Author: विनोद जायसवाल
पेंड्रा और गौरेला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने दिया पार्टी से इस्तीफा,नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशियों की लिस्ट आने के साथ शुरू हुआ इस्तीफा देने का सिलसिला.. रायपुर:- गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले से एक बड़ी खबर निकाल कर सामने आ रही है। नगर पालिका के अध्यक्ष पद हेतु पेंड्रा से पंकज तिवारी को नगर पालिका अध्यक्ष पद हेतु प्रत्याशी बनाए जाने पर पेंड्रा कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास और जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के उपाध्यक्ष शंकर पटेल ने पार्टी की प्राथमिकता सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वहीं गौरेला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमोल पाठक ने भी…
आगामी आदेश तक जनदर्शन स्थगित, कलेक्टर ने जारी किए आदेश,, कोरबा 27 जनवरी 2025 / कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतो के आम निर्वाचन 2025 को दृष्टिगत रखते हुए प्रति सप्ताह आयोजित होने वाले कलेक्टर जनदर्शन को आगामी आदेश तक स्थगित करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने पूर्व में जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों के समय-सीमा में निराकरण करने हेतु सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है,,,
पूर्व विधायक बोधराम कंवर सड़क हादसे का शिकार.. हरि कृष्णा अस्पताल में दाखिल, लौट रहे थे महाकुंभ से..
कटघोरा छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व विधायक बोधराम कंवर सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। यह हादसा मोरगा चौकी के केंदई गांव के पास हुआ, जब वे कुंभ मेले से वापस लौट रहे थे। रात के करीब 3 बजे उनकी थार गाड़ी सड़क से नीचे जा उतरी। इस दौरान उनकी गाड़ी में कुल चार लोग सवार थे, जिनमें से दो को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद विधायक समेत सभी घायलों को तत्काल कटघोरा के हरी कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में बोधराम कंवर का उपचार जारी है, और फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से…
कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा में आज गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया. मौके पर मौजूद स्कूल स्टाफ और छात्रों में हड़ंकप मच गया. मधुमक्खियां के हमले में दो छात्र समेत 6 लोग घायल हो गए. घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है. घटना बालको कन्या शाला स्कूल के पास की है.
अंबिकापुर।: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कहा कि नक्सलवाद अब अंतिम सांसे ले रहा है और जल्द ही बस्तर पूरी तरह से नक्सल मुक्त हो जाएगा। सीएम ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और संयुक्त परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस गणतंत्र की धरोहर को सुरक्षित रखने और सहेजने-संवारने की जिम्मेदारी हमारी तथा भावी पीढ़ी के हाथों में है। हमारा गणतंत्र हमें सत्यमेव जयते की सीख देता है। मुंडकोपनिषद का यह सूत्र वाक्य हमें…
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारायणपुर जिले के जनजातीय कलाकार पंडी राम मंडावी का नाम पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें पारंपरिक वाद्ययंत्र निर्माण और लकड़ी की शिल्पकला के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाएगा। श्री पंडी राम मंडावी, जो 68 वर्ष के हैं, गोंड मुरिया जनजाति से संबंधित हैं। वे पिछले पांच दशकों से बस्तर की सांस्कृतिक धरोहर को न केवल संरक्षित कर रहे हैं, बल्कि उसे नई पहचान भी दिला रहे हैं। उनकी विशेष पहचान बांस की बस्तर बांसुरी, जिसे ‘सुलुर’ कहा जाता है,…
रायपुर। सचिव जनसंपर्क पी. दयानंद आज प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वहां स्थित छत्तीसगढ़ पैवेलियन का जायजा लिया। उन्होंने वहां मौजूद श्रद्धालुओं से बात की और उनसे वहां मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। श्री दयानंद ने वहां तैनात अधिकारियों से श्रद्घालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो। इसके लिए उन्होंने पैवेलियन में तैनात अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि प्रयागराज महाकुंभ 2025 में त्रिवेणी संगम में स्नान…
गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने राजधानी रायपुर स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी ,प्रदेशवासियों के नाम दिया यह संदेश …. रायपुर । हमारी परंपरा में जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी की बात कही गई है। जननी और जन्मभूमि स्वर्ग से बढ़कर हैं। हमारी इस सुंदर धरती भारत माता के 76 वें गणतंत्र दिवस का उत्सव मनाने, हम सब आज एकत्र हुए हैं। हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें इस धरती में जन्म लेने का पुण्य मिला। हमारा सौभाग्य इस बात को लेकर भी है कि हम एक स्वतंत्र धरती में एक सबसे अच्छे संविधान…
कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टोरेट में फहराया तिरंगा,, कोरबा 26 जनवरी 2025/कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टोरेट में राष्ट्रध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने एकता में अनेकता के प्रतीक गुब्बारे भी छोड़े। उन्होंने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी व अपने शासकीय उत्तरदायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए राष्ट्र की प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रेरित किया। श्री वसंत ने देश के संविधान में उल्लेखित नियमों और प्रावधानों को आधार मानकर राज्य में बने नियमों तथा कानूनों से ही शासकीय…
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने किया ध्वजारोहण शहीदों के परिजनों को किया गया सम्मानित आकर्षक मार्च पास्ट सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन,, कोरबा 26 जनवरी 2025/कोरबा जिला मुख्यालय में आज 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। कोरबा के सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि आवासन एवं शहरी कार्य केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू उपस्थित थे। श्री साहू ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। मुख्य अतिथि ने प्रदेश के…
