, सहयोगी कर्मचारियों द्वारा निर्धारित रजिस्टर का संधारण करने तथा प्रस्तावकों…

Read More

रायपुर, छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग के प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह आगामी चुनाव से सम्बंधित जानकारी दी। निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। बता दे की 22 जनवरी से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। वहीं 11 फरवरी को मतदान होगा। इसके अलावा 15 फरवरी को मतगणना की जाएगी। वहीं नाम वापसी की अंतिम तारीख 31 जनवरी तय की गई है। मार्च में बोर्ड परीक्षा से पहले चुनाव संपन्न होंगे। त्रि स्तरीय पंचायत 17,20 और 23 फरवरी को होंगे। 10 नगर पालिक…

Read More

थाने में वीडियो रिकॉर्डिंग जासूसी नहीं: बॉम्बे हाई कोर्ट का ऐतिहासिक निर्णय,, मामला: सुभाष अठारे बनाम महाराष्ट्र राज्य (आपराधिक आवेदन 3421/2022) बॉम्बे हाई कोर्ट की औरंगाबाद बेंच ने अपने ऐतिहासिक फैसले में यह स्पष्ट किया कि पुलिस स्टेशन में वीडियो रिकॉर्डिंग करना जासूसी के दायरे में नहीं आता। कोर्ट ने फैसला सुनाया कि “ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट, 1923” की धारा 3 के तहत पुलिस स्टेशन को “प्रतिबंधित स्थान” के रूप में नहीं माना जा सकता। मामले का विवरण यह मामला अहमदनगर जिले के पाथर्डी पुलिस स्टेशन से जुड़ा है। 1. घटना का दिनांक: 21 अप्रैल 2022 तीन अज्ञात व्यक्तियों ने सुभाष…

Read More

कोरबा :- सीएसईबी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत पंप हाउस झोपड़ी पारा श्मशान घाट के पास पुराना फिल्टर हाउस हसदेव नदी में मछली पकड़ रहे छोटे-छोटे बच्चों को एक प्लास्टिक थैला बहते हुए मिला जिसे जिज्ञासावश बाहर निकालने पर थैली में एक मानव मुंडी मिली । सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ फोरेंसिक विशेषज्ञ भी मौके पर पहुंचे । थैला खोलकर देखा गया तो उक्त थैले में एक मुंडी जिसमें बड़े-बड़े बाल थे कलाई का एक हिस्सा तथा एक पंजा जो काले मेरून कलर की कथरी या गद्दे के कवर में लपेटा था जिसके साथ एक समीज एवं गुलाबी रंग…

Read More

प्रोजेक्ट उन्नति के प्रशिक्षण से ग्रामीणों को मिल रहा है आर्थिक लाभ ललिता यादव को बकरी पालन से 60,000 रुपए की हो रही है सालाना अतिरिक्त आय मनरेगा और प्रोजेक्ट उन्नति का योगदान,, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) ने ग्रामीण भारत के लाखों लोगों के जीवन में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जिले में महात्मा गांधी नरेगा के प्रोजेक्ट उन्नति के तहत एक वर्ष में 100 दिवस का रोजगार पूर्ण करने वाले परिवारों को उनकी अभिरुचि के अनुसार विभिन्न गतिविधियों में प्रशिक्षण दिया गया है। जिले में प्रशिक्षण के माध्यम से ग्रामीणों के कौशल विकास…

Read More

जिले में 21 जनवरी से 21 फरवरी 2025 तक आयोजित किया जाएगा शिशु संरक्षण माह प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को समस्त आंगनबाड़ी/ टीकाकरण केन्द्रों में बच्चों को पिलाया जाएगा विटामिन ए व आईएफए सिरप,, कोरबा 20 जनवरी 2025/ भारत शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मर्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी के नेतृत्व में जिले में शिशु संरक्षण माह (विटामिन ‘‘ए‘‘ अनुपूरण कार्यक्रम) 21 जनवरी से 21 फरवरी 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान शिशु स्वास्थ्य संवर्धन से संबंधित राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की गतिविधियां को सफल संचालन व सेवाओं की प्रदायगी सुनिश्चित…

Read More

जिला पंचायत सीईओ ने जनदर्शन में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं आवेदनों का परीक्षण कर नियमानुसार कार्यवाही करने के दिए निर्देश,, कोरबा 20 जनवरी 2025/कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में अपने शिकायतों के समाधान के लिए आए आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और तत्परता से निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने प्राप्त सभी आवेदन पत्रों को विभागवार संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर समय सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज कुल 44 आवेदन प्राप्त हुए। जिसके अंतर्गत राशन कार्ड…

Read More