What's Hot
Author: विनोद जायसवाल
ईव्हीएम/व्हीव्हीपैट को स्ट्रांग रूम में स्थानांतरित करने हेतु विभिन्न अधिकारी-कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी छ,ग कोरबा 28 अक्टूबर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार के निर्देशन में निर्वाचन 2023 अंतर्गत जिले के विधानसभा क्षेत्र रामपुर, कोरबा, कटघोरा व पाली-तानाखार में उपयोग होने वाले ईव्हीएम/व्हीव्हीपैट मशीनों का प्रथम रेण्डमाईजेशन के पश्चात् मशीनों को आईटी कॉलेज झगरहा स्थित स्ट्रांग रूम में स्थानांतरित करने एवं विधानसभा क्षेत्रवार निर्धारित ईव्हीएम, व्हीव्हीपैट मशीनों को निर्धारित स्ट्रांग रूम में व्यवस्थित रखने हेतु विभिन्न अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसके अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र रामपुर हेतु श्री सत्यपाल राय सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को प्रभारी…
31 अक्टूबर को मनाया जाएगा राष्ट्रीय एकता दिवस कोरबा 28 अक्टूबर 2023/ छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा राज्य में प्रभावशील आदर्श आचार संहिता के दौरान सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किया गया है। जिसके अंतर्गत जिले के सभी शासकीय कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में अधिकारियों-कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस संबंधी शपथ अपने कक्ष, कार्यालय में ली जाएगी। उक्त अवसर पर आदर्श आचार संहिता के नियमों का पालन पर विशेष ध्यान रखे जाने के निर्देश दिए गए हैं। /कमलज्योति/
छ,ग कटघोरा —- वार्ड क्रमांक 4 मेनोनाइट चर्च के पास 27 अक्टूबर के शाम 7:00 बजे बच्ची तहसील भाटा निवासी भूपेंद्र डिक्सेना के 6 वर्षिय पुत्री मान्यता डिक्सेना को दो कुत्तों ने काट खाया जिससे कान,सिर,पेट,गुप्तांग के पास चोटे आई है । नजदीक से गुजर रहे केशव डिक्सेना एवम उनके मामा, मौसी ,नाना के साथ हॉस्पिटल* ले जाया गया। जहा इलाज के दौरान 16 टाके लगाए गए है।बच्ची को हालत गंभीर बताया जा रहा है। प्रत्य्छ दर्शी प्रगति जायसवाल ने प्रतिनिधि को चर्चा के दौरान बताया की .. मेरी बहन कविता की शादी तहसील भाटा निवासी भूपेंद्र डिक्सेना से 7…
छ,ग कोरबा 27 अक्टूबर 2023/ छतीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा विभिन्न भर्ती परीक्षा 29 अक्टूबर 2023 दिन रविवार को क्रमशः प्रथम पाली पूर्वान्ह 10 बजे से 12ः15 बजे तक एवं द्वितीय पाली अपरान्ह 02 बजे से 04ः15 बजे तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सुचारू संचालन एवं केन्द्र में व्यवस्था बनाए रखने व अनुचित साधनों के रोकथाम तथा निरीक्षण हेतु उड़नदस्ता नियुक्त किया गया है। जिसके अंतर्गत कृषि विस्तार अधिकारी श्री पी.एल.मिरेंद्र, व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाल्को श्री रेशम दुबे एवं व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुदुरमाल श्रीमती रूचि श्रीवास्तव को प्रथम पाली हेतु परीक्षा…
अस्थाई फटाका लाइसेंस हेतु अपर कलेक्टर श्री नाग नोडल अधिकारी नियुक्त,,, कोरबा 27 अक्टूबर 2023/ कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने प्रशासनिक व्यवस्था की दृष्टिकोण से पूर्व जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए अपर कलेक्टर श्री दिनेश कुमार नाग को अपने पदेन कार्यों के साथ-साथ अस्थाई फटाका लाइसेंस प्रदान करने हेतु नोडल अधिकारी का कार्य आगामी आदेश पर्यन्त तक सौंपा है।
सेक्टर ऑफिसर व मास्टर ट्रेनर को दिया गया ईव्हीएम कमिशनिंग का प्रशिक्षण छ,ग कोरबा 27 अक्टूबर 2023/जिले में विधानसभा आम निर्वाचन के तहत रामपुर व कटघोरा विधानसभा में नियुक्त किए गए गए सभी सेक्टर ऑफिसर, मास्टर ट्रेनर को आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में जिला मास्टर ट्रेनर डॉ. एम. एम. जोशी ने मतदान प्रक्रिया के लिए कमीशनिंग की आवश्यकता के साथ ईव्हीएम और व्हीव्हीपैट मशीन की तैयार करने की जानकारी दी गई। उनके द्वारा उपस्थित सभी मास्टर ट्रेनर व सेक्टर ऑफिसर को बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, व्हीव्हीपैट के संचालन के साथ ही प्रत्येक मशीनांे…
छ,ग कोरबा 27 अक्टूबर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार के मार्गदर्शन एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी श्री विश्वदीप मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के निर्देशन में जिले के दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों, वनांचलों, ग्रामीण क्षेत्रों सहित स्कूल-कॉलेजों में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान संचालित कर महिला, पुरूष, युवा, वृद्धजन, नवमतदाता एवं नवविवाहिता महिलाओं को जागरूक करने का कार्य सतत् रूप से किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉक्टर प्रदीप जैन एवं प्रोफेसर व नोडल अधिकारी शासकीय पीजी महाविद्यालय कोरबा श्री बलराम कुर्रे के समन्वय से विगत दिवस शासकीय आयुर्वेद औषधालय एवं…
छ,ग कोरबा —- जिले में आज 11 व्यक्तियों ने लिए नामांकन पत्र 15 अभ्यर्थियों ने जमा किए नाम-निर्देशन पत्र छ,ग कोरबा 27 अक्टूबर 2023/ विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत कोरबा जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन की कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत आज कुल 11 नाम निर्देशन पत्र खरीदे गए। आज नाम निर्देशन क्रय करने वालों की संख्या विधानसभा क्षेत्र रामपुर से 02, कोरबा के लिए 03, कटघोरा से 02 तथा पाली तानाखार से 04 व्यक्तियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र लिया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार की देखरेख तथा दिशा निर्देशन में…
रायपुर। चुनाव को मद्देनजर रखते हुए छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग तेजी से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर रहा है। निगरानी दलों ने अब तक 30 करोड़ 52 लाख रूपए की नगदी और वस्तुएं जब्त की है। इसमें 8 करोड़ 13 लाख 43 हजार रुपए नगद राशि और 66 लाख रुपए से ज्यादा कीमत की 21 हजार 838 लीटर शराब जब्त किया गया है। सोना, चांदी समेत अन्य नशीली वस्तुओं की भी हुई है क्या-क्या जब्त की गई? मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवर्तन एजेंसियों (इन्फोर्समेंट एजेंसीज) द्वारा निगरानी के दौरान 23 अक्टूबर तक 21 हजार 838 लीटर अवैध शराब जब्त…
जबलपुर। डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे का इस्तीफा आखिरकार मध्य प्रदेश शासन ने सोमवार को स्वीकार कर लिया है। लेकिन इसकी जानकारी मंगलवार को सार्वजनिक की गई। अब वे विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं। निशा डिफ्टी कलेक्टर की नौकरी छोड़ आमला विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने करीब तीन महीने पहले अपना इस्तीफा भी दिया था लेकिन राज्य सरकार इसे स्वीकार नहीं कर रही थी। ऐसे में निशा ने सुप्रीम कोर्ट की शरण ली थी। जिस पर उच्चतम न्यायालय ने हाईकोर्ट को ये आदेश दिए थे कि इस मामले में जल्द निर्णय लिया जाए। इसी आधार पर…
