गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 7 जुलाई। पंचायत प्रशासन को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में ग्राम पंचायत सचिवों का व्यापक प्रशासनिक स्थानांतरण किया गया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
