Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026

    बलरामपुर अफीम खेती कांड: झारखंड का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 2 करोड़ के नेटवर्क का भंडाफोड़

    12/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home»देश»CM के गृह जिले में RTO निकला करोड़ों का आसामी! 4 किलो सोने के बिस्किट , 51 लाख कैश की चोरी के बाद हुआ भंडाफोड़ ,मास्टरमाइंड भतीजी समेत 5 गिरफ्तार ,जानिए आईफोन गाड़ी की लालच में भतीजी ने कैसे दिया चोरी की घटना को अंजाम ….
    देश

    CM के गृह जिले में RTO निकला करोड़ों का आसामी! 4 किलो सोने के बिस्किट , 51 लाख कैश की चोरी के बाद हुआ भंडाफोड़ ,मास्टरमाइंड भतीजी समेत 5 गिरफ्तार ,जानिए आईफोन गाड़ी की लालच में भतीजी ने कैसे दिया चोरी की घटना को अंजाम ….

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल10/01/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    CM के गृह जिले में RTO निकला करोड़ों का आसामी! 4 किलो सोने के बिस्किट , 51 लाख कैश की चोरी के बाद हुआ भंडाफोड़ ,मास्टरमाइंड भतीजी समेत 5 गिरफ्तार ,जानिए आईफोन गाड़ी की लालच में भतीजी ने कैसे दिया चोरी की घटना को अंजाम ….

    जशपुर । छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से चोरी का एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। चमचमाता आईफोन, महंगी कार और दोस्तों के साथ लक्जरी पार्टियां… इस चमकदार ख्वाहिश ने एक युवती को ऐसा अंधा कर दिया कि उसने रिश्तों की सारी मर्यादाएं तोड़ दीं। अपने ही बड़े पिताजी आरटीओ अधिकारी के घर में चोरी की साजिश रची। इसके बाद भतीजी ने बॉयफ्रेंड और दोस्तों के साथ मिलकर लाखों रुपये नगदी और सोने के जेवर पर हाथ साफ़ कर दिया। चोरों की ऐशो-आराम की यह दुनिया ज्यादा दिन नहीं चली और मामले का जशपुर पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 51 लाख 82 हजार रुपये से अधिक का माल बरामद किया है।

    मास्टरमाइंड युवती ने बताया कि पहले उसने घर से आईफोन लेने के लिए 2 लाख रूपये की चोरी की। फिर चोरी के बाद उसकी भूख बढ़ती गई और एक बड़ी चोरी कर डाली, जो करोड़ों रुपये की थी। दरअसल, आरटीओ अधिकारी के घर में रखे एक सूटकेस को भतीजी ने चुराया, जिसमें 15 लाख नगद और लगभग 4 किलो सोने की बिस्किट और जेवर मिले।

    👉यह है पूरा मामला

    6 दिसंबर 2025 को प्रार्थिया सुषमा निकुंज निवासी ग्राम केराडीह रैनीडांड ने थाना नारायणपुर में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनका एक पुराना मकान ग्राम केराडीह रैनीडांड में है, जबकि वर्तमान में वह अपने पति और भतीजे के साथ जशपुर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित शासकीय क्वार्टर में निवास कर रही हैं। पुराने मकान में उनके देवर, देवर की पत्नी और सास रहते हैं। प्रार्थिया का वहां आना-जाना लगा रहता है। उनकी भतीजी मिनल निकुंज, जशपुर में कॉलेज की पढ़ाई कर रही थी और किराए के मकान में रहती थी।

    👉बॉयफ्रेंड के उकसाने पर की चोरी

    27 अगस्त 2025 को जब प्रार्थिया अपने पति और भतीजे के साथ पुराने मकान पहुंची, तो मुख्य दरवाजे का ताला खोलने पर घर के अंदर कमरे का कुंडा टूटा मिला। कमरे में रखे दीवान के भीतर अटैची से लगभग 15 लाख रुपये नगद और सोने के सिक्के व जेवरात चोरी पाए गए। चोरी गए सामान की कीमत करीब 35 लाख रुपये से अधिक आंकी गई। शक होने पर प्रार्थिया ने अपनी भतीजी मिनल से पूछताछ की, जिस पर उसने बताया कि अपने बॉयफ्रेंड अनिल प्रधान के उकसाने पर अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी को अंजाम दिया। रुपये वापस मांगने पर उसने रकम खर्च हो जाने की बात कही और अनिल प्रधान के साथ फरार हो गई।

    👉चोरी की रकम से खरीदी आईफोन और कार

    मामले में थाना नारायणपुर में बीएनएस की धारा 331(4) और 305(ए) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। सभी आरोपी फरार थे। पुलिस की तकनीकी टीम और मुखबिर की मदद से जानकारी मिली कि मिनल निकुंज और अनिल प्रधान रांची (झारखंड) के एक होटल में रुके हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर दोनों को रांची से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने चोरी की रकम से करीब 25 लाख रुपये की हैरियर कार, आईफोन और अन्य सामान खरीदा था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हैरियर कार, 86,300 रुपये नगद, सोने की बिस्किट, मंगलसूत्र, सोने का कड़ा, एक आईफोन और 4 एंड्रॉयड मोबाइल फोन जब्त किए हैं। इसके अलावा मामले में शामिल अन्य आरोपी अभिषेक इंद्रवार, लंकेश्वर बड़ाईक और अलीशा भगत को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल

    Related Posts

    CG : इस गांव में 50 घर के 200 से अधिक धर्मांतरित लोगों ने की घर वापसी ,गंगाजल छिड़ककर मूल धर्म में कराई गई वापसी ….

    18/01/2026

    CG : पहली बार आएगा डायनामिक कलेक्टर गाइडलाइन सिस्टम ! 2000 आपत्तियों के बीच सरकार ने लिया बड़ा फैसला …..

    18/01/2026

    शेष दिवसों में प्रभावी कार्ययोजना से करें धान खरीदी – कुणाल दुदावत,कलेक्टर नेसजगता एवं शासन की मंशानुसार सुव्यवस्थित धान खरीदी सुनिश्चित करने दिए निर्देश …

    18/01/2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की प्रगति हेतु जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न

    10/01/2026

    CG : किसान से लाखों की धोखाधड़ी मामले में विधायक बालेश्वर साहू गिरफ्तार ,22 जनवरी तक भेजे गए जेल ,छत्तीसगढ़ की राजनीति में मची हलचल …

    10/01/2026

    CG : गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण पर साय सरकार का एक्शन जारी ,डिप्टी सीएम के सख्त तेवर के बाद एसडीओ ,सब इंजीनियर सस्पेंड ,जानें पूरा मामला…..

    10/01/2026
    Editors Picks

    कोरबा कटघोरा की पावन धरा पर ‘सोमनाथ ज्योतिर्लिंग’ का दिव्य दर्शन और महासत्संग 🕉️

    12/04/2026

    कोरबा की उपलब्धि: लगातार 15वें साल ‘जीरो शार्टेज’ का कीर्तिमान, लचर परिवहन और हाथी के खतरे के बीच 650 करोड़ का धान परिदान

    12/04/2026

    बलरामपुर अफीम खेती कांड: झारखंड का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 2 करोड़ के नेटवर्क का भंडाफोड़

    12/04/2026

    कटघोरा के ढपढप में हनुमंत कथा का शंखनाद: 21,000 कलशों की ऐतिहासिक यात्रा से होगा भव्य आगाज़, दानदाताओं ने खोला

    26/03/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.