Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    NH-45 की बदहाली से लोगों की बढ़ी परेशानी, भारी वाहनों पर लगी रोक,,

    30/08/2026

    कोरबा: कार में युवती संग देख व्याख्याता पति से भिड़ी शिक्षिका पत्नी, गाली-गलौज और मारपीट के बाद मामला पहुंचा थाने शिक्षिका ने लगाया मारपीट व धमकी का आरोप, पति ने कहा पत्नी ने काट ली उंगली,,

    30/08/2026

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कटघोरा साईं मंदिर में भव्य भजन संध्या का आयोजन, राज्यसरीय डांस प्रतियोगिता स्थगित भारी बारिश के कारण डांस प्रतियोगिता आगे बढ़ी, अब दिसंबर-जनवरी में होने की संभावना,,

    30/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » पीएम ई-बस सेवा योजना:कोरबा को मिली 40 बस ,पब्लिक ट्रांसपोर्ट सुविधा होगी बेहतर ….
    Uncategorized

    पीएम ई-बस सेवा योजना:कोरबा को मिली 40 बस ,पब्लिक ट्रांसपोर्ट सुविधा होगी बेहतर ….

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल15/09/2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा । छत्तीसगढ़ के 4 शहरों में पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत सार्वजनिक परिवहन के लिए 240 ई-बसों की स्वीकृति केंद्र सरकार ने दी है। रायपुर को 100, दुर्ग-भिलाई को 50, बिलासपुर को 50 और कोरबा को 40 इस तरह कुल 240 ई-बसों की स्वीकृति मिली है। वहीं, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के बीच नए रूट पर बस चलाने की अनुमति दी है।

    इस योजना के तहत शहरों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बेहतर करने का काम किया जा रहा है। योजना में केंद्र सरकार शहरों को बसों की खरीदी, उनके संचालन के लिए वित्तीय सहायता देगी। शहरों में बस डिपो जैसे इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाने के लिए केंद्र सरकार फंड देगी। प्रोजेक्ट के तहत दिए जाने वाले पैसे का थर्ड पार्टी ऑडिट अनिवार्य होगा, जिससे पूरी पारदर्शिता रहे।

    हर तीन महीने में बसों के संचालन का देना होगा हिसाब-किताब

    पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत हर तीन महीने में बसों के संचालन का हिसाब-किताब देना होगा। योजना के तहत तीन तरह की बसें स्टैंडर्ड, मीडियम और मिनी चलाई जाएंगी। शहरों को जनसंख्या के आधार पर चार श्रेणियों में बांटा गया है।
    20 से 40 लाख तक की आबादी वाले शहरों को 150, 10 से 20 लाख और 5 से 10 लाख तक की आबादी वाले शहरों को 100-100, 5 लाख से कम आबादी वाले शहरों को 50 ई-बसों की पात्रता थी। जिसके आधार पर रायपुर को 100 मीडियम ई-बसें, दुर्ग भिलाई को 50 मीडियम ई-बस, बिलासपुर को 35 मीडियम, 15 मिनी ई-बस और कोरबा को 20 मीडियम और 20 मिनी ई-बसों की स्वीकृति प्राप्त हुई है।योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार बसों का क्रय और संचालन एजेंसी का चयन केंद्र सरकार द्वारा किया जाएगा। बसें कितने किलोमीटर चल रही हैं। मेंटनेंस के लिए भी उसी हिसाब से पैसे मिलेंगे। सिविल और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए डीपीआर तैयार किए जा रहे है।

    छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के नए मार्ग में चलेगी बसें

    छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश परिवहन विभाग के अफसरों ने नए मार्ग पर बसों को मंजूरी देना तय किया है। मध्यप्रदेश के मंत्रालय वल्लभ भवन में इसे लेकर बैठक हुई है। तय हुआ है कि छत्तीसगढ़ राज्य के 34 नए मार्ग और मध्यप्रदेश के 19 नए मार्ग जोड़ें जाएंगे, जिसमें बस चलेगी। इसका परमिट बसों को दिया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    NH-45 की बदहाली से लोगों की बढ़ी परेशानी, भारी वाहनों पर लगी रोक,,

    30/08/2026

    कोरबा: कार में युवती संग देख व्याख्याता पति से भिड़ी शिक्षिका पत्नी, गाली-गलौज और मारपीट के बाद मामला पहुंचा थाने शिक्षिका ने लगाया मारपीट व धमकी का आरोप, पति ने कहा पत्नी ने काट ली उंगली,,

    30/08/2026

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कटघोरा साईं मंदिर में भव्य भजन संध्या का आयोजन, राज्यसरीय डांस प्रतियोगिता स्थगित भारी बारिश के कारण डांस प्रतियोगिता आगे बढ़ी, अब दिसंबर-जनवरी में होने की संभावना,,

    30/08/2026

    मुख्य न्यायाधीश ने परखी कटघोरा अदालत की व्यवस्थाएं, बुनियादी ढांचा मजबूत करने पर जोर,,

    30/08/2026

    छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का असर, अगले 5 दिनों तक मूसलाधार बारिश और बिजली का अलर्ट उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी बारिश की रफ्तार, नदी-नाले उफान पर,,

    30/08/2026

    सूरजपुर: जंगल में काम करने गए ग्रामीण पर जंगली हाथी का हमला, कुचलने से मौके पर ही दर्दनाक मौत प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के जजावल गांव की घटना, इलाके में फैली दहशत,,,

    30/08/2026
    Editors Picks

    NH-45 की बदहाली से लोगों की बढ़ी परेशानी, भारी वाहनों पर लगी रोक,,

    30/08/2026

    कोरबा: कार में युवती संग देख व्याख्याता पति से भिड़ी शिक्षिका पत्नी, गाली-गलौज और मारपीट के बाद मामला पहुंचा थाने शिक्षिका ने लगाया मारपीट व धमकी का आरोप, पति ने कहा पत्नी ने काट ली उंगली,,

    30/08/2026

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कटघोरा साईं मंदिर में भव्य भजन संध्या का आयोजन, राज्यसरीय डांस प्रतियोगिता स्थगित भारी बारिश के कारण डांस प्रतियोगिता आगे बढ़ी, अब दिसंबर-जनवरी में होने की संभावना,,

    30/08/2026

    मुख्य न्यायाधीश ने परखी कटघोरा अदालत की व्यवस्थाएं, बुनियादी ढांचा मजबूत करने पर जोर,,

    30/08/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.