Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    गौवंशों की दुर्दशा को लेकर ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ का बड़ा आयोजन, 17 दिसंबर को रायपुर में जुटेंगे गौसेवक और गौप्रेमकटघोरा में हुई बैठक में सड़क पर बेसहारा गौवंश, दुर्घटनाओं और गौ संरक्षण को लेकर जताई गई चिंता; विशाल जनसभा के लिए प्रदेशभर के लोगों से रायपुर पहुंचने का आह्वान,,

    02/10/2026

    आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से जगमगाया कटघोरा मे 11 हजार दीपों से दिया सेवा और जनभागीदारी का संदेश,,

    18/09/2026

    कटघोरा में गणेश उत्सव का भव्य नजारा: ‘कटघोरा के राजा’ और ‘महाराजा’ बने आकर्षण का केंद्र,,101 फीट ऊंचे महाकाल मंदिर थीम के पंडाल से लेकर भव्य लेजर लाइट तक, गणेश उत्सव में उमड़ा जनसैलाब,,

    15/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » गौवंशों की दुर्दशा को लेकर ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ का बड़ा आयोजन, 17 दिसंबर को रायपुर में जुटेंगे गौसेवक और गौप्रेमकटघोरा में हुई बैठक में सड़क पर बेसहारा गौवंश, दुर्घटनाओं और गौ संरक्षण को लेकर जताई गई चिंता; विशाल जनसभा के लिए प्रदेशभर के लोगों से रायपुर पहुंचने का आह्वान,,
    Uncategorized

    गौवंशों की दुर्दशा को लेकर ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ का बड़ा आयोजन, 17 दिसंबर को रायपुर में जुटेंगे गौसेवक और गौप्रेमकटघोरा में हुई बैठक में सड़क पर बेसहारा गौवंश, दुर्घटनाओं और गौ संरक्षण को लेकर जताई गई चिंता; विशाल जनसभा के लिए प्रदेशभर के लोगों से रायपुर पहुंचने का आह्वान,,

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल02/10/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    गौवंशों की दुर्दशा को लेकर ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ का बड़ा आयोजन, 17 दिसंबर को रायपुर में जुटेंगे गौसेवक और गौप्रेमकटघोरा में हुई बैठक में सड़क पर बेसहारा गौवंश, दुर्घटनाओं और गौ संरक्षण को लेकर जताई गई चिंता; विशाल जनसभा के लिए प्रदेशभर के लोगों से रायपुर पहुंचने का आह्वान,,

    कोरबा/कटघोरा।  छत्तीसगढ़ में बेसहारा गौवंशों की बढ़ती समस्या, सड़क दुर्घटनाओं मे की मौत तथा गौ संरक्षण को लेकर ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत कटघोरा के गायत्री मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्थान से पहुंचे संत श्री भरत दास महाराज की उपस्थिति में बड़ी संख्या में गौसेवा से जुड़े लोगों और गौप्रेमियों ने गौवंशों की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त की।

    बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश के अनेक क्षेत्रों में राज्य मार्गों, राष्ट्रीय राजमार्गों, शहरों और गांवों की सड़कों पर बड़ी संख्या में बेसहारा गौवंश दिखाई देते हैं। सड़क पर विचरण करने वाले इन पशुओं के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। दुर्घटनाओं में गौवंशों की मौत के साथ-साथ वाहन चालकों और आम नागरिकों के भी घायल होने की घटनाएं सामने आती हैं।
    संत श्री भरत दास महाराज ने गौवंशों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि गौ संरक्षण के लिए योजनाएं बनने के बावजूद उनका प्रभावी क्रियान्वयन जमीन पर दिखाई देना आवश्यक है। उन्होंने गौसेवा से जुड़े लोगों से संगठित होकर इस विषय को व्यापक स्तर पर उठाने का आह्वान किया।

    17 दिसंबर को रायपुर में विशाल जनसभा का आह्वान

    इसी क्रम में 17 दिसंबर 2026 को राजधानी रायपुर में विशाल जनसभा एवं गौ सम्मान आह्वान कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया गया है। अभियान से जुड़े लोगों ने गांवों, नगरों और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के गौप्रेमियों, गौसेवकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से 17 दिसंबर को दोपहर 12 बजे रायपुर पहुंचने की अपील की है।
    अभियान से संबंधित पंपलेट के अनुसार यह कार्यक्रम ‘गौ सम्मान दिवस’ के रूप में आयोजित किया जा रहा है। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से लोगों की भागीदारी के साथ गौवंश संरक्षण से जुड़े मुद्दों को व्यापक स्तर पर उठाने की बात कही गई है।

    हस्ताक्षर अभियान के जरिए उठाई जा रही मांगें

    ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जा रहा है। अभियान में गौवंश संरक्षण से संबंधित विभिन्न मांगों को सामने रखा गया है। इनमें गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध, गौमाता को राष्ट्र की माता का संवैधानिक दर्जा देने, गौसेवा के लिए केंद्रीय स्तर पर कानून बनाने तथा देशभर में गौसेवा के लिए एक समान व्यवस्था विकसित करने जैसी मांगें शामिल हैं।
    इसके साथ ही गोचर भूमि, चारा सुरक्षा नीति तथा गौ आधारित कृषि को बढ़ावा देने और गौ आधारित गतिविधियों से प्राप्त उत्पादों के निर्माण एवं विपणन को प्रोत्साहित करने की मांग भी अभियान के उद्देश्यों में शामिल बताई गई है।

    गौ सम्मान आह्वान अभियान के प्रमुख उद्देश्य
    अभियान के अनुसार—

    संपूर्ण भारत में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा गौवंश को पूर्ण रूप से सुरक्षित किए जाने की मांग।
    गौमाता को राष्ट्र की माता का संवैधानिक पद प्रदान कर राष्ट्रीय सम्मान देने की मांग।
    गौसेवा के लिए केंद्रीय कानून लागू कर देशभर में गौवंश संरक्षण की समान व्यवस्था विकसित करने की मांग।
    गोचर भूमि और चारा सुरक्षा नीति तैयार करने तथा गौ आधारित कृषि को प्रोत्साहन देने की मांग।
    गौ आधारित उत्पादों के निर्माण, उपयोग एवं विपणन को बढ़ावा देने तथा इससे जुड़े विषयों को शिक्षा और जनजागरूकता से जोड़ने पर जोर।
    सड़कों पर बेसहारा गौवंश की समस्या के स्थायी समाधान की मांग
    बैठक में गौसेवकों ने कहा कि केवल अस्थायी रूप से गौवंशों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा। इसके लिए पशुपालकों की जिम्मेदारी तय करने, बेसहारा पशुओं की पहचान एवं संरक्षण की प्रभावी व्यवस्था बनाने, गौशालाओं और गोठानों को व्यवस्थित रूप से संचालित करने तथा सड़कों पर गौवंशों के विचरण को रोकने के लिए प्रभावी कार्ययोजना की आवश्यकता है।
    अभियान से जुड़े लोगों ने,  गैर-जिम्मेदार तरीके से पशुओं को छोड़ने वाले पशुपालकों के विरुद्ध कठोर कानूनी प्रावधान किए जाने की मांग भी उठाई है, ताकि पशुपालन करने वाले लोग अपने पशुओं की जिम्मेदारी से मुंह न मोड़ें।
    देशभर से समर्थन जुटाने की तैयारी
    अभियान के पंपलेट में बताया गया है कि यह पहल गौसेवा और गौ संरक्षण के माध्यम से राष्ट्र एवं संस्कृति रक्षा के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। अभियान में संतों, गौसेवकों, गौशाला संचालकों, गौपालकों, गोप्रेमियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से जुड़ने का आह्वान किया गया है।
    आयोजकों के अनुसार अभियान के माध्यम से संबंधित राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा गौसेवा आयोगों के अध्यक्षों तक गौ संरक्षण से जुड़ी मांगों को पहुंचाने और जनसमर्थन जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।
    ‘नो डोनेशन’ का संदेश भी जारी
     इसमें कहा गया है कि अभियान के नाम पर किसी प्रकार का दान स्वीकार नहीं किया जा रहा है। अभियान में सहयोग करने के इच्छुक लोगों से धनराशि देने के बजाय प्रचार-प्रसार, पंपलेट, बैनर एवं अन्य जनजागरूकता गतिविधियों में सहयोग करने की अपील की गई है।
    कटघोरा में हुई बैठक के दौरान गौसेवा से जुड़े लोगों ने कहा कि गौवंशों की सुरक्षा केवल किसी एक संस्था, संगठन या व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज और प्रशासन के सामूहिक प्रयास से ही इस समस्या का स्थायी समाधान संभव है। अब 17 दिसंबर को रायपुर में प्रस्तावित विशाल जनसभा के माध्यम से इस मुद्दे को प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर उठाने की तैयारी की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल

    Related Posts

    आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से जगमगाया कटघोरा मे 11 हजार दीपों से दिया सेवा और जनभागीदारी का संदेश,,

    18/09/2026

    कटघोरा में गणेश उत्सव का भव्य नजारा: ‘कटघोरा के राजा’ और ‘महाराजा’ बने आकर्षण का केंद्र,,101 फीट ऊंचे महाकाल मंदिर थीम के पंडाल से लेकर भव्य लेजर लाइट तक, गणेश उत्सव में उमड़ा जनसैलाब,,

    15/09/2026

    NH-45 की बदहाली से लोगों की बढ़ी परेशानी, भारी वाहनों पर लगी रोक,,

    30/08/2026

    कोरबा: कार में युवती संग देख व्याख्याता पति से भिड़ी शिक्षिका पत्नी, गाली-गलौज और मारपीट के बाद मामला पहुंचा थाने शिक्षिका ने लगाया मारपीट व धमकी का आरोप, पति ने कहा पत्नी ने काट ली उंगली,,

    30/08/2026

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कटघोरा साईं मंदिर में भव्य भजन संध्या का आयोजन, राज्यसरीय डांस प्रतियोगिता स्थगित भारी बारिश के कारण डांस प्रतियोगिता आगे बढ़ी, अब दिसंबर-जनवरी में होने की संभावना,,

    30/08/2026

    मुख्य न्यायाधीश ने परखी कटघोरा अदालत की व्यवस्थाएं, बुनियादी ढांचा मजबूत करने पर जोर,,

    30/08/2026
    Editors Picks

    गौवंशों की दुर्दशा को लेकर ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ का बड़ा आयोजन, 17 दिसंबर को रायपुर में जुटेंगे गौसेवक और गौप्रेमकटघोरा में हुई बैठक में सड़क पर बेसहारा गौवंश, दुर्घटनाओं और गौ संरक्षण को लेकर जताई गई चिंता; विशाल जनसभा के लिए प्रदेशभर के लोगों से रायपुर पहुंचने का आह्वान,,

    02/10/2026

    आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से जगमगाया कटघोरा मे 11 हजार दीपों से दिया सेवा और जनभागीदारी का संदेश,,

    18/09/2026

    कटघोरा में गणेश उत्सव का भव्य नजारा: ‘कटघोरा के राजा’ और ‘महाराजा’ बने आकर्षण का केंद्र,,101 फीट ऊंचे महाकाल मंदिर थीम के पंडाल से लेकर भव्य लेजर लाइट तक, गणेश उत्सव में उमड़ा जनसैलाब,,

    15/09/2026

    NH-45 की बदहाली से लोगों की बढ़ी परेशानी, भारी वाहनों पर लगी रोक,,

    30/08/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.