CG : गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण पर साय सरकार का एक्शन जारी ,डिप्टी सीएम के सख्त तेवर के बाद एसडीओ ,सब इंजीनियर सस्पेंड ,जानें पूरा मामला…..
रायपुर/कांकेर। छत्तीसगढ़ में सड़क निर्माण के गुणवत्ताहीन और अमानक कार्यों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। उपमुख्यमंत्री और लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अरुण साव ने आज कांकेर जिले के दमकसा से पेटेचुआ मार्ग में घटिया निर्माण कार्य पाए जाने पर दो अभियंताओं को निलंबित करने के साथ ही कार्यपालन अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

