What's Hot
Author: विनोद जायसवाल
जिले के किसानों को होगा लंबित बोनस का भुगतानवर्ष 2014-15 के 13879 एवं 2015-16 के 12077 किसानों को राशि का होगा भुगतान,, और कोरबा 20 दिसंबर 2023/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा किसान हितैषी लिए गए निर्णय के पश्चात् कोरबा जिले के किसानों को 25 दिसंबर को वर्ष 2014-15 के 13879 एवं 2015-16 के 12077 किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान के लंबित बोनस राशि का भुगतान किया जाएगा। खाद्य अधिकारी श्री जे. के. सिंह ने बताया कि जिले में खरीफ वर्ष 2014-15 में धान बेचने वाले कुल 13879 किसानों से 91714.50 मे.टन धान की खरीदी की गई…
विशेष पिछड़ी जनजातियों को मिला जनमन अभियान की जानकारी, शराबबंदी दल मतदाता जन चेतना मीडिया फाउंडेशन की टीम रही उपस्थित, कोरबा 20 दिसंबर 2023/कलेक्टर श्री सौरभ कुमार द्वारा जिले में विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान एवं समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए जनमन अभियान के संबंध में निर्देश दिए जाने के पश्चात् आज जनपद सीईओ पोड़ी-उपरोड़ा द्वारा पहुंचविहीन ग्राम समेलीभाठा में बिरहोर जनजातियों को जनमन अभियान अंतर्गत होने वाले लाभ के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने इसके लिए पंजीयन के विषय में भी बताया। इस दरमियान शराब बंदी टीम मतदाता जन चेतना मीडिया फाउंडेशन द्वारा बिरहोर ग्राम चमेली…
जिले में निरंतर जारी है विकसित भारत संकल्प यात्रा:नगरीय क्षेत्र के इंदिरा स्टेडियम, पुरानी बस्ती सहित भैंसमा एवं अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर का किया गया आयोजन *विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित* कोरबा 19 दिसंबर 2023/ केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद करने के उद्देश्य से शुरू की गई ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का सफर जिले में निरंतर जारी है। आज नगरीय क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 05, प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम वार्ड क्रमांक 02 एवं विकासखंड कोरबा के ग्राम भैंसमा में, चाकामार में विकासखंड कटघोरा के…
विकसित भारत संकल्प यात्रा यात्रा के तहत शिविर का आयोजन आज कोरबा 20 दिसम्बर 2023/ विकासखंड कोरबा के ग्राम रजगामार में 10 बजे से, कोरकोमा में दोपहर 2 बजे से, विकासखंड कटघोरा के ग्राम जेंजरा में 10 बजे से और हुंकरा में 2 बजे से, पोडी उपरोडा ब्लॉक के पाथा में 10 बजे से, ऐतमानगर में दोपहर 2 बजे से, करतला विकासखंड अंतर्गत ग्राम चोरभट्ठी में 10 बजे से, मदवानी में 2 बजे से, विकासखंड पाली के ग्राम पटपरा में 10 बजे से और नवापारा में दोपहर 2 बजे से विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन किया गया…
राज्य वीरता पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित कोरबा 19 दिसम्बर 2023/ छत्तीसगढ शासन द्वारा प्रदेश के बच्चों को किसी घटना विशेष में उनके द्वारा प्रदर्शित अदम्य साहस, एवं बुद्विमत्ता के लिए राज्य वीरता पुरस्कार प्रदान किया जाना है। इसके तहत 05 बालक, बालिकाओं को 25 (पच्चीस) हजार रूपये की राशि तथा प्रशस्ति पत्र सम्मान के रूप में प्रदान किया जाएगा। इस पुरस्कार हेतु 2023 के लिए प्रविष्टियॉ आमंत्रित है। ऐसे वीर बालक-बालिकाएं जिन्होंने अपनी जान की परवाह किये बिना 01 जनवरी 2023 से दिसम्बर 2023 के मध्य अद्भुत वीरता का कार्य किया हो, किसी दूसरे की जान बचाने का पराक्रम…
विकसित भारत संकल्प यात्रा: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 16 दिसम्बर आज करेंगे शुभारंभ *देश भर के हितग्राहियों से करेंगे चर्चा* *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय वर्चुअली कार्यक्रम में होंगे शामिल* *छत्तीसगढ़ के 4 शहरी क्षेत्र एवं 70 ग्रामीण क्षेत्र सीधे वीडियो कांफ्रेंसिंग से होंगे कनेक्ट* *केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ देने के लिए कार्यक्रम स्थल पर आयोजित होंगे कैंप* *कैम्प में भी प्रधानमंत्री का संदेश और हितग्राहियों से चर्चा सुनी जा सकेगी* *छत्तीसगढ़ के शहरी क्षेत्रों में 4 और ग्रामीण क्षेत्रों में 70 लोकेशन में होगा कार्यक्रमों का आयोजन* कोरबा 15 दिसंबर, 2023/ केंद्र सरकार की योजनाओं को…
अधिकतम पात्र हितग्राहियों को मिले विकसित भारत संकल्प यात्रा का लाभ: श्री विश्वदीप *यात्रा की सफलता के लिए सभी विभाग रहें सजग* *हितग्राहियों का चयन सहित आवश्यक जानकारी का करें संग्रहण* कोरबा 15 दिसंबर 2023/ कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के निर्देशन में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारी के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्देश्य की पूर्ति हेतु शेष सभी पात्र हितग्राहियों को विभिन्न विभागों…
नैतिक शिक्षा से ही चरित्र का निर्माण होगा-भगवान भाई गेवारा —– शिक्षा का मूल उद्देश्य हैं चरित्र का निर्माण करना, असत्य से सत्य की ओर ले जाना, बंधन से मुक्ति की ओर जाना लेकिन आज की शिक्षा भौतिकता की ओर ले जा रही है | भौतिक शिक्षा से भौतिकता की प्राप्ति होती है और नैतिक शिक्षा से चरित्र बनता है | इसलिए वर्तमान के समय प्रमाण भौतिक शिक्षा के साथ साथ बच्चो को नैतिक शिक्षा की भी आवश्यकता है । उक्त उदगार माउंट आबू राजस्थान से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के ब्रह्माकुमार भगवान भाई ने कहे | वे शासकीय…
सकारात्मक विचारों से तनाव मुक्ति संभव-भगवान भाई गेवारा– मन में चलने वाले लगातार नकारात्मक विचार ही वर्तमान में अनेक समस्याओं का कारण बनते है। मन के नकारात्मक विचारों से ही वर्तमान में तनाव उत्पन्न होता है | तनाव से मुक्ति के लिए सकारात्मक विचारों की आवश्यकता है । सकारात्मक विचारो से सहनशीलता आती जिससे कई समस्याओं का समाधान हो जाता है। मन के विचारों का प्रभाव वातावरण पेड़-पौधों तथा दूसरों व स्वयं पर पड़ता हे| सकारात्मक विचारो से ही हम स्वयं और समाज की रक्षा कर सकते है | नकारात्मक विचारो से अनेक शारीरिक , मानसिक बीमारियाँ होती है |उक्त…
चरित्रवान,गुणवान बच्चे देश की सच्ची सम्पति हैं-भगवान भाई गेवरा गुणवान बच्चे देश की सच्ची सम्पति हैं। विद्यार्थियों के सर्वांगिण विकास के लिए भौतिक शिक्षा के साथ-साथ नैतिक शिक्षा की भी आवश्यकता हैँ। नैतिक शिक्षा से ही चरित्र का निर्माण होता है | चरित्र निर्माण ही शिक्षा का मूल उद्देश्य हैं।भोतिक शिक्षा भौतिकता की ओर धकेल रही है| वर्तमान बच्चो को संस्कारित बनाने के लिए भौतिक शिक्षा के साथ नैतिक शिक्षा की आवश्यकता हैं।नैतिक शिक्षा से नैतिकता आएगी | वर्तमान में बच्चो को अच्छे संस्कार कि आवश्यकता है | उक्त उदगार माउंट आबू राजस्थान से पधारे हुए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व…
