Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    NH-45 की बदहाली से लोगों की बढ़ी परेशानी, भारी वाहनों पर लगी रोक,,

    30/08/2026

    कोरबा: कार में युवती संग देख व्याख्याता पति से भिड़ी शिक्षिका पत्नी, गाली-गलौज और मारपीट के बाद मामला पहुंचा थाने शिक्षिका ने लगाया मारपीट व धमकी का आरोप, पति ने कहा पत्नी ने काट ली उंगली,,

    30/08/2026

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कटघोरा साईं मंदिर में भव्य भजन संध्या का आयोजन, राज्यसरीय डांस प्रतियोगिता स्थगित भारी बारिश के कारण डांस प्रतियोगिता आगे बढ़ी, अब दिसंबर-जनवरी में होने की संभावना,,

    30/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » कोसाबाड़ी चौक और नगर निगम कार्यालय बैरियर से अभ्यर्थियों के साथ तीन वाहनों को होगी अनुमतिकलेक्ट्रेट परिसर के मुख्य द्वार से 100 मीटर दूर वाहन, व्यक्ति का प्रवेश प्रतिबंधितकलेक्ट्रेट परिसर के मुख्य द्वार से अभ्यर्थियों को आना होगा पैदल
    Uncategorized

    कोसाबाड़ी चौक और नगर निगम कार्यालय बैरियर से अभ्यर्थियों के साथ तीन वाहनों को होगी अनुमतिकलेक्ट्रेट परिसर के मुख्य द्वार से 100 मीटर दूर वाहन, व्यक्ति का प्रवेश प्रतिबंधितकलेक्ट्रेट परिसर के मुख्य द्वार से अभ्यर्थियों को आना होगा पैदल

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल22/10/2023
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोसाबाड़ी चौक और नगर निगम कार्यालय बैरियर से अभ्यर्थियों के साथ तीन वाहनों को होगी अनुमतिकलेक्ट्रेट परिसर के मुख्य द्वार से 100 मीटर दूर वाहन, व्यक्ति का प्रवेश प्रतिबंधितकलेक्ट्रेट परिसर के मुख्य द्वार से अभ्यर्थियों को आना होगा पैदल

    छ,ग कोरबा 21 अक्टूबर 2023/ विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत कोरबा जिले के चारों विधानसभाओं के लिए नामांकन की प्रक्रिया 21 अक्टूबर से प्रारंभ हो गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार के निर्देशन में अधिकारियों की टीम आवश्यक व्यवस्था हेतु लगाई गई है।

    चूंकि कलेक्टोरेट में ही नामांकन की प्रक्रिया की जा रही है। इसलिए यहां अलग-अलग विधानसभाओं के नाम-निर्देशन के लिए कक्ष निर्धारित करने के साथ ही नामांकन के लिए आने वाले प्रत्याशियों और अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रवेश हेतु रूट तय किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आदेश जारी कर निर्धारित किया गया है कि नाम निर्देशन के समय कलेक्ट्रेट परिसर के चारदीवारी/मुख्यद्वार से बाईं ओर कोसाबाड़ी चौक और दायीं ओर नगर पालिक निगम कार्यालय कोरबा के मुख्य द्वार तक 100 मीटर का क्षेत्र होगा। कोसाबाड़ी चौक और नगर निगम कार्यालय के पास बैरियर से नामांकन के लिए जाने वाले अभ्यर्थियों सहित तीन वाहनों को ही कलेक्ट्रेट परिसर के सड़क से जुड़े प्रवेश द्वार तक अनुमति दी जाएगी। यहां से अभ्यर्थी के साथ चार अन्य व्यक्ति को नामांकन कक्ष तक पैदल आने की अनुमति मिलेगी। शेष सभी व्यक्ति और वाहन 100 मीटर की परिधि के बाहर ही रोक दिए जाएंगे।

    कलेक्टोरेट में विधानसभा क्रमांक 20-रामपुर में नामांकन हेतु कक्ष क्रमांक 05 भू-तल, विधानसभा क्रमांक-21 कोरबा हेतु कक्ष क्रमांक 13 भू-तल, विधानसभा क्रमांक 22-कटघोरा हेतु कक्ष क्रमांक 37 प्रथम तल, विधानसभा क्रमांक 23- पाली-तानाखार हेतु कक्ष क्रमांक 23 भू-तल को निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए परिसर में संकेतक बोर्ड भी लगाए गए हैं। पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन हेतु प्रवेश की व्यवस्था कलेक्टर कार्यालय के पीछे कॉफी हाउस के पास प्रवेश द्वार से की गई है। कलेक्टोरेट में कार्यरत् अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रवेश के लिए अपना परिचय पत्र रखना होगा। अधिकारी-कर्मचारी के लिए प्रवेश हेतु कलेक्टर कार्यालय के पीछे के द्वार को निर्धारित किया गया है। वे कैंटीन के पास से प्रवेश करेंगे। इसी तरह मीडिया के लिए जिला पंचायत के सामने छायादार बैठक व्यवस्था की गई है। मीडिया कर्मी अपना परिचय पत्र दिखाकर प्रवेश करेंगे और निर्धारित स्थान पर रहकर कव्हरेज सुनिश्चित करेंगे। आज इस संबंध में आवश्यक तैयारी को लेकर अपर कलेक्टर श्री दिनेश कुमार नाग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री जांगड़े, डिप्टी कलेक्टर सुश्री रूचि शार्दुल सहित अन्य अधिकारी ने मौके का निरीक्षण किया और आवागमन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    NH-45 की बदहाली से लोगों की बढ़ी परेशानी, भारी वाहनों पर लगी रोक,,

    30/08/2026

    कोरबा: कार में युवती संग देख व्याख्याता पति से भिड़ी शिक्षिका पत्नी, गाली-गलौज और मारपीट के बाद मामला पहुंचा थाने शिक्षिका ने लगाया मारपीट व धमकी का आरोप, पति ने कहा पत्नी ने काट ली उंगली,,

    30/08/2026

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कटघोरा साईं मंदिर में भव्य भजन संध्या का आयोजन, राज्यसरीय डांस प्रतियोगिता स्थगित भारी बारिश के कारण डांस प्रतियोगिता आगे बढ़ी, अब दिसंबर-जनवरी में होने की संभावना,,

    30/08/2026

    मुख्य न्यायाधीश ने परखी कटघोरा अदालत की व्यवस्थाएं, बुनियादी ढांचा मजबूत करने पर जोर,,

    30/08/2026

    छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का असर, अगले 5 दिनों तक मूसलाधार बारिश और बिजली का अलर्ट उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी बारिश की रफ्तार, नदी-नाले उफान पर,,

    30/08/2026

    सूरजपुर: जंगल में काम करने गए ग्रामीण पर जंगली हाथी का हमला, कुचलने से मौके पर ही दर्दनाक मौत प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के जजावल गांव की घटना, इलाके में फैली दहशत,,,

    30/08/2026
    Editors Picks

    NH-45 की बदहाली से लोगों की बढ़ी परेशानी, भारी वाहनों पर लगी रोक,,

    30/08/2026

    कोरबा: कार में युवती संग देख व्याख्याता पति से भिड़ी शिक्षिका पत्नी, गाली-गलौज और मारपीट के बाद मामला पहुंचा थाने शिक्षिका ने लगाया मारपीट व धमकी का आरोप, पति ने कहा पत्नी ने काट ली उंगली,,

    30/08/2026

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कटघोरा साईं मंदिर में भव्य भजन संध्या का आयोजन, राज्यसरीय डांस प्रतियोगिता स्थगित भारी बारिश के कारण डांस प्रतियोगिता आगे बढ़ी, अब दिसंबर-जनवरी में होने की संभावना,,

    30/08/2026

    मुख्य न्यायाधीश ने परखी कटघोरा अदालत की व्यवस्थाएं, बुनियादी ढांचा मजबूत करने पर जोर,,

    30/08/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.