Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    कोरबा जिला वर्षा रिपोर्ट: 1 जून से अब तक औसतन 260.4 मिमी बारिश दर्ज, दीपका में सबसे ज्यादा बरसे बदरा,

    07/07/2026

    नशा मुक्ति अभियान को जनआंदोलन बनाने कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय ‘एनकॉर्ड’ की बैठक,,

    07/07/2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली समय-सीमा की बैठक: दिए कड़े निर्देश ​कोरबा | जन जन की आवाज़ (मुक्त प्रसार हेतु),

    07/07/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » छत्तीसगढ़ को मिलेगा 6,000 करोड़ का एफडीआई, ‘इन्वेस्टर्स कनेक्ट’ कार्यक्रम के बाद सीएम साय ने दी जानकारी
    Uncategorized

    छत्तीसगढ़ को मिलेगा 6,000 करोड़ का एफडीआई, ‘इन्वेस्टर्स कनेक्ट’ कार्यक्रम के बाद सीएम साय ने दी जानकारी

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल24/01/2025
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर,  : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में छत्तीसगढ़ वाणिज्य उद्योग विभाग की ओर से आयोजित ‘इन्वेस्टर्स कनेक्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ को पहली बार 6,000 करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) प्रस्ताव प्राप्त हुआ है. मुख्यमंत्री ने कहा कि समिट में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बनाए गए उद्योग के अनुकूल माहौल को सभी उद्योगपतियों ने खूब सराहा.

    उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, “गुरुवार को मुंबई में छत्तीसगढ़ वाणिज्य उद्योग विभाग की ओर से आयोजित ‘इन्वेस्टर्स कनेक्ट’ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उद्योगपतियों ने भाग लिया. इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की नई उद्योग नीति, 2024-30 को उद्योग जगत के सामने विस्तार से प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम में मुंबई और महाराष्ट्र के प्रमुख उद्योगपति शामिल हुए और प्रदेश की नई नीति से काफी प्रभावित हुए. यह अवसर छत्तीसगढ़ के लिए बेहद सौभाग्यपूर्ण है, क्योंकि पहली बार 6,000 करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) प्रस्ताव प्राप्त हुआ है. इससे प्रदेश में रोजगार उत्पन्न होंगे.”

    उन्होंने कहा, “कार्यक्रम में आदित्य बिरला ग्रुप के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिरला, गोदरेज समूह की कार्यकारी निदेशक तान्या डुबाश, बंबई अस्पताल ट्रस्ट, वेल एस्पन ग्रुप, क्रिकेट टेक्नोलॉजी, रिसर्च एसोसिएशन, जैसे बड़े उद्योगपतियों से मुलाकात हुई. इसके अलावा, अमेरिकी और रूसी वाणिज्य दूतावास के काउंसल जनरल से भी चर्चा हुई, जिन सभी ने छत्तीसगढ़ में निवेश करने की इच्छा जताई. यह छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए बड़े गर्व की बात है कि राज्य में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के लिए बाहरी लोग भी इच्छुक हैं.”

    उन्होंने कहा, “यह छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ा अवसर है, क्योंकि इससे प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिलेगा और राज्य की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. सभी उद्योगपति और निवेशक छत्तीसगढ़ में आने के लिए इच्छुक हैं और यह राज्य के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा. हम सबके लिए यह खुशी की बात है.”

     

     

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    कोरबा जिला वर्षा रिपोर्ट: 1 जून से अब तक औसतन 260.4 मिमी बारिश दर्ज, दीपका में सबसे ज्यादा बरसे बदरा,

    07/07/2026

    नशा मुक्ति अभियान को जनआंदोलन बनाने कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय ‘एनकॉर्ड’ की बैठक,,

    07/07/2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली समय-सीमा की बैठक: दिए कड़े निर्देश ​कोरबा | जन जन की आवाज़ (मुक्त प्रसार हेतु),

    07/07/2026

    गिट्टी क्रेशर प्लांट में चोरी और आगजनी, चार आरोपी गिरफ्तार,,

    07/07/2026

    जीपीएम जिले में पंचायत सचिवों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 43 सचिवों का हुआ तबादला

    07/07/2026

    चलती बस बनी प्रसूति कक्ष: कोरबा से पटना जा रही बस में महिला ने दिया स्वस्थ शिशु को जन्म

    07/07/2026
    Editors Picks

    कोरबा जिला वर्षा रिपोर्ट: 1 जून से अब तक औसतन 260.4 मिमी बारिश दर्ज, दीपका में सबसे ज्यादा बरसे बदरा,

    07/07/2026

    नशा मुक्ति अभियान को जनआंदोलन बनाने कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय ‘एनकॉर्ड’ की बैठक,,

    07/07/2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली समय-सीमा की बैठक: दिए कड़े निर्देश ​कोरबा | जन जन की आवाज़ (मुक्त प्रसार हेतु),

    07/07/2026

    गिट्टी क्रेशर प्लांट में चोरी और आगजनी, चार आरोपी गिरफ्तार,,

    07/07/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.