चोटिया परियोजना में आंगनबाड़ी सहायिका नियुक्ति में अनियमितता का आरोप: जनपद अध्यक्ष ने लगाए गंभीर आरोप, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश,,
कोरबा, 19 जुलाई 2025: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के आकांक्षी ब्लॉक पोंडी उपरोड़ा के चोटिया परियोजना में आंगनबाड़ी सहायिका की नियुक्ति प्रक्रिया में व्यापक अनियमितताओं और नियमों की अनदेखी के गंभीर आरोप लगे हैं। जनपद पंचायत पोंडी उपरोड़ा की अध्यक्ष श्रीमती माधुरी देवी ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर 56 सहायिकाओं की नियुक्ति में अवैध वसूली और भर्ती नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने जिला स्तरीय समिति को जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, चोटिया परियोजना के प्रभारी परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) मनोज अग्रवाल ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए दावा किया है कि जांच में सारी प्रक्रिया पारदर्शी और नियमानुसार होने की पुष्टि हो जाएगी।


