कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में शासकीय माध्यमिक शाला गुडरूमुड़ा की कक्षा आठवीं की छात्रा कु. गरिमा सिंह ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए माध्यमिक वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया है। गरिमा का चयन अब राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
गरिमा की इस उपलब्धि में उनकी मार्गदर्शिका शिक्षिका श्रीमती प्रतिमा केवट के मार्गदर्शन की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालय से निकलकर जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करना न केवल छात्रा की प्रतिभा को दर्शाता है, बल्कि ग्रामीण अंचलों में मौजूद रचनात्मक और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की क्षमता को भी सामने लाता है।











