What's Hot
Author: विनोद जायसवाल
रायपुर.. : आज से देवी दुर्गा का नौ दिवसीय पर्व नवरात्रि शुरू..हाथी पर सवार होकर आ रही हैं माता रानी..पहले दिन मां शैलपुत्री की जाती है पूजा अर्चना..घटस्थापना और देवी पूजा प्रात: काल करने का विधान…सुबह से ही मंदिरों में लगा भक्तों का ताता
2023: शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने का काफी महत्व होता है। ऐसी मान्यता है कि जो लोग माता रानी को नवरात्रि में प्रसन्न कर लेते हैं, उनकी हर मनोकामना पूरी होती है। कहा जा रहा है कि इस बार माता रानी हाथी पर सवार होकर लोगों के घरों में पधारेंगी। पितृपक्ष खत्म होते ही शारदीय नवरात्रि शुरू हो जाते हैं, जिसकी तैयारी लोग कई दिन पहले से शुरू कर देते हैं। बहुत से लोग अपने घरों में घट स्थापित करके नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा करते हैं। घरों में मां के आगमन के बाद उन्हें खुश…
रायपुर। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलांगना विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ छिंदवाड़ा से चुनाव लडेंगें. वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन से चुनावी मैदान में होंगे. जारी सूची में पार्टी ने छग के 30 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई है। अंबिकापुर से टीएस सिंहदेव सीतापुर ST से अमरजीत भगत खरसिया से उमेश पटेल कोरबा से जय सिंह अग्रवाल सक्ति से चरण दास महंत आरंग से शिव कुमार डहरिया डौंडी लोहरा से अनिला भेड़िया पाटन से सीएम भुपेश बघेल दुर्ग ग्रामीण से ताम्रध्वज…
छ,ग कोरबा 13 अक्टूबर 2023/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री सौरभ कुमार के निर्देशन में आगामी नवरात्र विजयादशमी (दशहरा) एवं दीपावली त्यौहार के संबंध में दुर्गा माता की स्थापना करने वाली समितियों, गरबा आयोजक एवं समस्त डीजे एवं धुमाल संचालकों की बैठक ली गई। बैठक में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री प्रदीप साहू एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा की उपस्थित सभी लोगों को अवगत कराया है कि विधानसभा चुनाव 2023 के लिये वर्तमान में लागू आदर्श आचार संहिता को देखते हुये पंडाल में किसी प्रकार का चुनावी प्रचार प्रसार नहीं किया जाएगा। अनाधिकृत एवं असामाजिक तत्वों से बचाव हेतु…
0 दूसरे चरण में 17 नवंबर को होना है मतदान बताई गई वजह रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। निर्वाचन आयोग की ओर से प्रदेश में 7 और 17 नवंबर को मतदान तिथि निर्धारित की गई है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव ने ज्ञापन सौंपकर चुनाव आयोग से मांग करते हुए कहा कि छठ पर्व और चुनाव आसपास होने से प्रदेश के मतदाता पशोपेश की स्थिति में हैं। चुनाव आयोग को चाहिए कि विधानसभा चुनाव की तिथि को आगे बढ़ाई जाय। उत्तम जायसवाल ने निर्वाचन आयोग से प्रदेश में 17…
कोरबा — कटघोरा पुलिस को वृद्ध महिला का शव कटघोरा से जेन्जरा बायपास में महेशपुर के पास 3 दिनों पूर्व मिला था। इसके बाद से वृद्ध महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। पुलिस ने काफी छानबीन की कोशिश कर महिला के रिश्तेदारों को खोजने की कोशिश की पर कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद पुलिस ने महिला का अंतिम संस्कार खुद ही कराया। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में खाकी वर्दी की एक अलग छाप देखने को मिली। पुलिस की वर्दी और कड़क मिजाज के पीछे एक नरम दिल इंसान भी छिपा होता है। समाज में…
छ,ग कोरबा । जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला(IPS) आज एसपी कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। वे कार्यालय के सभागार में चंद मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि आम लोगों के लिए पुलिस दोस्त बनेगी तो अपराधियों के लिए दुश्मन होगी। कोरबा पुलिस बेहतर पुलिसिंग की मिसाल पेश करेगी,इसका उन्होंने विश्वास दिलाया। इस दौरान एएसपी अभिषेक वर्मा भी उपस्थित रहे। बता दें कि निर्वाचन आयोग ने कोरबा एसपी यू.उदय किरण सहित सहित दुर्ग एसपी शलभ कुमार सिन्हा,राजनांदगांव एसपी अभिषेक मीणा सहित बिलासपुर और दुर्ग एएसपी को हटाने का आदेश जारी किया था। इस आदेश के बाद केंद्रीय निर्वाचन आयोग…
भारत ने पाकिस्तान को वर्ल्ड कप में 8वीं बार हराया। वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 8वीं बार भी भारत के खिलाफ जीत नसीब नहीं हुई। भारत ने अपनी अनंत जीत का सिलसिला बरकरार रखते हुए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। भारतीय टीम ने 192 रन का टारगेट 31 ओवर में हासिल कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा ने अर्धशतक बनाया। उन्होंने 86 रन की पारी खेली। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए श्रेयस अय्यर के साथ 77 रन की साझेदारी की। पाकिस्तान की ओर से बल्लेबाजी में कप्तान बाबर आजम ने इकलौता अर्धशतक लगाया।…
छ,ग कोरबा । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार ने समय सीमा की बैठक दिनांक 10 अक्टूबर 2023 को अनुपस्थित रहने से निर्वाचन से जुड़े आवश्यक तैयारी के संबंध में जानकारी प्राप्त नहीं पर अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग (विद्युत/ यांत्रिकी) को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसी तरह दिनांक 11 अक्टूबर 2023 को नोडल अधिकारियों की बैठक में अनुपस्थित पाए जाने पर विधानसभा निर्वाचन 2023 के कार्यों में व्यवधान को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार ने जिला शिक्षा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दोनों को अपना जवाब 24 घंटे के भीतर उपस्थित होकर प्रस्तुत…
कोरबा। शुक्रवार को राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल अपने चुनावी तैयारी में व्यस्त थे। कई कार्यक्रम निर्धारित थे लेकिन अचानक उन्हें दिल्ली से हाई कमाम का बुलावा आया गया। जिसके बाद वह तत्काल दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। दरअसल राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल चयन समिति के सदस्य हैं और प्रदेश के कई सीटों पर अच्छी खासी पैठ रखते हैं। उपचुनाव की कमान भी इन्होंने संभाली थी। जिसमें कांग्रेस जीती भी थी। कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची अब कभी भी जारी हो सकती है। इसके ठीक पहले राजस्व मंत्री को दिल्ली बुलाया गया है। विधानसभा अध्यक्ष डा चरण दास…
