कोरबा पोडीउपरोडा, —- ग्राम पंचायत मड़ई स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों, माताओं, कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के बीच संवाद और सहभागिता को बढ़ावा देना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक शिक्षा एवं संस्कार के लिए सेवाएं दे रहे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सेवाभाव को सम्मानित करना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती माधुरी देवी, सुपरवाइजर सीमा ठाकुर एवं मड़ई सरपंच बरतु टोप्पो उपस्थित रहे। अतिथियों ने आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल बच्चों की देखभाल और पोषण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि बच्चों के प्रारंभिक विकास, स्वास्थ्य, संस्कार एवं शिक्षा की मजबूत नींव तैयार करने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।











