कोरबा/कटघोरा।—– राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मतदाता जन चेतना मीडिया फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की टीम द्वारा कटघोरा स्थित पुष्प वाटिका एवं चौपाटी परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान फाउंडेशन के सदस्यों एवं स्कूली बच्चों ने परिसर की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप मिला है। गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाकर फाउंडेशन का उद्देश्य लोगों को यह संदेश देना है कि सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।
अभियान के दौरान उपस्थित सदस्यों ने कहा कि गांधीजी ने अपने जीवन में स्वच्छता, अनुशासन और श्रम की गरिमा को विशेष महत्व दिया। वे स्वयं स्वच्छता के कार्यों में भाग लेते थे और समाज को भी स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित करते थे। इसलिए गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान चलाना उनके विचारों को व्यवहार में उतारने का एक सार्थक प्रयास है।













