Close Menu
Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    What's Hot

    पुष्प वाटिका में उकेरी गई जल संरक्षण की तस्वीर: संस्कार भारती ने रंगोली के जरिए दिया ‘भू-जल’ बचाने का दिया संदेश,,

    22/04/2026

    जनगणना 2027ः डिजिटल स्व-गणना और सटीक आंकड़ों से मजबूत होगी विकास की नींव’ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी’*आम नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील,,

    22/04/2026

    चोटिया ग्राम पंचायत में समस्याओं का अंबार, बूंद बूंद पानी से तरस रहे लोग, कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा सोलर पंप,,

    22/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    • खास ख़बर
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेलकूद
    • बिहार
    • व्यापार
    • ज्ञान विज्ञान
    Jan Jan Ki AwaazJan Jan Ki Awaaz
    Home » 6 बजे के बाद खाना नहीं खाते ,साढ़े 3 घण्टे सोते हैं ,जानें ऐसी है 74 साल के पीएम मोदी की दिनचर्या …..
    Uncategorized

    6 बजे के बाद खाना नहीं खाते ,साढ़े 3 घण्टे सोते हैं ,जानें ऐसी है 74 साल के पीएम मोदी की दिनचर्या …..

    विनोद जायसवालBy विनोद जायसवाल17/09/2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। 74 की उम्र में भी वह बेहद फिट हैं और स्वस्थ जीवन जीते हैं। पीएम मोदी कई मौकों पर कह चुके हैं कि योगाभ्यास और संतुलित खानपान उनके स्वस्थ जीवन का मूलमंत्र हैं।

    ऐसे में आइए जानते हैं कि पीएम मोदी की दैनिक दिनचर्या क्या है?👇

    पीएम मोदी खुद को फिट रखने के लिए वज्रासन, सेतुबंधासन, भुजंगासन और उत्तानपादासन जैसे योगाभ्यास करते हैं। पीएम मोदी रोजाना सिर्फ साढ़े तीन घंटे की नींद लेते हैं। वह शाम छह बजे के बाद कुछ भी नहीं खाते।

    केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन ने एक बार बताया था कि वह पीएम मोदी की दैनिक दिनचर्या से बहुत प्रभावित हैं। पीएम मोदी रोजना सिर्फ साढ़े तीन घंटे की नींद लेते हैं और शाम 6 बजे के बाद कुछ भी नहीं खाते। पीएम मोदी सादा और संतुलित भोजन खाने में यकीन रखते हैं। वह आमतौर पर भोजन में दाल, चावल, खिचड़ी जैसे व्यंजन लेना पसंद करते हैं।

    योग से होती है दिन की शुरुआत

    पीएम मोदी के दिन की शुरुआत योग से होती है। वह रोजाना लगभग 40 मिनट तक योग करते हैं। पीएम मोदी का दिन सूर्य नमस्कार और प्राणायम किए बिना शुरू नहीं होता। वह हफ्ते में दो बार योग निद्रा करते हैं। एक बार उन्होंने खुद बताया था कि अनिद्रा से बचने के लिए योग निद्रा बहुत लाभदायक है।
    पीएम मोदी ने एक कार्यक्रम में बताया था कि पैदल चलना जीवन के लिए बहुत लाभदायक है। वह जितना संभव हो सके, उतना पैदल चलने में विश्वास रखते हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य की दृष्टि से हरी घास पर चलना उन्हें पसंद है।

    हल्का नाश्ता और शाम 6 बजे के बाद भोजन नहीं….

    प्रधानमंत्री मोदी शाकाहारी हैं। वह कई मौकों पर व्रत भी रखते हैं। वह आमतौर पर सुबह नौ बजे के आसपास ब्रेकफास्ट करते हैं। पीएम मोदी ने फिट इंडिया से जुड़े एक कार्यक्रम में बताया था कि उन्हें सहजन के पराठा बेहद पसंद हैं। इसमें प्रचुर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं। वह हफ्ते में दो बार इस तरह के पराठे जरूर खाते हैं।
    उनका डिनर आमतौर पर हल्का होता है, जिसमें अधिकतर गुजराती खिचड़ी होती है। वह शाम को 6 बजे के बाद कुछ भी नहीं खाते।

    Share. Facebook Twitter
    विनोद जायसवाल
    • Website

    Related Posts

    पुष्प वाटिका में उकेरी गई जल संरक्षण की तस्वीर: संस्कार भारती ने रंगोली के जरिए दिया ‘भू-जल’ बचाने का दिया संदेश,,

    22/04/2026

    जनगणना 2027ः डिजिटल स्व-गणना और सटीक आंकड़ों से मजबूत होगी विकास की नींव’ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी’*आम नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील,,

    22/04/2026

    चोटिया ग्राम पंचायत में समस्याओं का अंबार, बूंद बूंद पानी से तरस रहे लोग, कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा सोलर पंप,,

    22/04/2026

    नेशनल हाईवे 130: चोटिया में शो-पीस बनीं स्ट्रीट लाइट, अंधेरे में हो रहे रोजाना दुर्घटनाएं; सरपंच प्रतिनिधि ने कलेक्टर से की शिकायत,,

    22/04/2026

    कोरबा में जमीन का बड़ा खेल: रिकॉर्ड में 100 गुना बढ़ा दिया रकबा, पटवारी दीपक सिंह सस्पेंड,,

    21/04/2026

    चोटिया NH-130 पर मौत का जाल: सड़क पर बिखरी बजरी और गिट्टी से राहगीर बेहाल, प्रशासन मौन,,

    21/04/2026
    Editors Picks

    पुष्प वाटिका में उकेरी गई जल संरक्षण की तस्वीर: संस्कार भारती ने रंगोली के जरिए दिया ‘भू-जल’ बचाने का दिया संदेश,,

    22/04/2026

    जनगणना 2027ः डिजिटल स्व-गणना और सटीक आंकड़ों से मजबूत होगी विकास की नींव’ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ली प्रेस वार्ता, जनगणना की तैयारियों और प्रक्रिया पर दी विस्तृत जानकारी’*आम नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील,,

    22/04/2026

    चोटिया ग्राम पंचायत में समस्याओं का अंबार, बूंद बूंद पानी से तरस रहे लोग, कलेक्टर से शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा सोलर पंप,,

    22/04/2026

    नेशनल हाईवे 130: चोटिया में शो-पीस बनीं स्ट्रीट लाइट, अंधेरे में हो रहे रोजाना दुर्घटनाएं; सरपंच प्रतिनिधि ने कलेक्टर से की शिकायत,,

    22/04/2026
    About Us
    About Us

    Founder: Vinod Jaiswal
    Mobile : 8770560852 Email : janjankiawaaznews@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Category
    • Uncategorized
    • कोरबा
    • खास ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    © 2026 Jan Jan ki Awaaz. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.