मीडिया सम्मान संगठन का बैठक सपन्न, हुआ निर्णय संगठन समूह में नहीं होंगा कोई पदाधिकारी, 20 सदस्यों की बनेगी निर्णायक मंडल, पत्रकारों के हित मे होंगे निष्पक्ष निर्णय,,,
रायपुर छ,ग ——- मीडिया सम्मान संगठन छत्तीसगढ़ द्वारा आज वर्चुअल मीटिंग में दर्जनों पत्रकार साथियों द्वारा पत्रकार हित मे अनेक महत्वपूर्ण चर्चा की गई, जिसमें पूरे प्रदेश के पत्रकारों ने खुले मन से अपना समर्थन दिया, जिसमें संगठन के सम्मानित पत्रकारों ने इस संगठन को निष्पक्ष और निर्विवाद संचालन करने की बात कही,
संगठन द्वारा सर्व सहमति से यह निर्णय लिया गया कि जितेंद्र कुमार जयसवाल उर्फ कुमार जितेंद्र जी वर्तमान में केवल सामान्य सदस्य के रूप में संगठन के सदस्य रहेंगे।
निर्णायक समिति में शामिल नहीं होंगे।
हालांकि, यह भी सर्व सहमति से तय किया गया कि अगले वर्ष (सन् 2025) में उनकी भूमिका की समीक्षा की जाएगी, और उन्हें निर्णायक सदस्य समिति में शामिल किया जाएगा।
प्रस्ताव 2: लेटरहेड और बैनर फोटो मुक्तसगठन हो,,
सर्व सहमति से यह निर्णय लिया गया कि:
संगठन के किसी भी लेटरहेड, बैनर, या आधिकारिक दस्तावेज में किसी व्यक्ति या उनके परिवार के सदस्य का व्यक्तिगत फोटो नहीं लगाया जाएगा।
केवल संगठन की पहचान को दर्शाने के लिए “मीडिया सम्मान संगठन परिवार” लिखा जाएगा।
यह दोनों प्रस्ताव आज दिनांक 28 दिसंबर 2024 को सभी सदस्यों की सहमति से पारित किए गए।

जन जन की आवाज़