Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 20 से ज्यादा जिलों में बारिश और बिजली का अलर्ट,,

    10/05/2026

    बड़ी सफलता: ‘जन-जन की आवाज’ की खबर का हुआ दमदार असर, नवापारा में एक महीने बाद बहाल हुई पेयजल आपूर्ति,,

    09/05/2026

    बड़ी खबर: ‘जन-जन की आवाज’ की रिपोर्ट का जोरदार असर, नेशनल हाईवे-130 पर सुरक्षा सुधारने खुद उतरे कलेक्टर और एसपी,,

    09/05/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » 92 साल की मां ने की थी महाकुंभ स्नान की इच्छा ,65 साल का बेटा बना ‘श्रवण कुमार ‘ऐसे पूरा किया सपना,,
    Uncategorized

    92 साल की मां ने की थी महाकुंभ स्नान की इच्छा ,65 साल का बेटा बना ‘श्रवण कुमार ‘ऐसे पूरा किया सपना,,

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल30/01/2025
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    उत्तरप्रदेश । उत्तप्रदेश के बुलंदशहर में नेशनल हाईवे 34 पर एक अनोखा नजारा देखने को मिला। एक शख्स को अपनी मां को पैदल गाड़ी से ले जाते देख लोगों की निगाहें थम गईं।इन्हें लोगों ने ‘कलयुग का श्रवण कुमार’ नाम दिया है। वह अपनी मां को पैदल गाड़ी से महाकुंभ प्रयागराज ले जा रहे हैं।

    मुजफ्फरनगर से चलकर बुलंदशहर होते हुए पैदल गाड़ी से बेटा अपनी 92 साल की बुजुर्ग मां को प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने के लिए ले जा रहा है। ‘श्रवण कुमार’ का नाम चौधरी सुदेश पाल सिंह है। उनकी उम्र 65 साल है। वह अपनी 92 साल की माताजी को अपने हाथ से बनाई हुई पैदल गाड़ी में सवार कर खुद खींचते हुए मुजफ्फरनगर से गए हैं। वह प्रयागराज मां को श्रद्धा की डुबकी लगवाने के लिए जा रहे हैं।

    कब होगी यात्रा पूरी

    सुदेश पाल सिंह ने बताया कि उनकी यह यात्रा 13 दिन में पूरी होगी, 25 साल पहले चौधरी सुदेश पाल सिंह के पैर के घुटने खराब हो गए थे, जिसके बाद वह अपनी माता की सेवा किया करते थे। उनकी मां के आशीर्वाद से ही उनके पैर के घुटने ठीक हो गए।

    सुदेश पाल ने कहा कि डॉक्टरों ने उनके घुटने को लाइलाज घोषित कर दिया था, लेकिन उन्होंने अपनी मां के चरणों में सेवा कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह अपने पैरों से चल सके। इससे पहले भी सुदेश अपनी मां को हरिद्वार से अपने कंधों पर गंगाजल लेकर मुजफ्फरनगर पहुंच चुके हैं।

    बुजुर्ग मां ने की थी स्‍नान करने की इच्छा

    बुजुर्ग मां ने अपने बेटे से कुंभ में स्नान करने की इच्छा जताई थी। अब बेटे ने 144 साल बाद आए महाकुंभ में अपनी माता को श्रद्धा की डुबकी लगवाने का प्रण लिया है। उनकी यह पैदल यात्रा 50 से 60 किलोमीटर प्रतिदिन की होती है। रोजाना पैदल गाड़ी में अपनी मां को सवार कर उसे खींचकर प्रयागराज ले जा रहे हैं। जबकि 92 साल की उम्र में उनकी माता हर हर गंगे के नारे लगा रही हैं और सुदेश पाल भी हर हर गंगे के नारे लगाते हुए पैदल गाड़ी खींचकर निकलते हैं।

    सुदेश ने की सीएम से अपील

    सुदेश पाल मालिक ने सीएम योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि जिस समय वह अपनी बुजुर्ग मां को कुम्भ में स्नान कराए, उस समय सीएम योगी भी घाट पर मौजूद रहें।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 20 से ज्यादा जिलों में बारिश और बिजली का अलर्ट,,

    10/05/2026

    बड़ी सफलता: ‘जन-जन की आवाज’ की खबर का हुआ दमदार असर, नवापारा में एक महीने बाद बहाल हुई पेयजल आपूर्ति,,

    09/05/2026

    बड़ी खबर: ‘जन-जन की आवाज’ की रिपोर्ट का जोरदार असर, नेशनल हाईवे-130 पर सुरक्षा सुधारने खुद उतरे कलेक्टर और एसपी,,

    09/05/2026

    पुष्प वाटिका में उकेरी गई जल संरक्षण की तस्वीर: संस्कार भारती ने रंगोली के जरिए दिया ‘भू-जल’ बचाने का दिया संदेश,,

    22/04/2026

    जनगणना 2027ः डिजिटल स्व-गणना और सटीक आंकड़ों से मजबूत होगी विकास की नींव’ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी’*आम नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील,,

    22/04/2026

    चोटिया ग्राम पंचायत में समस्याओं का अंबार, बूंद बूंद पानी से तरस रहे लोग, कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा सोलर पंप,,

    22/04/2026
    Editors Picks

    छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 20 से ज्यादा जिलों में बारिश और बिजली का अलर्ट,,

    10/05/2026

    बड़ी सफलता: ‘जन-जन की आवाज’ की खबर का हुआ दमदार असर, नवापारा में एक महीने बाद बहाल हुई पेयजल आपूर्ति,,

    09/05/2026

    बड़ी खबर: ‘जन-जन की आवाज’ की रिपोर्ट का जोरदार असर, नेशनल हाईवे-130 पर सुरक्षा सुधारने खुद उतरे कलेक्टर और एसपी,,

    09/05/2026

    पुष्प वाटिका में उकेरी गई जल संरक्षण की तस्वीर: संस्कार भारती ने रंगोली के जरिए दिया ‘भू-जल’ बचाने का दिया संदेश,,

    22/04/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.