कोरबा। खरीफ सीजन 2026 में जिले के किसानों को पर्याप्त और संतुलित मात्रा में खाद उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने कमर कस ली है। राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप इस वर्ष उर्वरक वितरण के लिए नए और कड़े मापदंड तय किए गए हैं। इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य रासायनिक खादों की कालाबाजारी रोकना, यूरिया की खपत को नियंत्रित करना और फसलों को संतुलित पोषक तत्व प्रदान करना है।
